25/03/2026
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आज “इमरजेंसी के 50 साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक अनुभवों से परिचित कराते हुए उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में आपातकाल के ऐतिहासिक संदर्भों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु सजग रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को रेखांकित करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. चंद्र प्रकाश राय द्वारा डॉ रविंद्र तिवारी के सहयोग से किया गया। यूथ पार्लियामेंट में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सत्तापक्ष एवं विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आपातकाल से जुड़े विभिन्न पक्षों पर प्रभावशाली तर्क-वितर्क प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल में डॉ. रामनिवास राय, डॉ. विनोद तिवारी, प्रो. निर्मल सिंह (प्राचार्य, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, रतनपुरा), डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडे (असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्वोदय पीजी कॉलेज, घोसी) एवं डॉ. हेमंत कुमार यादव (जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, मऊ) शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: सौम्या सिंह
द्वितीय स्थान: कृष्णा कुमार
तृतीय स्थान: साक्षी सिंह
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संयोजन राशि मिश्रा, उप निदेशक, मेरा युवा भारत द्वारा किया गया।
अंत में नोडल अधिकारी डॉ. विशाल कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।