21/01/2025
बचपन एवं सेवन स्टार कॉन्वेंट स्कूल मौलासर में बच्चों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी ॥
आज बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी इंद्रराज जी एवं हंसराज जी ने छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक स्टाफ और साइबर सुरक्षा के प्रति साक्षात्कार दिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों से बचाव के टिप्स दिए
उन्होंने समझाया कि साइबर अपराधी किस तरह लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। बच्चों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से दूरी बनाने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज को इन खतरों से बचाने के लिए जागरूक करें ।।
Highlight fans