DCSK PG College Mau

DCSK PG College Mau A Educational Institution

25/12/2025

नमन दोनों महापुरुषों को, राष्ट्र निर्माण में आपके अद्वितीय योगदान के लिए, भारतीय जनमानस सदैव कृतज्ञ रहेगा....💐💐🌄🌄🙏🙏🚩🚩

20/05/2025

आज महाविद्यालय में सत्र 2024-25 का अंतिम कार्यदिवस रहा, सत्रांत में प्रोफ़ेसर रशीका रियाज़ आधिकारिक रूप से सेवानिवृत हो रही हैं। मैम ने अपने जीवनकाल के लगभग 37 वर्ष महाविद्यालय परिवार को दिया, इस दौरान अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता, रीडर, प्रोफ़ेसर व विभागाध्यक्ष के रूप में विविध महाविद्यालयीय दायित्वों का निर्वहन करती रहीं, आपने नव स्थापित महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की कला संकायाध्यक्ष जैसे गुरूतर दायित्व का भी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। स्वभाव से सहज सरल व सहिष्णु आपका व्यक्तित्व अकारण ही हम सभी को आपके प्रति श्रद्धावनत कर देता है। सकुशल सुखद सेवानिवृत्ति के उपरांत, महाविद्यालय परिवार आपके आजीवन स्वस्थ्य, सुख एवं समृद्धि की, परम् पिता परमेश्वर से कामना करता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर शर्वेश पाण्डेय द्वारा अंतिम कार्य दिवस पर आयोजित इस अभिनंदन/विदाई समारोह की कुछ तस्वीरें....

20/02/2025

Fogging in campus area

महाविद्यालयीय समागम की गतिविधियों को अख़बार की सुर्ख़ियों में स्थान देने के लिए महाविद्यालय परिवार की तरफ़ से सभी पत्रका...
20/02/2025

महाविद्यालयीय समागम की गतिविधियों को अख़बार की सुर्ख़ियों में स्थान देने के लिए महाविद्यालय परिवार की तरफ़ से सभी पत्रकार बंधुओ का आभार....

19/02/2025

महाविद्यालय में जनपद स्तरीय रोवर्स रेन्जर्स समागम के दूसरे दिन की रिपोर्टिंग करते हुए महाविद्यालय के पूर्व छात्र.....

19/02/2025

महाविद्यालय में जनपद स्तरीय रोवर रेंजर समागम के गतिविधियों की रिपोर्टिंग करते हुए महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व छात्र...

18/02/2025
डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ परिसर में जनपद स्तरीय रोवर रेंजर्स समागम का उद्घाटन... बतौर  मुख्य अतिथि शामिल हुए महाराजा सुहेलद...
18/02/2025

डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ परिसर में जनपद स्तरीय रोवर रेंजर्स समागम का उद्घाटन... बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर संजीव कुमार...महाविद्यालय में नवनिर्मित रोवर रेंजर्स भवन का उद्घाटन सम्पन्न ..... समारोह में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री श्री गौरी शंकर खंडेलवाल जी तथा सदस्य श्री कृष्ण कुमार खंडेलवाल एवं श्री गौरव कुमार खंडेलवाल उपस्थित रहे..... महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सर्वेश पाण्डेय ने अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित अतिथियों का किया स्वागत....जनपदीय समागम समिति के सदस्य के रूप में प्राचार्य मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज रतनपुरा प्रोफ़ेसर निर्मला सिंह, प्राचार्य सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी प्रोफ़ेसर वंदना पाण्डेय, प्राचार्य संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज डॉ हूर तलत, प्राचार्य रामबचन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज बगली पिंजड़ा डॉ रमेश कुमार की उपस्थिति रही....अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य भी अपनी टीम एवं टीम प्रभारी के साथ समागम में उपस्थित रहे....समागम का उद्घाटन भाषण देते हुए माननीय कुलपति ने बताया कि हमें हर परिस्थिति में मुस्कुराना चाहिए आज का दौर सरकारी नौकरी पाने की होड़ में भीड़ में शामिल होने का नहीं बल्कि नौकरी देने का है....कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर चंद्रप्रकाश राय द्वारा प्रस्तुत की गई....समागम में कुल आठ महाविद्यालय की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सात रेंजर्स की टीम तथा 6 रोवर्स की टीम है....टीम प्रभारी के रूप में रानीपुर से डॉ शकील खान, रतनपुरा से डॉ अब्दुल कादिर, डॉ रजनी सिंह, डॉ पीयूष रंजन सिंह, डॉ प्रदीप कुमार राय, चिरैयाकोट से डॉ चंद्रभान सिंह तथा मेजबान महाविद्यालय परिसर की टीम का नेतृत्व डॉ घनश्याम दुबे एवं डॉ रश्मि पाण्डेय ने किया...समागम के संयोजक प्रोफ़ेसर शर्वेश पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज से अगले तीन दिनों तक प्रतिभागियों को अनुशासन एवं प्रेरणा के साथ कार्य करना है... प्रतियोगिताएं सिर्फ मेडल के लिए नहीं बल्कि बेहतर व्यक्तित्व निर्माण, टीम वर्क, समन्वय एवं सहभागिता के लिए भी होती हैं...संत रविदास जी का संदर्भ देते हुए प्रोफ़ेसर शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि हमें श्रम के महत्व को इस रूप में समझना चाहिए-

श्रम को ईश्वर मानकर जऊ पूजै दिन रैन।
रैदास तिनहिं संसार मह मिले सदा सुख चैन।।

उद्घाटन सत्र के समापन पर आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ सुधीर सिंह ने सभी अतिथियों, रोवर रेंजर्स और टीम प्रभारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की...

बसंत पंचमी के अवसर पर महाविद्यालय में मां सरस्वती के पूजन, की कवरेज हेतु मीडिया के बन्धुओं को महाविद्यालय परिवार की तरफ ...
04/02/2025

बसंत पंचमी के अवसर पर महाविद्यालय में मां सरस्वती के पूजन, की कवरेज हेतु मीडिया के बन्धुओं को महाविद्यालय परिवार की तरफ से आभार...💐💐

Address

Near Mau Roadways
Maunath Bhanjan
275101

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+919415219227

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCSK PG College Mau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to DCSK PG College Mau:

Share