Subharti College of Journalism & Mass Communication

Call Directions Website Contact the university

Subharti College of Journalism & Mass Communication To impart innovative knowledge based education in the field of journalism and mass communication,.

📍 **मोरांग दिवस संगोष्ठी: नेताजी के शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर प्रेरक विमर्श 🇮🇳**स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, म...
15/04/2026

📍 **मोरांग दिवस संगोष्ठी: नेताजी के शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर प्रेरक विमर्श 🇮🇳**

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और नेताजी सुभाष चंद्र बोस चेयर के संयुक्त तत्वावधान में *मोरांग दिवस* पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

🎙️ मुख्य अतिथि कर्नल राजेश त्यागी (सेनि.) ने कहा कि *“मोरांग केवल स्थान नहीं, बल्कि आज़ादी के संघर्ष का प्रेरक प्रतीक है।”*
उन्होंने युवाओं को नेताजी के जज्बे और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

💬 प्रो. अशोक त्यागी ने मोरांग को आज़ाद हिंद फौज का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए युवाओं के लिए इसके ऐतिहासिक महत्व को समझना जरूरी बताया।

📚 कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रीति सिंह ने किया, जबकि अंत में प्रो. डॉ. रितेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्रीय चेतना का विकास करते हैं।

👥 कार्यक्रम में शिक्षकगण, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

---

✨ ** **

The Department of Journalism and Mass Communication organized an insightful session on 14th April focusing on “Understan...
15/04/2026

The Department of Journalism and Mass Communication organized an insightful session on 14th April focusing on “Understanding PoSH: Rights, Rules and Redressal on Campus.”
The session was conducted by Dr. Soumyata Pandey, Anthropologist and POSH Trainer, who shared valuable insights on workplace ethics, legal provisions, and the importance of creating a safe and respectful campus environment.
It was an engaging and informative interaction that helped students better understand their rights and the mechanisms available for redressal.
📌 Awareness is the first step towards prevention.

सुभारती में डिजिटल इंडिया पर टॉक शो का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियाँपत्रकारिता विभाग ने आयोजित किया...
13/04/2026

सुभारती में डिजिटल इंडिया पर टॉक शो का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियाँ
पत्रकारिता विभाग ने आयोजित किया डिजिटल इंडिया पर टॉक शो, युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा पर जानकारी

मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में “डिजिटल इंडिया” विषय पर एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया। गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स संयोजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया पहल से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में अभिषेक देव ने अपार आईडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह 12 अंकों की यूनिक आईडी छात्रों के सभी शैक्षणिक दस्तावेजों को लिंक कर सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने में सहायक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एबीसी आईडी के नाम से जानी जाने वाली इस प्रणाली का नाम बदलकर अपार आईडी किया गया है। उन्होंने छात्रों को अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया भी समझाई और बताया कि इसके माध्यम से शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहते हैं।

इसी क्रम में जय तलवार ने डीजीलॉकर के उपयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से नागरिक अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से कहीं भी और कभी भी उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में करोड़ों लोगों ने डीजीलॉकर का उपयोग शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजीलॉकर में डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बिना अनुमति साझा नहीं किया जाता। साथ ही “एनटीटी लॉकर” फीचर की जानकारी देते हुए बताया कि स्टार्टअप एवं संगठनों के लिए इसमें 10 जीबी स्टोरेज तथा मल्टीपल यूज़र एक्सेस की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यक्रम में बोलते हुए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सोमाओ मजूमदार ने डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रमुख लक्ष्य कॉन्फिडेंशियलिटी, इंटेग्रीटी, अवेलबेलिटी और ऑथेंटिकेशन पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न प्रकार के फिशिंग हमलों जैसे फिशिंग, स्पीयर फिशिंग, व्हेलिंग, वीशिंग तथा स्मीशींग के बारे में बताया और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय साझा किए। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर लिंक को लॉन्ग प्रेस करके उसकी सत्यता जांची जा सकती है। उन्होंने संचार साथी के माध्यम से चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने की प्रक्रिया बताई तथा साइबर स्वच्छता केंद्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा जैसे फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ प्रबंधक सर्वेश कुमार ने भारत सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, डेटा सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। यह टॉक शो विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रितेश चौधरी ने कहा,“डिजिटल इंडिया के इस युग में तकनीकी जागरूकता और डेटा सुरक्षा की समझ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो गई है। ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।”

इस कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम 20 विजेताओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा गिफ्ट हैम्पर दिया गया।

इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने किया। बता दें कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयोजन में साइबर सिक्योरिटी एवं डीजिटल अवेयरनेस पर लगातार इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम युवाओं के लिए कराए जाते हैं।

इस दौरान डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. पिंटू मिश्रा, प्रो. अशोक त्यागी, डॉ. विधी खंडेलवाल, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. संतोष कुमार गौतम, डॉ. आशुतोष वर्मा, राम प्रकाश तिवारी, तरुण जैन आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी हर्षित डागर, संजय पाल, कपिल गिल, मनीष पाल, संजय जुगरान, शुभम कौशिक, दीपक आदि व विभिन्न विभागों के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The Department of Journalism & Mass Communication successfully organized a one-day National Conference on Media, Social ...
04/04/2026

The Department of Journalism & Mass Communication successfully organized a one-day National Conference on Media, Social Responsibility & Sustainable Development.
Here are some glimpses from an insightful and impactful day! ✨📸

✨ We are delighted to invite…We are pleased to share that Prof. Ashok Tyagi has extended a formal invitation to respecte...
01/04/2026

✨ We are delighted to invite…

We are pleased to share that Prof. Ashok Tyagi has extended a formal invitation to respected Prof. Dr. Shalya Raj ma'am for the upcoming National Conference.

Registration link: https://seminar.subharti.org/journalism/

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर प्रेरक व्याख्यान! 🇮🇳मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश श...
10/03/2026

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर प्रेरक व्याख्यान! 🇮🇳मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने "1947 के विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा" पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया।मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे बोले:
"1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना थी। यह न केवल भौगोलिक सीमाओं को बदला, बल्कि समाज-संस्कृति को भी गहराई से प्रभावित किया। अखंड भारत की विचारधारा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित है। इतिहास से सीखकर राष्ट्र की एकता मजबूत करें!"
वहीं विश्वविद्यालय के राष्ट्रबोध प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. डॉ. डी.सी. सक्सेना ने कहा कि
"विभाजन राजनीतिक जटिलताओं का परिणाम था। पत्रकारिता छात्र सभी घटनाओं को संतुलित दृष्टि से देखें, ताकि सही परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत कर सकें।"विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतेष चौधरी ने कहा, "ऐसे व्याख्यान छात्रों को इतिहास, राजनीति और समाज के गहन संबंध समझाते हैं।"कार्यक्रम में प्रज्ञा प्रवाह के देवराज सिंह व अवनीश त्यागी भी उपस्थित। अंत में प्रश्नोत्तरी, सम्मान समारोह और छात्रा प्रियांशी भाटिया का शानदार संचालन! मीडिया कवरेज: शौर्य खन्ना व तुषार कुमार।उपस्थित रहे: डीन अकादमिक्स डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, डॉ. महावीर सिंह, प्रो. अशोक त्यागी, डॉ. संतोष कुमार गौतम समेत शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र।इतिहास से प्रेरणा लें, राष्ट्र निर्माण में योगदान दें! 🙏✨ #अखंडभारत #1947विभाजन #सुभारतीविश्वविद्यालय #पत्रकारिता #राष्ट्रबोध

पत्रकारिता विभाग में "जेन Z और नैतिक मूल्य" पर प्रेरक व्याख्यान! स्वामी विवेकानंद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने उत्साह से ...
18/02/2026

पत्रकारिता विभाग में "जेन Z और नैतिक मूल्य" पर प्रेरक व्याख्यान! स्वामी विवेकानंद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने उत्साह से लिया हिस्सा।
मुख्य आकर्षण डॉ. डी.सी. सक्सेना (राष्ट्रीय बोध निदेशक, एसवीएसयू) ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को दिन की सकारात्मक शुरुआत, आत्ममंथन, आत्मानुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा, "व्यक्ति का असली चरित्र तब झलकता है जब वह अकेला हो और कोई न देख रहा हो।" माता-पिता-शिक्षकों को जीवन के सर्वोच्च मार्गदर्शक बताते हुए महाभारत के प्रसंगों से नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता समझाई।

प्रमुख संदेश
डॉ. सक्सेना ने मानवता, सेवा, सहयोग पर जोर दिया— "ईश्वर के संसाधन सबके लिए हैं, उनका सदुपयोग करें।" धैर्य, संयम, सहनशीलता को कठिनाइयों का मार्गदर्शक बताया; सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, सहानुभूति को चरित्र की पूंजी कहा। अहिंसा में प्रेम-संवाद को शांति का रास्ता बताया, मितव्ययिता और भारतीय उपलब्धियों (शून्य, सौरमंडल, निषेचन) पर गर्व करने को प्रेरित किया।

अन्य वक्ता व अतिथि
अजय गुप्ता (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद गर्ल्स सेंटर कॉलेज), आर.पी. सिंह (सुभारती मीडिया निदेशक), सरताज अली अहमद, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट पराशर जी उपस्थित रहे। नवनीत शर्मा ने आयुर्वेद vs आधुनिक जीवनशैली पर बोले—प्राचीन फल फास्ट फूड थे, आज का पैक्ड फूड हानिकारक; पाम ऑयल-बासी भोजन से बचें।
समापन समारोह
डॉ. संतोष कुमार गौतम, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. प्रीति सिंह, राम प्रकाश तिवारी, शैली शर्मा, तरुण जैन की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न। डॉ. सक्सेना ने अजय गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट किया, अतिथियों को पौधे देकर पर्यावरण संदेश दिया। धन्यवाद डॉ. प्रीति सिंह ने किया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ऋतेष चौधरी जी ने की।

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के लिए गौरव का ...
08/02/2026

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के लिए गौरव का पल हमारी पुरा छात्रा रौनक कुमारी ने यूजीसी द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) की परीक्षा को 93.08 पर्सेंटाइल के साथ उत्तीर्ण किया है। रौनक पर संपूर्ण विभाग को गर्व है। आप यूं ही आगे बढ़ते रहिए।
Subharti College of Journalism & Mass Communication

🎉 Alumni Event Pro Lights Up Subharti JMC Careers! 🚀Meerut, Feb 2, 2026: Subharti JMC students got real-talk inspo from ...
02/02/2026

🎉 Alumni Event Pro Lights Up Subharti JMC Careers! 🚀Meerut, Feb 2, 2026: Subharti JMC students got real-talk inspo from alumni star Mr. Arpit, Event Manager at WOW Events, Gurugram! A BAJMC 2022-25 grad, he spilled secrets on turning JMC skills into event magic."Event mgmt = crafting epic stories, just like news! 💥 From Subharti, I grabbed comms skills for corporate gigs, weddings & fests. Start at ₹25K-35K/month—hustle to 6 figures in 2-3 yrs!"Covered budgeting, vendors, crisis fixes, digital promo + LinkedIn networking. Pro tip: "Execute campus events like our 'BAHIRANG' fest for hands-on edge! 🔥"Organized by Faculty Coordinator Mr. Ram Prakash Tiwari (Alumni Cell). "Bridges academia & industry!" he said.Lively Q&A on green events & hybrids. Shoutout to Prof. Ashok Tyagi, Dr. Santosh Kumar Gautam, Dr. Preeti Singh, Mrs. Shelly Sharma, Mr. Tarun Jain, students Tushar, Anushka Singh, Jaanvi Kaur, Ayushi Sharma, Kashish, Harsh Saini, Aditi Nehra, and team Kapil Gill, Sanjay Pal, Bijendra! 👏Subharti JMC: Building career-ready stars! 🌟
Tag a friend eyeing events—what's your dream gig? 👇
Subharti College of Journalism & Mass Communication Swami Vivekanand Subharti University Ram Prakash Tiwari Sugandhi Bhardwaj Shikeb Majeed Nitesh Tiwari Prajjwal Pandey Harshul Sharma Simran Shrivastava Kaushik Apurva Varsha Raj Monu Yadav Astha Shrivastava Garima Panday Shaurya Khanna Vishesh Sharma Sakshi Singh Manisha Jha Rahul Verma Arpit Upadhyay Journalist

To commemorate the 129th birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose, the Ganesh Shankar Vidyarthi Subharti Departme...
23/01/2026

To commemorate the 129th birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose, the Ganesh Shankar Vidyarthi Subharti Department of Journalism and Mass Communication, in association with the Netaji Subhas Chandra Bose Chair, organized Parakram Week from January 17 to January 23, 2026. As part of this week-long program, seminars and speech competitions were organized in Subharti University as well as in schools of Meerut and Muzaffarnagar. The program was organized under the guidance of the Head of Department, Prof. (Dr.) Ritesh Chaudhary, with Prof. Ashok Tyagi served as the co-coordinator. In these events, Dr. Preeti Singh and Mr. Ram Prakash Tiwari served as event coordinators for the elocution competition at schools. The objective of Parakram Week was to remember and reflect upon the life, ideology, and indomitable courage of Netaji Subhas Chandra Bose. The closing ceremony was graced by Rajendra Singh, Information Commissioner of Uttar Pradesh, as the chief guest, while the Executive Editor of Aaj Tak News Channel, Mr. Saeed Ansari, was present as the guest of honour. Faculty members of the department, including Dr. Santosh Kumar Gautam, Dr. Ashutosh Verma, Mrs. Shelly Sharma, and Mr. Tarun Jain, contributed to the successful completion of the event.

The students of the Subharti College of Journalism & Mass Communication has active participation in organising and conducting the event. Apart from the event the students got a chance to meet and interview the various dignitaries and guests on various contemporary issues of social, political and educational policy as well as skills.

Address

Swami Vivekanand Subharti University
Meerut City
250005

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 8am - 4pm
Wednesday 8am - 4pm
Thursday 8am - 4pm
Friday 8am - 4pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919639010464

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Subharti College of Journalism & Mass Communication posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Subharti College of Journalism & Mass Communication:

Shortcuts

Share