Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut

Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut Established in the year 2012, Radha Govind Hospital has become a destination of choice to the people of Meerut seeking health care facilities.

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आइए मिलकर अपने भारत की शान बढ़ाएं! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।                ...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आइए मिलकर अपने भारत की शान बढ़ाएं! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।


04/08/2026

हर मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। ❤️
जब मरीज स्वस्थ होकर अपने अनुभव साझा करते हैं, तो यह हमारे समर्पण, विश्वास और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा का प्रमाण बन जाता है।

Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut में हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य, विश्वास और नई उम्मीद देना है।

🙏 आपके विश्वास के लिए धन्यवाद।

📍 Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut
Committed to Compassionate Care & Clinical Excellence.


04/08/2026

हर मुस्कान हमारे लिए एक नई उम्मीद है। 💙

Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut में मरीजों का विश्वास और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और संवेदनशील देखभाल के साथ हम हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। ❤️

📍 Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut
📞 +91 9997798280, +91 9675000966


25/07/2026

🎓 𝐀𝐃𝐌𝐈𝐒𝐒𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐎𝐏𝐄𝐍 𝟐𝟎𝟐𝟔–𝟐𝟕! 🩺
Your journey toward a rewarding career in healthcare starts here!

Radha Govind Institute of Nursing Sciences invites aspiring students to take the next step toward excellence in nursing education.

✨ Courses Available:
• GNM
• B.Sc. Nursing
• ANM
• Diploma in O.T. Technician

📅 Last Date for Registration: 15th August

🌟 Learn. Serve. Excel. Build your future in healthcare!

📞 Call Now: +91 7055216223 | +91 7055521626

10/07/2026

जब मरीज का भरोसा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखभाल और बेहतर उपचार एक साथ मिलते हैं, तब जन्म लेती है एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी।

इस वीडियो में सुनिए हमारे मरीज का वास्तविक अनुभव और जानिए कैसे Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut ने उनके उपचार के सफर को आसान और सफल बनाया।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। ❤️

बेहतर इलाज • अनुभवी विशेषज्ञ • आधुनिक सुविधाएँ • संवेदनशील देखभाल
अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सभी प्रमुख रोगों का इलाज एक ही स्थान पर।

📍 Anuyogipuram, Garh Road, Meerut
📞 +91 9997798280, 9675000966
आपका स्वास्थ्य, हमारी ज़िम्मेदारी। आज ही संपर्क करें!

𝐖𝐞𝐛𝐬𝐢𝐭𝐞: www.rgims.com
Phone no.: +91 99977 98280
𝐀𝐝𝐝𝐫𝐞𝐬𝐬: Radha Govind Institute of Medical Sciences, Anuyogipuram, Garh Road, Meerut (UP) - 250004


#स्वास्थ्य #मरीज_का_अनुभव #विश्वास #बेहतरइलाज

गरीब मरीजों को बेहतर इलाज देना राधा गोविंद हॉस्पिटल की प्राथमिकता: डॉ. अशोक अग्रवालप्रेस वार्ता में मुफ्त प्रसव, जांच, ट...
07/07/2026

गरीब मरीजों को बेहतर इलाज देना राधा गोविंद हॉस्पिटल की प्राथमिकता: डॉ. अशोक अग्रवाल
प्रेस वार्ता में मुफ्त प्रसव, जांच, टीकाकरण, आयुष्मान उपचार और जल्द सीटी-एमआरआई सुविधा शुरू करने की घोषणा
मेरठ, 5 जुलाई। जय‍ भीम नगर स्थित राधा गोविंद हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की सुविध‍ा दवाइयों सहित पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। भर्​ती मरीजों की आवश्यक पैथोलॉजी जांच, अल्ट्रासाउंड तथा एक्स-रे भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं का निः‍शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है तथा जन्म प्रमाण-पत्र भी अस्पताल से ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधा नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद सहित नेत्र रोगों के ऑपरेशन लेंस सहित निःशुल्क किए जा रहे हैं।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के पात्र कार्डधारकों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। साथ ही मरीजों के लिए फैमिली हेल्थ कार्ड योजना भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से दवाइयों और विभिन्न जांचों पर अतिरिक्त रियायत प्रदान की‌ जा रही है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में जल्द ही अत्याधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan) और एमआरआई (MRI) की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे मरीजों को उन्नत जांच के लिए अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आमजन, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सुलभ, किफायती एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल निरंतर प्रयासरत रहेगा।

*राधा गोविंद हाॅस्पिटल में हुआ नीमा के चिकित्सकों का सम्मान समारोह*जय भीम नगर स्थित राधा गोविंद हाॅस्पिटल में आज राष्ट्र...
29/06/2026

*राधा गोविंद हाॅस्पिटल में हुआ नीमा के चिकित्सकों का सम्मान समारोह*

जय भीम नगर स्थित राधा गोविंद हाॅस्पिटल में आज राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ (नीमा)के चिकित्सको का राधा गोविंद इन्स्टीटयूट आॅफ मेडिकल साइसेंज के अध्यक्ष वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डा. अशोक अग्रवाल ने माल्यापर्ण कर अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर डा. अशोक अग्रवाल में भारी संख्या में पधारे चिकित्सको को सम्बोधित करते हुए हाॅस्पिटल मे न्यूनतम दरो पर गरीब मरीजो को दी जा रही आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओ का विस्तार से वर्णन किया। उन्होने बताया कि महिलाओ के लिए प्रधानमंत्री जी की बेटी बचाओ/बेटी पढाओं योजना की तर्ज पर सभी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव (सीजेरियन अथवा सामान्य) की सुविधा मय दवाईयों कें एकदम निःशुल्क दी जा रही है। सभी भर्ती मरीजो की जाॅचे एवं अल्ट्रासाउड ओर एक्स-रे निःशुल्क किये जा रहे है। नवजात बच्चो की निःशुल्क टीकाकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र हाॅस्पिटल से बनाया जा रहा है।
वही आखों के सभी आपरेशन मय लैन्स के राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधा नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क किये जा रहे है। हाॅस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारको को निःशुल्क ईलाज प्रदान किया जा रहा है।
आने वाले समय में जल्द ही अस्पताल में आधुनिक सी.टी. एवम एम.आर.आई की सुविधा भी शुरु की जायेगी। नीमा के अध्यक्ष डा. ब्रजेश त्यागी ने कहा कि आस-पास के क्षेत्र के गरीब मरीजो को ऐसी आधुनिक सुविधा निःशुल्क मिल रही है ओर उन्होने सभी मरीजो को स्वास्थ्य लाभ के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने का आवाहन किया वही नीमा के पूर्व अध्यक्ष डा. नागेन्द्र ने भी राधा गोविंद हाॅस्पिटल में मिल रही सुविधाओ की भूरि-भूरि प्रंशसा की। वही नीमा के डा. नीरज सिघंल ने इस कार्य को समाज के लिए एक हवन की संज्ञा दी ओर सर्व समाज के लिए इस कार्य का बहुत ही अनुकरणीय कदम बताया।
नीमा की ओर से डा. राकेश शर्मा, डा. आकाश दीप गुप्ता, डा. यशपाल शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, डा. मुकेश त्यागी आदि शामिल रहे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में कालिज के प्रशासनिक अधिकारी डा. अमित शर्मा, प्रो.डा. सुशील शर्मा, दीपक राठी, पुनीत त्यागी, मुकेश आदि का विशेष योगदान रहा।

*46 वर्षीया महिला की मातृत्व की उम्मीद बरकरार, जटिल फाइब्रॉइड की सफल सर्जरी*मेरठ जय भीम नगर स्थित राधा गोविंद हॉस्पिटल म...
25/06/2026

*46 वर्षीया महिला की मातृत्व की उम्मीद बरकरार, जटिल फाइब्रॉइड की सफल सर्जरी*

मेरठ जय भीम नगर स्थित राधा गोविंद हॉस्पिटल में 46 वर्षीय एक महिला, जो लंबे समय से बांझपन (इन्फर्टिलिटी) और गर्भाशय में मौजूद कई फाइब्रॉइड (रसौली) की समस्या से पीड़ित थी, का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल की विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग टीम ने जटिल सर्जरी के दौरान गर्भाशय को सुरक्षित रखते हुए सभी प्रमुख रसौलियों को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, मरीज की आयु और गर्भधारण की इच्छा को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ ऑपरेशन किया गया। सर्जरी का मुख्य उद्देश्य गर्भाशय को संरक्षित रखना था, ताकि भविष्य में गर्भधारण की संभावना बनी रहे।

ऑपरेशन सफल रहने के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह स्वस्थ रूप से रिकवरी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की मदद से ऐसे जटिल मामलों का भी सफल उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से फाइब्रॉइड जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है तथा कई मामलों में महिलाओं की मातृत्व की आशा को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित शर्मा ने बताया कि 3 घंटे से ज्यादा चले इस जटिल ऑपरेशन में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोमल तायल के निर्देशन में किए गए ऑपरेशन में डॉक्टर बरखा गर्ग, डॉक्टर नाहिद फ़ारूक़ी शामिल रही वही एनेस्थीसिया टीम में डॉक्टर वैभव तिवारी, डॉ शिवम् द्विवेदी एवं ओटी टेक्नीशियन विशाल का विशेष योगदान रहा।

Yoga Day at Radha Govind institute of medical sciences meerut Today
21/06/2026

Yoga Day at Radha Govind institute of medical sciences meerut Today

13/06/2026

Address

Radha Govind Institute Of Medical Sciences
Meerut City
250004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Radha Govind Institute of Medical Sciences, Meerut:

Shortcuts

Share