Deva Nagri College, Meerut

Deva Nagri College, Meerut Pt. Gauri Dutt Sharma founded Deva Nagri School in 1882 to promote Hindi. In 1958, degree classes began with Shri K.D. Agarwal as Princi

It became a high school in 1921 and an intermediate college in 1939, also serving as a center of the freedom movement.

     .ed.  .ed.admissions
31/07/2026

.ed. .ed.admissions

दैनिक जनवाणी समाचार-पत्र में देवनगरी महाविद्यालय, मेरठ के प्राचार्य प्रोफेसर बीएस यादव जी के द्वारा  महाविद्यालय से संबं...
13/07/2026

दैनिक जनवाणी समाचार-पत्र में देवनगरी महाविद्यालय, मेरठ के प्राचार्य प्रोफेसर बीएस यादव जी के द्वारा महाविद्यालय से संबंधित दी गयी जानकारी को समाचार -पत्र मे प्रमुखता से जगह दी गयी।

21जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो बी0 एस0 यादव के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद...
21/06/2026

21जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो बी0 एस0 यादव के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के द्वारा देवनागरी महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा आज प्रातः 7.00 बजे योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ जिनेन्द्र बौद्ध ने सभी का स्वागत और कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। बी0 एड विभाग की विभागध्यक्षा डॉ अनीता चौधरी ने सभी को स्वस्थ रहने के लिये योग से संबंधित जानकारी एवं योगासन के माध्यम से प्रशिक्षित भीम किया।
कार्यक्रम में प्रो प्रवीण कुमार, डॉ एवरेस्ट शिवाच, डॉ अंशु ढाका, डॉ पायल गुप्ता, डॉ अनुज कुमार चौहान, डॉ कुमुद, श्रीमती महंदरी देवी एवं राम कुमार उपस्थित रहे।

आदरणीय चौधरी यशवीर सिंह, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड से उनके आवास पर महाव...
08/05/2026

आदरणीय चौधरी यशवीर सिंह, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड से उनके आवास पर महाविद्यालय परिवार द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एस. यादव, प्रोफेसर हिमांशु अग्रवाल, डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान तथा श्री विशाल नेगी ने महाविद्यालय की प्रगति, विकास योजनाओं एवं महाविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों से उन्हें अवगत कराया। बैठक के दौरान महाविद्यालय के भविष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं विकास संबंधी योजनाओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। माननीय मंत्री जी ने महाविद्यालय को हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।देवनागरी महाविद्यालय, मेरठ परिवार उनके इस सौहार्दपूर्ण सहयोग, सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा दिये गये अमूल्य समय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी उनके सहयोग एवं संरक्षण की अपेक्षा रखता है।

दिनांक 08 मई 2026 को राजभवन लखनऊ में महामहिम कुलाधिपति महोदय आदरणीय श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के समक्ष देवनागरी कॉलेज, मे...
08/05/2026

दिनांक 08 मई 2026 को राजभवन लखनऊ में महामहिम कुलाधिपति महोदय आदरणीय श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के समक्ष देवनागरी कॉलेज, मेरठ की प्रगति आख्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 बी. एस. यादव जी के द्वारा प्रस्तुत की गयी। तथा प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रतिभाग करते डीएन कॉलेज मेरठ, के प्रो. हिमांशु अग्रवाल ओर डॉ. पी. आर. चौहान।

आज देवनागरी महाविद्यालय मेरठ में दुनिया को शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" संदेश देने वाले परमपूजनीय भारत रत्न बोधि...
14/04/2026

आज देवनागरी महाविद्यालय मेरठ में दुनिया को शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" संदेश देने वाले परमपूजनीय भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को कॉलेज प्राचार्य प्रो बी एस यादव जी के द्वारा कॉलेज के समस्त शिक्षको एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के साथ डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सभी को उनके जीवन के संघर्ष ओर समर्पण के लिये महान व्यक्तित्व को याद किया गया

डी.एन. कॉलेज में 'सोमनाथ: गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति' पर वृहद् क्विज़ प्रतियोगिता संपन्नमेरठ। स्थानीय देव नागरी (डी.एन...
13/04/2026

डी.एन. कॉलेज में 'सोमनाथ: गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति' पर वृहद् क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न
मेरठ। स्थानीय देव नागरी (डी.एन.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रेक्षागृह में आज एन.एस.एस. (NSS) एवं एन.सी.सी. (NCC) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष ज्ञान-विमर्श एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'सोमनाथ महादेव: इतिहास, कला एवं सांस्कृतिक विरासत' रहा।
इस वैचारिक और बौद्धिक संगम का आयोजन कॉलेज की एन.सी.सी. कैप्टन प्रो. ऊषा रानी सिंह एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीप एन. मौर्य के कुशल संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) प्रो. एम.के. यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
* वृहद् सहभागिता: प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों के 96 से अधिक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ पंजीकरण कराया, जो युवाओं की अपनी ऐतिहासिक जड़ों के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है।
* बौद्धिक विमर्श: क्विज़ के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के पौराणिक महत्व, विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध मंदिर के प्रतिरोधी इतिहास और आधुनिक भारत में इसके पुनर्निर्माण की गाथा को विस्तार से समझा।
* सांस्कृतिक प्रेरणा: कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीप एन. मौर्य ने अपनी ओजस्वी वाणी और प्रेरक पंक्तियों के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संचार किया।
प्रमुख उद्बोधन:
मुख्य अतिथि प्रो. एम.के. यादव ने अपने संबोधन में कहा, *"सोमनाथ मात्र एक देवालय नहीं, अपितु भारतीय जिजीविषा और पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है।"*
एन.सी.सी. कैप्टन प्रो. ऊषा रानी सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। अंत में डॉ. दीप एन. मौर्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत के स्वर्णिम इतिहास से रूबरू कराना था।
इस अवसर पर कॉलेज के अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

आज देवनागरी महाविद्यालय मेरठ में परमपूजनीय  बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष मे...
08/04/2026

आज देवनागरी महाविद्यालय मेरठ में परमपूजनीय बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में "भारतीय ज्ञान परंपरा और अंबेडकरवादी दर्शन" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी एस यादव ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ सभी का स्वागत करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और छात्रों को बताया की दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले गोलमेज सम्मेलन में भारत की तरफ से तीन बार अपने विचार रखने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व जिसने न केवल भारत का संविधान बनाया बल्कि दुनिया में शिक्षा के महत्व को दुनिया में उच्च मुकाम पर पहुंचने का संपूर्ण श्रेय डॉ भीमराव अंबेडकर को दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्क्ता प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में विषय भारतीय ज्ञान परंपरा और अंबेडकरवादी दर्शन पर पर अपने वक्तत्व को आरंभ करते हुए उनके जीवन ओर उनके संघर्षों पर उनके द्वारा किए गए समस्त कार्यों शिक्षा के क्षेत्र में संविधान के रूप में सिंबल ऑफ नॉलेज से अपनी पहचान दुनिया में रखने वाले परम पूजनीय भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए अपने विचारों को छात्र-छात्राओं के साथ संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रवीण कुमार ने ओर चीफ प्रॉक्टर प्रो दीपक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया दिन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर एमके यादव प्रोफेसर एसके शर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारी और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

07/04/2026

Address

Deva Nagri College, Railway Road
Meerut City
250002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deva Nagri College, Meerut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share