ABVP - BHU RGSC

ABVP - BHU RGSC अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (दक्षिणी परिसर), मिर्जापुर

😡 दुःखद: BHU RGSC में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का शिकार एक और छात्र! 😡हमारा छात्र, हमारी जिम्मेदारी - कब तक होगी उपेक्षा?ब...
04/12/2025

😡 दुःखद: BHU RGSC में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का शिकार एक और छात्र! 😡
हमारा छात्र, हमारी जिम्मेदारी - कब तक होगी उपेक्षा?

बीएचयू राजीव गांधी साउथ कैंपस (आरजीएससी) में एक छात्र की दुखद मृत्यु ने एक बार फिर परिसर की भयावह स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। यह केवल एक आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और चुनावी वादों की अनदेखी का सीधा परिणाम है।

🚨 वादा याद है? 500 बेड के आधुनिक अस्पताल का क्या हुआ?

अगस्त 2018 में, तात्कालिक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी(जो वर्तमान में मिर्ज़ापुर की सांसद हैं) ने खुले मंच से आरजीएससी में 500 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाने का वादा किया था।

5 साल से अधिक समय बीत चुका है।

मिर्जापुर की जनता और आरजीएससी के छात्रों को दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ?

निरंतर सांसद रहने के बावजूद, इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण में शून्य सकारात्मक प्रगति क्यों है?

📢 BHU प्रशासन और स्थानीय सांसद महोदया से हमारा सीधा सवाल है: छात्र की जान जाने के बाद भी क्या आप जागेंगे? क्या चुनावी वादे केवल अख़बार की सुर्खियां बनने के लिए होते हैं?

#आरजीएससी #मिर्जापुर

 ABVP BHU दक्षिणी परिसर की वोकेशनल कोर्सेज़ में Ph.D की माँगो को स्वीकार करते हुए आज  ्रशासन ने Research Entrance Test RE...
25/01/2022


ABVP BHU दक्षिणी परिसर की वोकेशनल कोर्सेज़ में Ph.D की माँगो को स्वीकार करते हुए आज ्रशासन ने Research Entrance Test RET में रिटेल लॉजिस्टिक और हॉस्पिटेलिटी व टूरिज्म में Ph.D हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी है,विश्विद्यालय प्रशासन का यह निर्णय वोकेशनल स्टडीज के हजारों छात्रों के हित में है,निश्चित रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय ABVP कार्यकर्ताओं के संघर्षों व प्रयासों का ही परिणाम है ,वोकेशनल कोर्सेज में Ph.D करवाने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना BHU, सभी को शुभकामनाएं।

  काशी हिंदू विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर इकाई द्वारा सेना के सीडीएस विपिन रावत जी,उनकी पत्नी एवं जवानों की वीरगति को प्र...
09/12/2021


काशी हिंदू विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर इकाई द्वारा सेना के सीडीएस विपिन रावत जी,उनकी पत्नी एवं जवानों की वीरगति को प्राप्त होने पर अश्रुपूरित पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु मौन रखा।

  BHU दक्षिणी परिसर में आज भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर   अयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जि...
06/12/2021


BHU दक्षिणी परिसर में आज भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें #राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ के #प्रान्त_प्रचारक आदरणीय #रमेश जी भाईसाहब,BHU South Campus के डिप्टी चीफ़ प्रॉक्टर आदरणीय #महिपाल_चौबे जी,दक्षिणी परिसर के छात्र अधिष्ठाता आदरणीय #आशीष_लताड़े जी का रहना हुआ।

 बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के  #65वें_महापरिनिर्वाण_दिवस पर  #स्वच्छता_दूत_सम्मान समारोह व सामाजिक समरसता विषय पर वि...
06/12/2021


बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के #65वें_महापरिनिर्वाण_दिवस पर #स्वच्छता_दूत_सम्मान समारोह व सामाजिक समरसता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 देव दीपावली व रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर आज विश्वविद्यालय परिसर में नमन सन्ध्या का आयोजन किया गया व 5100 दिप प्रज्व...
19/11/2021


देव दीपावली व रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर आज विश्वविद्यालय परिसर में नमन सन्ध्या का आयोजन किया गया व 5100 दिप प्रज्वलित कर महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,एबीवीपी मिर्जापुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री मानस जी मुख्य अतिथि के रूप में रहना हुआ।

   #जनजातिय_क्षेत्र_में_उद्यमिता_के_अवसर विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी प...
21/10/2021

#जनजातिय_क्षेत्र_में_उद्यमिता_के_अवसर विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय जनजातिय कार्य प्रमुख #गोविंद_नायक जी, #प्रोफ़ेसर_लल्लन_शर्मा जी,प्रान्त मंत्री #साक्षी_प्रताप_सिंह,बी एच् यू साउथ कैम्पस के प्रभारी आचार्य आदरणीय #प्रोफेसर_वीके_मिश्रा जी का रहना हुआ।।

  स्वागत है आप सभी का  #विचार_संगोष्ठी_जनजातीय_क्षेत्र_में_उद्यमीता_के_अवसर दिनाँक-21 अकटुबर 2021स्थान-न्यू लेक्चर थियेट...
20/10/2021


स्वागत है आप सभी का #विचार_संगोष्ठी_जनजातीय_क्षेत्र_में_उद्यमीता_के_अवसर
दिनाँक-21 अकटुबर 2021
स्थान-न्यू लेक्चर थियेटर BHU South Campus
समय-12 बजे से

 BHU South Campus हो रहा है तैयार,धारा का मुख्य धारा से कर रहा है मिलान, #विचार_संगोष्ठी_जनजातीय_क्षेत्र_में_उद्यमीता_के...
19/10/2021


BHU South Campus हो रहा है तैयार,धारा का मुख्य धारा से कर रहा है मिलान, #विचार_संगोष्ठी_जनजातीय_क्षेत्र_में_उद्यमीता_के_अवसर
दिनाँक-21 अक्टूबर 2021
स्थान-न्यू लेक्चर थियेटर,BHU South Campus

 BHU दक्षिणी परिसर में छात्रों द्वारा स्थापित महादेव जी के मंदिर पर आज  #विभाग_संगठनमंत्री_मानस_जी व  #प्रान्त_जनजातीय_क...
17/10/2021


BHU दक्षिणी परिसर में छात्रों द्वारा स्थापित महादेव जी के मंदिर पर आज #विभाग_संगठनमंत्री_मानस_जी व #प्रान्त_जनजातीय_कार्य_प्रमुख_अजित_जी के द्वारा विशेष आरती व पूजन किया गया।
Abvp mirzapur kashi
ABVP Kashi UP

   21 अक्टूबर को होन वाले कार्यक्रम  #जनजातीय_क्षेत्र_में_शिक्षा_की_उद्यमिताएँ हेतु आज स्थानीय   #अगरिया_जनजाति के लोगों...
16/10/2021




21 अक्टूबर को होन वाले कार्यक्रम #जनजातीय_क्षेत्र_में_शिक्षा_की_उद्यमिताएँ हेतु आज स्थानीय #अगरिया_जनजाति के लोगों से सम्पर्क कर कार्यक्रम में सहभाग करने हेतु आमन्त्रित किया गया।

Abvp mirzapur kashi
ABVP Kashi UP

Address

BHU, South Campus
Mirzapur District
231001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP - BHU RGSC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to ABVP - BHU RGSC:

Share