Laddu Sharma Discovery Channel

Laddu Sharma Discovery Channel Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Laddu Sharma Discovery Channel, College & University, Moradabad.

प्रियांशु शर्मा,,,,जय भोले की,,,,बातें इतिहास की,,,,ओनाके ओबाव्वा एक महिला योद्धा थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में चित्र...
26/09/2023

प्रियांशु शर्मा,,,,
जय भोले की,,,,
बातें इतिहास की,,,,
ओनाके ओबाव्वा एक महिला योद्धा थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में चित्रदुर्ग में एक मूसल (कन्नड़ में 'ओनाके') के साथ अकेले ही ‘हैदर अली’ की सेना से लड़ाई लड़ी थी।
मैसूर साम्राज्य के शासक और टीपू सुल्तान के पिता हैदर अली ने चित्रदुर्ग किले पर आक्रमण किया, जिस पर 18वीं शताब्दी में मदकरी नायक (Madakari Nayaka ) का शासन था।
चित्रदुर्ग किला जिसे स्थानीय रूप से एलुसुतिना कोटे (सात मंडलों का किला) के रूप में जाना जाता है, बंगलूरू से 200 किमी. उत्तर-पश्चिम में चित्रदुर्ग में स्थित है।
ओनाके ओबाव्वा सैनिक कहले मुड्डा हनुमा की पत्नी थीं, जो किले के रक्षक थे।
1777 में हैदर अली ने चित्रदुर्ग किले को घेर लिया और तमाम प्रयत्नों के बाद भी वे किले में घुस नही पा रहे थे तब उन्होंने एक महिला को देखा जो एक छेद से निकल कर जा रही थी
उन्हे शीघ्र ही मालूम हो गया कि ये चित्रदुर्ग किले का गुप्त मार्ग है, हैदर अली की आरंभ से रणनीति किले में रक्तपात करना था ताकि बिना सैन्य टकराव के वे युद्ध को जीत जाए
चित्रदुर्ग किले के शासक मदकरी नायक ने मराठों और पड़ोसी राज्यों के विरुद्ध कई अभियानों में हैदर अली की सहायता की थी बावजूद हैदर अली की नजर चित्रदुर्ग किले में थी
जब मराठों और निजाम की संयुक्त सेना के युद्ध की संभावना बढ़ी तो हैदर की दुष्ट नीति को समझ मदकरी नायक ने अभियान में साथ नही दिया और स्वतंत्र नीति अपनाई
इससे क्रोधित हो हैदर अली ने चित्रदुर्ग पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जिसे चुकाने से मदकरी नायक ने अस्वीकार कर दिया, इसी पर हैदर अली ने चित्रदुर्ग किले को जीतने के लिए सेना भेज दी थी
सभी सैनिक उस छोटे से मार्ग से जिसमे केवल एक एक करके ही जाया जा सकता था, जा रहे थे
वहां के पहरेदार हनुमा जो भोजन करने गए थे, उसकी पत्नी ओबव्वा पानी की व्यवस्था के लिए तालाब गई थी उन्होंने सैनिकों को देख लिया
राष्ट्र पर संकट देख एक सामान्य सी नारी ओबव्वा, मूसल जिससे धान कुटा जाता है उसे लेकर मार्ग के अंत में जाकर खड़ी हो गई और जैसे ही कोई सैनिक आता तो उसके सर में प्रहार करती
इसी प्रकार उसने सैकड़ों सैनिकों को ढेर कर दिया, पानी लाने में देर होता देख ओबव्वा के पति जब उसे ढूंढता हुआ आया तो वो अवाक सा रह गया
बाद में ओबव्वा का भी निधन उसी दिन हो गया कुछ इतिहासकार इसे सदमा मानते है तो कुछ शत्रु के द्वारा
अपने बहादुरी के इस कृत्य से उसने किले और राज्य को उस दिन बचा लिया
1779 में पालेयगार के सेवाओं में कार्यरत मुस्लिम अधिकारियों की गद्दारी के कारण अंततः चित्रदुर्ग पराजित हो गया और उनके राजा को बंदी बना लिया गया
ओबव्वा को उनके महान कृत्य के कारण उन्हे कन्नड़ का गौरव कहा जाता है, चित्रदुर्ग में उनके नाम पर एक खेल स्टेडियम भी है "वीर वनीथे ओंके स्टेडियम"। इसके अलावा उनकी एक प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है।

जय भोले की मित्रों,,,,,,,।

प्रियांशु शर्मा,,,,                          जय भोले की मित्रों,,,,                                                     ...
26/09/2023

प्रियांशु शर्मा,,,,
जय भोले की मित्रों,,,,
मालिश करने की विधि:
तैयारी: पहले, आपको एक शांत और सुखद मालिश वातावरण तैयार करना होगा। आप एक कमरे में या योगा मैट पर मालिश कर सकते हैं। सुन्दर संगीत और प्राकृतिक रौशनी जोड़ने से वातावरण और भी शांत और सुखद हो सकता है।
तेल का चयन: आपको मालिश करने के लिए एक अच्छा मालिश तेल का चयन करना होगा। कुछ प्रमुख मालिश तेल शरीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं, जैसे कि कोकोनट तेल, जैतून तेल, लावंडर तेल, अल्मंड तेल, या सरसों का तेल।
व्यक्तिगत आवश्यकताओं के हिसाब से गर्म तेल: यदि आपकी शरीर किसी खास समस्या के लिए मालिश कर रहा है, तो आपको उस समस्या के अनुसार चुने गए गर्म तेल का उपयोग कर सकते हैं।
स्थिति: व्यक्तिगत स्थिति के आधार पर, आप मालिश के लिए सीधे पैरों पर या झुलाने पर लेट सकते हैं।
मालिश करने की तकनीक: मालिश तकनीक आपकी आवश्यकताओं और आराम के हिसाब से अलग हो सकती है। आप सामान्य गति के साथ सिर से पैर तक, पैर से हाथ तक या पूरे शरीर की मालिश कर सकते हैं।
दबाव: मालिश के दौरान उपयुक्त दबाव का ध्यान दें। आपको अधिक दर्द करने वाली जगहों पर कम दबाव डालने का प्रयास करना होगा।
समय: आप मालिश को 15-30 मिनट के बीच किसी भी समय कर सकते हैं, जो आपके लिए सही हो।
संतुलन और आराम: आपको मालिश करते समय संतुलन बनाए रखना होगा और सभी समय आराम के साथ काम करना होगा।
मालिश तेल का विवरण:
कोकोनट तेल (Coconut Oil): कोकोनट तेल एक प्राकृतिक मालिश तेल है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा को मोइस्चर देता है और उसे नरम और चमकदार बनाता है।
जैतून तेल (Olive Oil): जैतून तेल भी एक प्रसिद्ध मालिश तेल है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई और अंशिक फैट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।
लावंडर तेल (Lavender Oil): लावंडर तेल का उपयोग धीरे धीरे मालिश के दौरान आत्मा को शांति और आराम प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
अल्मंड तेल (Almond Oil): अल्मंड तेल त्वचा को नमी और चिकनापन प्रदान करता है और यह त्वचा को स्वस्थ और स्वच्छ बनाता है।
सरसों का तेल (Mustard Oil): सरसों का तेल गर्म तेल के रूप में मालिश के लिए उपयोग होता है, खासकर मासूसी मालिश में। यह मांसपेशियों को आराम देता है और उन्हें शांत करता है।
अन्य तेल (Other Oils): व्यक्तिगत पसंद के हिसाब से, आप अन्य मालिश तेलों का भी प्रयोग कर सकते हैं, जैसे कि कोकम का तेल, सेसेम तेल, तिल का तेल, या कोई और।
मालिश के दौरान, तेल को धीरे-धीरे और समाहित तरीके से उपयोग करें और शरीर को आराम से मालिश करें, ताकि आपको उन अनगिनत फायदों का लाभ मिले जो मालिश से मिल सकते हैं।

प्रियाँशु शर्मा,,,,।
जय भोले की,,,,
🥰👍

प्रियाँशु शर्मा,,,,।                     जय भोले की,,,,                                          ****सोच सोच का अन्तर***...
26/09/2023

प्रियाँशु शर्मा,,,,।
जय भोले की,,,,
****सोच सोच का अन्तर****
अच्छाईयां छांटना सीखें, सकारात्मक सोच रखने से बहुत कुछ अच्छा होता है।
लड़का और लड़की की शादी तो हो चुकी थी,पर दोनों में बन नहीं रही थी। शादी के साल भर बाद ही चिकचिक शुरू हो गई थी।
पत्नी अपने ससुराल वालों के उन अवगुणों का भी पोस्टमार्टम कर लेती, जिन्हें कोई और देख ही नहीं पाता था। लगता था कि अब तलाक तो तब तलाक।पूरा घर तबाह होता नज़र आ रहा था। सबने कोशिश कर ली कि किसी तरह यह रिश्ता बच जाए।दो परिवार तबाही के दंश से बच जाएं। पर सारी कोशिशें व्यर्थ थीं।
जो भी घर आता,पत्नी अपने पति की ढेरों खामियां गिनाती और कहती कि उसके साथ रहना असम्भव है।वो कहती कि इसके साथ तो एक मिनट भी नहीं रहा जा सकता । दो बच्चे हो चुके हैं और बच्चों की खातिर किसी तरह ज़िंदगी कट रही है।
उनके कटु रिश्तों की यह कहानी पूरे मुहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई थी। ऐसे में एक दिन एक आदमी सब्जी बेचता हुआ उनके घर आ पहुंचा। उस दिन घर में सब्जी नहीं थी
“ऐ सब्जी वाले,
तुम्हारे पास क्या-क्या सब्जियां हैं”
“बहन, मेरे पास आलू, बैंगन, टमाटर, भिंडी और गोभी है”
“जरा दिखाओ तो सब्जियां कैसी हैं।
सब्जी वाले ने सब्जी की टोकरी नीचे रखी महिला टमाटर देखने लगी।
सब्जी वाले ने कहा,
“बहन आप टमाटर मत लो इस टोकरी में जो टमाटर हैं।
उनमें दो चार खराब हो चुके हैं आप आलू ले लो”
“अरे..
चाहिए टमाटर तो आलू क्यों ले लूं तुम टमाटर इधर लाओ
मैं उनमें से जो ठीक हैं उन्हें छांट लूंगी”
सब्जी वाले ने टमाटर आगे कर दिए।
महिला खराब टमाटरों को किनारे करने लगी और अच्छे टमाटर उठाने लगी दो किलो टमाटर हो गया।फिर उसने भिंडी उठाई।
सब्जी वाला फिर बोला..
“बहन..
भिंडी भी आपके काम की नहीं इसमें भी कुछ भिंडी खराब हैं।
आप आलू ले लीजिए वो ठीक हैं”..
“बड़े कमाल के सब्जी वाले हो तुम। तुम बार-बार कह रहे हो आलू ले लो..आलू ले लो..भिंडी टमाटर किसके लिए हैं,मेरे लिए नहीं है क्या”?
“मैं सारी सब्जियां बेचता हूं पर बहन। आपको टमाटर और भिंडी ही चाहिए,मुझे पता है कि मेरी टोकरी में कुछ टमाटर और कुछ भिंडी खराब हैं। इसीलिए मैंने आपको मना किया और कोई बात नहीं”।
“पर मैं तो अपने हिसाब से अच्छे टमाटर और भिंडियां छांट सकती हूं। जो ख़राब हैं, उन्हें छोड़ दूंगी..
मुझे अच्छी सब्जियों की पहचान है”।
“बहुत खूब बहन आप अच्छे टमाटर चुनना जानती हैं। अच्छी भिंडियां चुनना भी जानती हैं, आपने ख़राब टमाटरों को किनारे कर दिया, ख़राब भिंडियां भी छांट कर हटा दीं पर आप अपने रिश्तों में एक अच्छाई नहीं ढूंढ पा रहीं। आपको उनमें सिर्फ बुराइयां ही बुराइयां नज़र आती हैं।
बहन, जैसे आपने टमाटर छांट लिए, भिंडी छांट ली, वैसे ही रिश्तों से अच्छाई को छांटना सीखिए जैसे मेरी टोकरी में कुछ टमाटर ख़राब थे, कुछ भिंडी खराब थीं पर आपने अपने काम लायक छांट लिए।
वैसे ही हर आदमी में कुछ न कुछ अच्छाई होती है उन्हें छांटना आता, तो आज मुहल्ले भर में आपके ख़राब रिश्तों की चर्चा न चल रही होती”
सब्जी वाला तो चला गया
पर उस दिन महिला ने रिश्तों को परखने की विद्या सीख ली थी।
उस शाम घर में बहुत अच्छी सब्जी बनी और सबने मिलकर खुशी से खाई।

प्रियांशु शर्मा,,,,मेरी इस पोस्ट से किसी की भावना को आहत हो तो बिल्कुल हो, ये मेरा मन्तव्य है, मेरा विचार है।ईश्वर को मन...
26/09/2023

प्रियांशु शर्मा,,,,
मेरी इस पोस्ट से किसी की भावना को आहत हो तो बिल्कुल हो, ये मेरा मन्तव्य है, मेरा विचार है।
ईश्वर को मनोरंजन का पात्र समझ लिया है कुछ लोगों ने...?
उत्तर भारत में गणेश विसर्जन नहीं करना चाहिए क्योंकि गणेश जी केवल एक सप्ताह के लिए माता गौरा के साथ उत्तर से दक्षिण, अपने भाई कार्तिकेय जी से मिलने गए थे,
मान्यता अनुसार दोनों भाई महाराष्ट्र मे मिले थे,
इसीलिए महाराष्ट्र में ये पर्व मनाया जाता है तथा उन्हें फिर अगले साल आने का निमंत्रण दिया जाता है,
उत्तर भारत में गणेश जी सदा विराजमान रहते है,
जरा सोचिए,
अगर आप गणेश जी विसर्जित करके कहेंगे की अगले बरस तू जल्दी आ, तो फिर आप दीपावली पर किसका पूजन करेंगे,
कुछ त्योहारों का भौगोलिक महत्व होता है,

पर हमारे यहां तो इस बात का चलन और एक प्रकार का फैशन सा बना लिया है लोगों ने, बिना वजह हाई स्पीड डी0जे0 साउन्ड लगाकर जाम लगाना और गर्मा-गर्मी का माहौल बनाना।

अभी तीन-चार दिन पहले ही रामगंगा (हरथला) में एक व्यक्ति डूब गया, सुनने में आया कि वो शराब पिये हुये था।

और तो और मैंने स्वयं कुछ युवा लड़कों को 23.09.2023 दिन शनिवार को लगभग 7:15 बजे गणपति विसर्जन करके आये और सी0एल0गुप्ता चौराहे पर लगे अण्डे की रेहड़ी पर अण्डे खाते देखा है। अब ये कहां का नियम है, भाई कोई लॉजिक है इसके पीछे। शुभ और मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे हो और इस तरह का कृत्य, अविश्वसनिय सा लगता है, अब हर किसी की फोटो या वीडियो तो पोस्ट नहीं की जा सकती, समझने वाला समझ जाये।

जय भोले की,,,,।

आपके like 👍 करते ही नाव डूब जाएगी.. नहीं मानते तो like 👍 करके देखो
23/09/2023

आपके like 👍 करते ही नाव डूब जाएगी.. नहीं मानते तो like 👍 करके देखो

23/09/2023

यह पोस्ट केवल मनोरंजन और जागरूकता के लिये है, कृपया अऩ्यथा ना लें।

प्रियांशु शर्मा,,,,,,,,

*मोबाइल नम्बर के दुरुपयोग*

*एक भाई शर्ट खरीदने के लिये एक प्रतिष्ठित शो रूम के लिए गाड़ी से जा रहा था कि फोन की घण्टी बज उठी,
“सर, महावीर होटल से बोल रहे हैं, हमारे यहाँ गुजराती-फ़ूड-फेस्टिवल चल रहा है।पिछली बार भी आप आये थे। आप विजिटर बुक में अच्छे कमेंट्स देकर गए थे, सर!”*
*“देखता हूँ”, कहकर उसने फोन बंद कर दिया।*
*गाड़ी, थोड़ी आगे चली ही होगी कि फिर से एक कॉल आया,"सर, आपके जूते घिस गए होंगे। नए ले लीजिए।"*
*"कौन बोल रहे हो, भाई? आपको कैसे पता चला मेरे जूते घिस गए हैं?"*
*"सर, मैं सुंदर फुटवियर से बोल रहा हूँ। हमारी दुकान से आपने डेढ़ साल पहले जूते खरीदे थे। हमारा कंप्यूटर बता रहा है आपके जूते फट रहे होंगे या फटने ही वाले होंगे!”*
*"भैया, क्या ये जरुरी है कि मेरे पास एक जोड़ी जूते ही हों? वक़्त-बेवक्त इस तरह फोन करना कहाँ की सभ्यता है, मेरे भाई?", कह कर फिर फोन काट दिया।*
*फोन काटा ही था कि घण्टी वापस घनघना उठी,“सर, आपकी गाड़ी की सर्विसिंग ड्यू हो गई है, छह महीने हो गए हैं।”*
*"भाई, आपको क्यों परेशानी हो रही है? मेरी गाड़ी की मैं सर्विसिंग करवाऊँ या न करवाऊँ? मेरी मर्ज़ी। कोई प्राइवेसी नाम की भी चीज़ होती है, दुनिया में?" गुस्से में उसने फोन काट तो दिया पर वो एक बार फिर बज उठा, “सर, कल पैडमैन की आइनॉक्स में मैटिनी शो की टिकट बुक कर दूँ।" इस बार एक लड़की थी।*
*"क्यूँ मैडम?”*
*"सर, हमारा सिस्टम बता रहा है कि आप अक्षय कुमार की हर मूवी देखते हैं, इसलिये!”वो मना करते-करते थक चुका था, सो पीछा छुड़ाते हुए बोला, “चलो, बुक कर दो।"*
*"ठीक है, सर! मैं मोबाइल नम्बर अठान्वें सत्तान्वें बाकी सब..... वाली मैडम को भी बता देती हूँ। हमारा सिस्टम बता रहा है वो हमेशा आपके साथ टिकट बुक कराती रही हैं।"*
*अब तो वो घबरा गया, “आप रहने दीजिए।” कहते हुये उसने एक बार फिर फोन काट दिया।*
*शो रूम पहुँचकर उसने एक शर्ट खरीदी। बिल काउंटर पर गया तो उसने पूछा,“सर, आपका मोबाइल नम्बर??”*
*"मैं नहीं दूँगा।"*
*"सर, मोबाइल नंबर देने से आपको २०% लॉयल्टी डिस्काउंट मिलेगा।"*
*
*"भाई, भले ही मेरे प्राण माँग लो, लेकिन मोबाइल नम्बर नहीं दूँगा।" उसने दृढ़ता से जवाब दिया।*
*"सर, इतनी नाराजगी क्यों?"*
*"इस मोबाइल के चक्कर में मेरी प्रायवेसी की ऐसी की तैसी हो गई है।*
*मेरा नम्बर, पता नहीं कितनों में बँट गया है?*
*कल को नाई कहेगा, “सर, आपके बाल बढ़ गए होंगे!”*
*मुझे तो डर है की 60 की उम्र आते आते अर्थी वाला भी ये न कह दे कि,“समय और बच्चों का आजकल कोई भरोसा नहीं है अंतिम यात्रा के लिए एक सुन्दर-सी अर्थी बुक करवा लीजिये"*
*मोबाइल का सदुपयोग भी हो सकता है और दुरूपयोग भी*
* जय भोले की*
*प्रणाम*

26/04/2023

Haldwani

Pvt. ITI admission Fitter....Electrician....COPA....Diesel mechanic contact me .. Limited seats
26/04/2023

Pvt. ITI admission
Fitter....Electrician....COPA....Diesel mechanic contact me .. Limited seats

Address

Moradabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laddu Sharma Discovery Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share