27/11/2025
निष्ठा एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं विद्या वारिधि विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय, विग्नान विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय तथा विद्या वारिधि इंटनेशनल स्कूल के संस्थापक परम आदरणीय गोलोकवाशी श्रीमान स्वर्गीय श्री सुरेश प्रसाद सिंह जी के जन्म जयंती के उपलक्ष मे आज दिनांक 27/11/2025 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमे विद्यालय व संस्था परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। और इस सुखद अवसर पर सुंदरकांड व भजन संध्या तथा महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।