Rameshwar Mahavidyalaya-Official, Muzaffarpur

Directions Website

Rameshwar Mahavidyalaya-Official, Muzaffarpur It is page of Rameshwar Mahavidyalaya, Muzaffarpur. Page has been created to provide all in

80th Independence Day Celebration and prize distribution to topper students and special achiever faculty members
15/08/2026

80th Independence Day Celebration and prize distribution to topper students and special achiever faculty members

Under your leadership Rameshwar Mahavidyalaya is increasing its reputation enormously. Your endeavours and dedication is...
12/08/2026

Under your leadership Rameshwar Mahavidyalaya is increasing its reputation enormously. Your endeavours and dedication is unparalleled. We are very much proud and ready to support you and follow your suggestions for the betterment of college. We the members of Rameshwar Mahavidyalaya family wish you a very happy birthday and pray to God to keep you healthy and hardworking ahead. Once again we wish you a happy birthday 🎂🎂🎂🌻🌻💐💐💐🙏🙏🙏

NEP  2020 UG SEMESTER II
12/08/2026

NEP 2020 UG SEMESTER II

This lecture describes the semester-II papers

The students of Semester ivth, Department of BCA, Rameshwar Mahavidyalaya, Muzaffarpur organize a farewell party for the...
09/08/2026

The students of Semester ivth, Department of BCA, Rameshwar Mahavidyalaya, Muzaffarpur organize a farewell party for their seniors (Session 2023-26). Prof. Shymal Kishore, Principal, Rameshwar Mahavidyalaya addresses the students and has also given his valuable remarks for future endeavours and success. Prof. Rajanee Ranjan, Head, Department of Philosophy and Dr Dhiraj Kumar, Co-ordinator, Department of BCA also address the occasion. The glimpses of the event are attached herewith.

31/07/2026

The lecture describe the NEP 2020 and semester-1 papers, exam patte...

Congratulations honarable Principal Professor   sir on completing 1 successful year! This first important milestone show...
29/07/2026

Congratulations honarable Principal Professor sir on completing 1 successful year! This first important milestone shows your hard work, dedication and great leadership..
ाल_बेमिसाल

29/07/2026

     #2026-30*प्रेस विज्ञप्ति 18.07.2026**पुस्तकें सबसे अच्छी मित्र होती हैं - प्रो. श्यामल*रामेश्वर महाविद्यालय के किशो...
18/07/2026

#2026-30
*प्रेस विज्ञप्ति 18.07.2026*

*पुस्तकें सबसे अच्छी मित्र होती हैं - प्रो. श्यामल*

रामेश्वर महाविद्यालय के किशोरी सिन्हा सभागार में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सत्र 2026-30 के नव प्रवेशित छात्र - छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कला और वाणिज्य के महाविद्यालयों के निरीक्षक डॉ. राजीव कुमार मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम के संयोजक जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार ने इंडक्शन मीट के उद्घाटन मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम उन छात्र - छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो अभी इंटर की परीक्षा पास करके स्नातक में नामांकित हुए हैं उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है । प्रतिदिन वर्ग कक्षों में आप सभी की उपस्थिति न केवल आपके अध्ययन में सहायक होगा बल्कि आपके व्यक्तित्व का चौमुखी विकास भी होगा । नई शिक्षा नीति की महत्वपूर्ण विशेषताओं पर डॉ. राजीव ने विस्तार से प्रकाश डाला । समर्पण, निष्ठा और मानवीय मूल्यों पर विशेष जोर दिया । डॉ. राजीव ने महाविद्यालय के शिक्षकों का समर्पण, छात्र - छात्राओं के अनुशासन की सराहना की ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद यह चौथा बैच है और आज इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित करके आप सभी का औपचारिक दीक्षारंभ किया जा रहा है । वर्ग कक्षों में छात्र - छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है, व्यक्तित्व विकास, आपसी समन्वय और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुभव तब हासिल हो पाता है जब आपकी दैनिक वर्ग उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है । उन्होंने कहा कि छात्र - छात्राओं को पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरागत मानवीय मूल्यों और नवाचार के माध्यम से नव प्रवेशित छात्र - छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा । प्राचार्य प्रो. श्यामल ने छात्र - छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ने और नई तकनीकी का सकारात्मक उपयोग करते हुए कौशल विकास कर ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही।

दीक्षारंभ कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धीरज कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन ने किया । नेशनल कैडेट कोर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रजनी रंजन ने भी दीक्षारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर कला, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं नव प्रवेशित छात्र - छात्राओं की बड़ी उपस्थिति रही ।

डॉ. संदीप कुमार सिंह
मीडिया प्रभारी - रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर ।

Induction Programme   #2026-30
17/07/2026

Induction Programme #2026-30

   *प्रेस विज्ञप्ति 14.07.2026**प्रतिस्पर्धा के युग में ईमानदारी और प्रतिबद्धता का गुण आवश्यक है - प्रो. श्यामल*मुजफ्फरप...
14/07/2026


*प्रेस विज्ञप्ति 14.07.2026*

*प्रतिस्पर्धा के युग में ईमानदारी और प्रतिबद्धता का गुण आवश्यक है - प्रो. श्यामल*

मुजफ्फरपुर । अगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम( भारत ) ने इन्फोसिस फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत आज रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में एक विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.श्यामल किशोर एवं आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम समन्वयक रजनी रंजन, जिला समन्वयक लोकेश कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी प्रिंस गौरव तथा सहायक सोनल प्रिया,सत्यप्रकाश तथा प्लेसमेंट सेल के नोडल अधिकारी डॉ.धीरज कुमार ने मेले का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया ।
दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो.रजनी रंजन ने सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र - छात्राओं और आगा खान के सभी सदस्यों का स्वागत, अभिनन्दन किया ।
रोजगार मेले के उद्घाटन के मौके पर प्राचार्य प्रो.श्यामल किशोर ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन करना महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल का सराहनीय कदम है । शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की गतिविधियां, रोजगार सृजन और प्लेसमेंट का आयोजन होना चाहिए । बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में किसी संस्थान और उद्योग, कल कारखानों में छात्र - छात्राओं का चयन होता है तो यह उस शैक्षणिक संस्थान के लिए आवस्तिकारक होता है । इस भागदौड़ भरे समय में रोजगार की तलाश करना सबसे बड़ी चुनौती है लेकिन फिर भी हमारे बच्चों को इन तमाम प्रकार की चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि डटकर उनका सामना करना चाहिए तभी आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे । प्रो.श्यामल ने आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के आयोजकों सहित पूरे महाविद्यालय परिवार को उत्साहित करते हुए बधाई दी ।
आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम समन्वयक रजनी रंजन ने अपने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि हमारी संस्था ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में काम करती है और लोगों को उद्यमिता से जोड़ती है ।

रोजगार मेले में कुल 173 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 125 अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 56 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ । टाटा मोटर्स, साणंद,अहमदाबाद में 47 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 16 महिला एवं 31 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं मदरसन में 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 1 महिला एवं 8 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं । रोजगार मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, प्रशिक्षण एवं करियर विकास के अवसरों की जानकारी दी।
इस अवसर पर आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम, भारत के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन करती रहेगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रमेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य, महाविद्यालय परिवार, प्लेसमेंट सेल तथा आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम, भारत तथा युवा जंक्शन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा । उपस्थित सभी अतिथियों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के नोडल अधिकारी डॉ.धीरज कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ.उपेंद्र गामी ने किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र - छात्राओं की उपस्थिति रही ।

डॉ.संदीप कुमार सिंह
मीडिया प्रभारी - रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर ।

Address

Sikandarpur Kundal , Marin Drive Road
Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rameshwar Mahavidyalaya-Official, Muzaffarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share