18/08/2021
अफगानिस्तान का बिहार से रिश्ता हजारों वर्ष पुराना है!
305 ईसा पूर्व में, सेल्यूसिड साम्राज्य ने भारतीय मौर्य साम्राज्य के साथ गठबंधन किया। मौर्य भारत से बौद्ध धर्म लाए और लगभग 185 ईसा पूर्व तक हिंदू कुश के दक्षिण क्षेत्र को नियंत्रित किया।
सिकंदर ने इन्हें आर्यों से छीन लिया और अपनी बस्तियों की स्थापना की, लेकिन सेल्यूकस निकेटर ने अंतर्विवाह और बदले में 500 हाथियों को प्राप्त करने की शर्तों पर उन्हें वापस सैंड्रोकोटस (चंद्रगुप्त) को दे दिया।
भारत और अफगानिस्तान का रिश्ता हमेशा अमन और प्रेम का रहा है। तालिबान ने बुद्ध की एक मूर्ति भले तोड़ दिया मगर अफ़गान के मिट्टी से बुद्ध के वजूद को नहीं मिटा पाए। जाने - अंजाने में ही सही तालिबानी लड़ाकों को भी सुकून का दो पल बुद्ध के चरणों में ही मिला। आज नही तो कल अफगानिस्तान को अमन का मार्ग बुद्ध के दिखाए रास्तों से ही खोजना होगा।
- अविनाश कुमार ()