NSS PRSU Campus Unit

NSS PRSU Campus Unit The motto of NSS is “NOT ME BUT YOU”. "Community before Self". Identify the needs and problems of the community and involve them in problem-solving.

प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महाकुंभ प्रयागराज-2025 के अंतर्गत प्रोफ राजेन्द्र सिंह (रज्ज...
21/01/2025

प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महाकुंभ प्रयागराज-2025 के अंतर्गत प्रोफ राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के महाकुम्भ मेला शिविर में विवि द्वारा आयोजित शिक्षकों, रासेयो स्वयंसेवको और विद्यार्थियों के संवाद एवं आशीर्वचन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रासेयो स्वयंसेवकोऔर शिक्षकों से संवाद करते हुए उनके अनुभव और महाकुंभ में किए जा रहे शोध कार्यों को सराहा तथा उन्हें सम्पूर्ण महाकुम्भ में सक्रिय सहभागिता की प्रेरणा दी।

78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रासेयो विवि परिसर इकाई द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपित करते हुए विश्वविद्यालय...
16/08/2024

78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रासेयो विवि परिसर इकाई द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपित करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, अधिष्ठाता गण, कुलानुशासक, प्रयागराज क्षेत्र में हरियाली गुरु के नाम से प्रसिद्ध प्रो. एन. बी. सिंह के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक,छात्र छात्राएं और कर्मचारीगण🇮🇳🌴🌲🌳🌲🌳🇮🇳

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज परिसर में आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को राष्टीय सेवा योजना परिसर ...
13/08/2024

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज परिसर में आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को राष्टीय सेवा योजना परिसर ईकाई के द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत एक ‘तिरंगा यात्रा’ का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा विवि परिसर के प्रशासनिक भवन से लेकर सड़वा आईटीआई नैनी तक की गई. यात्रा का शुभारंभ माननीय कुलपति डा. अखिलेश कुमार सिंह द्वारा सभी को तिरंगा भेंट कर की गई. माननीय कुलपति ने सभी को इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने की बात की क्योकि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और विविधिता का प्रतीक है. उन्होंने यह भी कहा की हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को सशक्त करेगा. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री संजय कुमार ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वंतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है. कार्यक्रम में वित्त अधिकारी शशि भूषण सिंह तोमर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव के साथ साथ प्रो. विवेक कुमार सिंह संकायाध्यक्ष कला, कुलानुशासक प्रो. राजकुमार गुप्ता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो.अर्चना चंद्रा ने भी तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर विवि के समस्त अन्य प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, गैर शैक्षणिक कर्मचारी, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया. कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम डॉ. अतुल कुमार वर्मा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

"काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह" भाषण प्रतियोगिता (09 अगस्त 2024)काकोरी ट्रेन एक्शन के 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर "का...
09/08/2024

"काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह" भाषण प्रतियोगिता (09 अगस्त 2024)
काकोरी ट्रेन एक्शन के 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर "काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह" (09 अगस्त 2024 से 09 अगस्त 2025) के क्रम में शासन द्वारा योजित विविध आयोजनों के दृष्टिगत प्रो.राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय परिसर में आज दिनाँक 09 अगस्त दिन शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे G-6 अकादमिक भवन में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रारंभ हुआ । भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम के अवसर पर विश्विद्यालय के मान. कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, वित्त अधिकारी श्री शशि भूषण सिंह तोमर, कुलसचिव श्री संजय कुमार ने वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए अपनी शुभकामनाये दी और सभी छात्र छात्राओ को सक्रिय पूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. विवेक कुमार सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.राज कुमार गुप्ता, प्रो.अर्चना चंद्रा, प्रो. आशुतोष कुमार सिंह के साथ विवि के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे । भाषण प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया; जिसमें प्रथम स्थान पर अनुपम द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर देवेश कुमार सिंह तथा तृतीय स्थान में मोहम्मद अदनान का चयन किया गया । भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम के निर्णायक मंडलों में डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहायक आचार्य अर्थशास्त्र विभाग,डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान एवं डॉ. गौतम कोहली सहायक आचार्य वाणिज्य संकाय की भूमिका रही । भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अंत में व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. श्वेता कुमारी ने भी अपना विचार प्रकट किया एवं इसके साथ ही संस्कृत विभाग के अथिति प्रवक्ता डॉ पीयूष मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और देश प्रेम पर आधारित अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया । कार्यक्रम का सचांलन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अतुल कुमार वर्मा नोडल अधिकारी एवं समन्वयक, काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह ने किया । काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के गठित कार्यक्रमों के लिए आयोजन में टीम के अन्य सदस्य डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. कविता गौतम और डॉ. युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल "एक पेड़ मां के नाम" तथा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा घोषित बृहद वृक्...
21/07/2024

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल "एक पेड़ मां के नाम" तथा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा घोषित बृहद वृक्षारोपण अभियान 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय परिसर में विवि प्रशासन, विवि राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर ईकाई,रेंजर्स रोवर्स, एनसीसी और वन विभाग प्रयागराज की टीमो द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें विवि कुलपति माननीय डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, विवि वित्त अधिकारी श्री शशिभूषण सिंह तोमर, विवि कुलसचिव श्री संजय कुमार विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव,अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. विवेक कुमार सिंह,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राज कुमार गुप्ता, कुलानुशासक डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, रासेयो विवि समन्वयक प्रो. भास्कर शुक्ला तथा वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा नियोजित नोडल अधिकारी श्री.एम देवराज, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा और प्रयागराज क्षेत्र में हरियाली गुरु के नाम से प्रसिद्ध प्रो. एन. बी. सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण,अधिकारी, कर्मचारी तथा विवि परिसर के रेंजर्स रोवर्स के छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स तथा विवि के समस्त छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया और वृक्षारोपण महाअभियान "पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ में पूरे विवि परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 4800 वृक्ष जिसमे बरगद,अमलतास,
पीपल, पाकड़, फाइकस, नीम, गोल्डमहार, कचनार, मोहगनी, चितवन,पेल्टाफोर्म,मौलश्री, टिकोमा,सेबिया,पलाश,अर्जुन,आंवला, जामुन, ईमली,शीशम और आम लगाए गए। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने जलपान किया और सभी का रासेयो विवि परिसर कार्यकर्माधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा द्वारा धन्यवाद किया गया।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान (05 जुलाई 2024 )  प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में दिनांक 05 जुलाई और 06 ज...
06/07/2024

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान (05 जुलाई 2024 )
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में दिनांक 05 जुलाई और 06 जुलाई 2024 को क्रमशः नैनी स्थिति परिसर में विवि राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा “एक पेंड़ माँ के नाम” के अभियान के उपलक्ष्य पर वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गये. 05 जुलाई के वृक्षारोपण कार्यक्रम में अथिति के तौर पर उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. हरेश प्रताप सिंह जी का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय डॉ. अखिलेश कुमार सिंह और अतिथियो का रासेयो विवि परिसर ईकाई कार्यकर्माधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा द्वारा पुष्प दंडिका देकर स्वागत किया गया और 06 जुलाई के कार्यक्रम में रासेयो विशेष कार्यधिकारी एवं राज्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन डॉ. मंजू सिंह, युवा कार्यक्रम अधिकारी श्री समर दीप सक्सेना उपस्थित रहे और सभी ने एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विवि वित्त अधिकारी श्री शशिभूषण सिंह तोमर, कुलसचिव श्री संजय कुमार और परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव के साथ-साथ विश्विद्यालय के समस्त संकायों के अध्यक्ष जिसमे कला संकाय अध्यक्ष प्रो.विवेक कुमार सिंह और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार गुप्त, प्रो.अर्चना चंद्रा, प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, विवि राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक प्रो.भास्कर शुक्ल के साथ साथ सभी विभागों के अध्यक्ष, शिक्षकगण, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, छात्र-छात्राओ ने भी वृहद वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग किया. इस अवसर माननीय कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने अपने संप्क्षित उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का हर एक शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्रा भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप एक पौधा अपनी माँ के नाम पर अवश्य रोपित करे और उसकी जीवन भर देखभाल की प्रतिज्ञा ले. इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री संजय कुमार ने भी शासन की आकांक्षा के अनुरूप सभी को वृहद स्तर पर वृक्षों को रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

स्वीप (Systematic Voters Education & Electoral Participations) द्वारा मतदाता साक्षरता एवं जागरूकता अभियान"प्रो.राजेंद्र ...
09/05/2024

स्वीप (Systematic Voters Education & Electoral Participations) द्वारा मतदाता साक्षरता एवं जागरूकता अभियान"
प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय परिसर में आज दिनाँक ९ मई २०२४ को स्वीप और राष्ट्रीय सेवा योजना विवि परिसर इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक मतदाता साक्षरता एवं जाकरूकता सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री पी.एन.सिंह रहे । उन्होंने स्वयं सेवकों को एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता, जागरूकता एवं महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। विवि के मान. कुलपति डॉ.अखिलेश कुमार सिंह द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनाये दी और मतदान के लिए अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि कुलसचिव श्री संजय कुमार ने की । कुलसचिव महोदय ने सभी को आगामी लोक सभा चुनावो को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का बढ़-चढ़ और निर्भीक तरीके से प्रयोग करने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने तथा स्वागत भाषण राष्ट्रीय सेवा योजना विवि परिसर इकाई के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना विवि समन्वयक डॉ. भास्कर शुक्ल द्वारा किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. विवेक कुमार सिंह, वाणिज्य संकाय प्रो. अर्चना चंद्रा और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार गुप्ता एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.आशुतोष कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ.अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थिति रहे .स्वीप समिति के श्री अनुपम परिहार, श्री हसबीन अहमद ,श्री अरशद जी एवं बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित आदि भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे । सभी को आगामी आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री पी.एन.सिंह द्वारा सभी स्वयंसेवियों और छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई । उपस्थिति सभी छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कई स्लोगनों का सहारा लिया गया; जैसे लोकतंत्र की है पहचान, मत मतदाता और मतदान, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी,भारत भाग्य विधाता है हम युग के निर्माता है और घर घर मे संदेश दो वोट-वोट दो आदि ।

NSS Campus Unit of Prof.Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University,   Prayagraj, Uttar Pradesh organised "Pledge & Voter A...
02/04/2024

NSS Campus Unit of Prof.Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj, Uttar Pradesh organised "Pledge & Voter Awareness Campaign Rally".

, Government of India NSS India

2nd Mass Plantation Drive @ PRSU Prayagraj on the occasion of 15 August Independence Day 2023.
01/04/2024

2nd Mass Plantation Drive @ PRSU Prayagraj on the occasion of 15 August Independence Day 2023.

Mass Plantation Drive @ PRSU Prayagraj
01/04/2024

Mass Plantation Drive @ PRSU Prayagraj

Address

Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Mirzapur Road
Naini
211010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS PRSU Campus Unit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share