Govt. Model Residensial Girls College Narayanpur CG

Govt. Model Residensial Girls College Narayanpur CG Education, sports and extra curriculum activities

वीरांगना रमोतिन माडिया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर में आज दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्...
08/08/2024

वीरांगना रमोतिन माडिया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर में आज दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रमिला प्रधान ,पार्षद ,वार्ड क्रमांक 13 ,कुम्हार पारा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र कुमार यादव जी, सहायक अध्यापक शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई ।नवागंतुक छात्राओं का स्वागत तिलक एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री भूषण जय गोयल जी के द्वारा दिया गया ।महाविद्यालय की मूलभूत जानकारियां, सभी विभागों के सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का परिचय, छात्रवृत्ति, खेलजैसे विभिन्न गतिविधियों के बारे में श्री किशोर कुमार कोठारी सहायक प्राध्यापक ने विस्तार पूर्वक बतलाया । महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के बारे में जानकारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निहारिका शोरी के द्वारा दिया गया।विशिष्ट अतिथि श्री यादव जी ने NEP 2020 के उद्देश्य ,इसकी महत्ता , एवं इसके अंतर्गत विभिन्न कोर्सेज जैसे DSC, GE,VAC के बारे में बहुत ही सहज और सरल भाषा में छात्रों को बताया तथा उन्हें अपने रुचि के अनुसार इन विषयों के चयन करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉक्टर क्षमा ठाकुर, ग्रंथपाल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्राओं ने अपने पालकों के साथ अपनी सहभागिता दी तथा महाविद्यालय के सहायक अध्यापक श्री नोहर राम अतिथि व्याख्याता श्री डंकेश्वर बर्मन श्री कुरसो पोयामी एवं कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

विकसित भारत @ 2047 के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजितवीरांगना रामोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर ...
03/01/2024

विकसित भारत @ 2047 के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
वीरांगना रामोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर में विकसित भारत @2047 के बैनर तले निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय 2047 तक मेरे सपनों का भारत था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और छात्रों को भविष्य में ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन नोडल अधिकारी श्री किशोर कुमार कोठारी ने किया इस कार्यक्रम में 42 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा डिकेश्वरी बेलसारिया ने प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका ने दूसरा स्थान और बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सत्यवती कमेटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया डॉ क्षमा ठाकुर, प्रोफेसर भूषण जय गोयल, प्रोफेसर निहारिका सोरी प्रतियोगिता के निर्णायक थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों व उपस्थित प्राध्यापक और कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया।

दिनांक 29-09-2023 को आयोजित सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की ब...
30/09/2023

दिनांक 29-09-2023 को आयोजित सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा कुलदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | महाविद्यालय परिवार की ओर से इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें |

"नेशनल लाईब्रेरियंस डे" का  का किया गया आयोजनभारत मे पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉक्टर एस. आर. रंगनाथन के 131वे ज...
12/08/2023

"नेशनल लाईब्रेरियंस डे" का का किया गया आयोजन
भारत मे पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉक्टर एस. आर. रंगनाथन के 131वे जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर एवं शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर के ग्रन्थालय विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता जिसका शीर्षक " विद्यार्थियों एवं समाज के बौद्धिक विकास में पुस्तकालय की भूमिका" तथा साहित्यिक प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस. आर. कुंजाम की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय का प्रयोग नियमित रूप से समाचार पत्रों,पत्रिकाओं एवं पुस्तको के अध्ययन हेतु करने को कहा और बताया कि किताब पढ़ने से लोगों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आते है साथ ही उनकी तर्कशक्ति एवं वाकशक्ति मजबूत होती है।
महाविद्यालय के ग्रंथपाल श्री संजय कुमार पटेल ने रंगनाथन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों में पुस्तकें पढ़ने की आदत का विकास करना है। उन्होंने पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए कहा कि पुस्तकालय हमारे सामाजिक समृद्धि, मानसिक विकास,बौद्धिक क्षमता एवं संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने और ज्ञान के अमूल्य खजाने को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।पुस्तकें हमारे ज्ञान को बढ़ाते हुए हमारा नैतिक विकास और समस्याओं को सही तरीके से हल करने में भी मदद करती है इसलिए हमें पुस्तको से दोस्ती अवश्य करनी चाहिए। हमें अपने बच्चों के अंदर पुस्तकें पढ़ने की आदत का विकास उनके साथ स्वयं भी पुस्तकें पढ़कर करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। हमें विद्यार्थियों को खाली समय मे पास के पुस्तकालयों एवं म्यूजियम का भ्रमण अवश्य कराना चाहिए ताकि उनके अंदर पुस्तकों एवं पुस्तकालयों के प्रति आकर्षक बढ़े एवं वे पुस्तकें पढ़ने हेतु प्रेरित हो।
पुस्तकालयों के महत्व को समझते हुए संस्कृति मंत्रालय वर्ष 2023 में आजादी के अमृत महोत्सव के द्वितीय चरण को "फेस्टिवल्स ऑफ लाइब्रेरीज 2023" को रीड,रिसर्च और रिफ्लेक्ट की थीम पर मना रहा है।
इस अवसर पर आयोजित भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 49 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ग्रन्थालय की तरफ से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन कन्या महाविद्यालय की ग्रंथपाल डा. क्षमा ठाकुर ने किया एवं विद्यार्थियों को श्री संतोष कुमार रॉव,डा.विजेत्री विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन श्री किशोर कुमार कोठारी ने किया।इस कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा. योगेंद्र कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतीक चिन्ह (लोगो) प्रतियोगिता का आयोजन*शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर के रेड ...
31/07/2023

*मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतीक चिन्ह (लोगो) प्रतियोगिता का आयोजन*
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर के रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मतदाता जागरूकता संबंधी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जिला संगठक प्रो. बी. डी. चांडक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में मतदाता शिक्षा मे मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है स्वीप का प्राथमिक लक्ष्य सभी नागरिकों को मतदान करने और चुनाव के दौरान सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम के अधीन विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के नारायणपुर विधानसभा से संबंधित लोगों निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कु. कंचन ने प्रथम स्थान, कु. निर्मला दुग्गा ने द्वितीय स्थान और कु. सुमित्रा करंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार ने महाविद्यालय परिवार की ओर से विजेता प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री किशोर कुमार कोठारी ने वोट के अधिकार और अहमियत से विद्यार्थियों को परिचित करवाया। अंत में श्रीमती क्षमा ठाकुर ने रेड रिबन क्लब सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, प्राध्यापक तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दीए।

Address

Kumharpara
Narayanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Model Residensial Girls College Narayanpur CG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share