22/08/2026
दिनांक 21/08/2026 को जिला पुलिस कांकेर (थाना नरहरपुर) द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर में साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री योगेश साहू (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर), श्री हरीश पाटिल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कांकेर) एवं श्री सोमेश सिंह बघेल (थाना प्रभारी, नरहरपुर) उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।