SN Girls BEd College Nwh

SN Girls BEd  College Nwh S. N. Girls B. Ed. College
(Run by Shri Nawalgarh Vidyalaya Committee, Kolkata)

*एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में एस.यू.पी.डब्ल्यू. कैंप का सफल समापन* श्रीनवलगढ़ विद्यालय समिति, कोलकाता द्वारा संचालित ए...
01/05/2026

*एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में एस.यू.पी.डब्ल्यू. कैंप का सफल समापन*

श्रीनवलगढ़ विद्यालय समिति, कोलकाता द्वारा संचालित एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में चार दिवसीय एस.यू.पी.डब्ल्यू. (सामाजिक उपयोगी उत्पादक कार्य) कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कस्बे के जाने-माने शिक्षाविद श्री श्याम मंदिर समिति, डूण्डलोद के सचिव डॉ. के. डी. यादव थे। मुख्य अतिथि यादव ने अपने संबोधन में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं में सक्षम और सशक्त हैं तथा उन्हें किसी भी प्रकार के आरक्षण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने छात्राध्यापिकाओं को एक आदर्श और प्रभावी शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका भविष्य के नागरिकों का निर्माण करने में महत्वपूर्ण होती है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने जानकारी दी कि डूण्डलोद स्थित श्याम मंदिर की स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी तथा समिति द्वारा प्रतिवर्ष फाल्गुन एकादशी पर झांकी और ढप प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कॉलेज की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पहले दिन बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई। दूसरे दिन कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा “वेस्ट टू बेस्ट” गतिविधि के तहत पुराने सामानों से उपयोगी वस्तुएं बनाई गईं। तीसरे दिन छात्राध्यापिकाओं ने लोहागर्ल धार्मिक स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया और वहां श्रमदान किया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष पिलानिया ने की। उन्होंने एस.यू.पी.डब्ल्यू. कैंप के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस कैंप से छात्राध्यापिकाओं में टीमवर्क और श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई है। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण किया गया तथा “वेस्ट टू बेस्ट” वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन निकिता कुमारी और प्रज्ञा मंहर्षी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ—डॉ. माया सांखला, पूजा सैनी, कमलेश कुमार, मीना सैनी और संदीप सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

*लोहागर्ल भ्रमण : छात्राध्यापिकाओं ने किया श्रमदान, जानी धार्मिक महत्ता*झुंझुनूं। श्रीनवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्व...
30/04/2026

*लोहागर्ल भ्रमण : छात्राध्यापिकाओं ने किया श्रमदान, जानी धार्मिक महत्ता*

झुंझुनूं। श्रीनवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा संचालित एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में आयोजित एस.यू.पी.डब्ल्यू. कैंप के तीसरे दिन छात्राध्यापिकाओं ने प्रमुख तीर्थस्थल लोहागर्ल का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राध्यापिकाओं ने लोहागर्ल पहुंचकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया तथा प्रसिद्ध सूर्य कुंड में स्नान कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने मालखेत बाबा के दर्शन किए और वहां भी साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही, उन्होंने बंदरों को केले एवं भूने चने खिलाए। भ्रमण के दौरान छात्राध्यापिकाओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध अचार—केर, सांगरी, मिर्च, कच्चा आम, नींबू एवं आंवला—की खरीदारी भी की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने लोहागर्ल की धार्मिक विशेषताओं एवं महाभारत काल से जुड़े पांडवों के प्रसंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार पांडवों की लोहे की जंजीरें यहां स्थित सूर्य कुंड में स्नान करने से गलकर खुल गई थीं, जिसके कारण इस स्थान का नाम लोहागर्ल पड़ा। भ्रमण के दौरान महाविद्यालय की ओर से छात्राध्यापिकाओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. माया सांखला, पूजा सैनी, कमलेश कुमार, मीना सैनी, संदीप सैनी, आदि मौजूद रहे।

*कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर थीम से एस.यू.पी.डब्लू कैंप की शुरूआत : एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज*श्रीनवलगढ़ विद्यालय कमेटी...
28/04/2026

*कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर थीम से एस.यू.पी.डब्लू कैंप की शुरूआत : एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज*

श्रीनवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा संचालित एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में “कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर” थीम पर एस.यू.पी.डब्ल्यू (SUPW) कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर जांगिड़, विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अरविंद भालोटिया व ए डी एम सुनिल सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने अपने संबोधन में बताया कि एस.यू.पी.डब्ल्यू कैंप बी.एड. पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छत्राध्यापिकाओं में रचनात्मकता, कौशल विकास, सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों की रोकथाम संभव है। साथ ही, उन्होंने सर्वाइकल कैंसर, मधुमेह और पोलियो जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं सरकारी टीकाकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके जागिंड अस्पताल में प्रत्येक माह की 1 एवं 2 तारीख को एनीमिया की निःशुल्क जांच तथा 12 तारीख को नेत्र रोगों के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाते हैं। छात्राध्यपिकाओं को नवलगढ़ की महिलाओं के स्वास्थ्य स्थिति को लेकर एक सर्वे करना चाहिए। जिससे उन्हें पता चल सके कि महिलाएें अपने स्वास्थय को लेकर कितनी जागरूक है तथा नियमित रूप से जांच करवाती है या नही। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अरविंद भालोटिया एवं विक्रम जांगिड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कैंप के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा दाना-पानी की व्यवस्था की गई, जो पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है इस मौके पर जयराम जागिंड, हीरालाल, मुरारीलाल इंदोरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राध्यापिकाएं गुंजन कंवर एवं निकिता कुमारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. माया सांखला, पूजा सैनी, कमलेश कुमार, मीना सैनी, संदीप सैनी, सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।

23/04/2026
**पृथ्वी दिवस पर एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज प्रशिक्षणार्थियों की अनूठी पहल: श्रमदान, स्वच्छता और पौधारोपण**श्रीनवलगढ़ वि...
22/04/2026

**पृथ्वी दिवस पर एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज प्रशिक्षणार्थियों की अनूठी पहल: श्रमदान, स्वच्छता और पौधारोपण**

श्रीनवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा संचालित एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राध्यापिकाओं ने रामदेवरा परिसर में विविध पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत छात्राध्यापिकाओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए पृथ्वी को साफ व सुंदर रखने का संदेश दिया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंदे लगाए तथा दाना-पानी की व्यवस्था कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस दौरान छात्राध्यापिकाओं ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में नींबू, जामुन, बेल, अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राध्यापिकाओं ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पेड़ लगाने, जल एवं बिजली की बचत करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ डॉ. माया सांखला, पूजा सैनी, कमलेश कुमार, मीना सैनी, संदीप सैनी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

15/04/2026

सेठ जौहारमल जालान की पुण्यतिथि पर श्रदांजलि अर्पित की

Address

RAMDEVRA Road
Nawalgarh
333042

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SN Girls BEd College Nwh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share