03/04/2026
नमस्कार 🙏
आज हम एक विशेष पहल की शुरुआत कर रहे हैं —
Bhatia College Reunion
यह सिर्फ एक reunion नहीं…
यह उन यादों को फिर से जोड़ने का प्रयास है
जो हमने यशपाल भाटिया जी के मार्गदर्शन में जी थीं या उनके साथ जी थी
अगर आप Bhatia College के किसी भी बैच से जुड़े रहे हैं, छात्र , शिक्षक, अभिभावक , दोस्त या शुभचिंतक
तो कृपया 1–3 मिनट का एक छोटा सा वीडियो बनाकर भेजें
या अपना लिखित संदेश नाम , बैच, वर्ष और वर्तमान में आप क्या कर रहे हैं और कोई भी विशेष याद जो भी हो हमारे साथ साँझा करें। आपके पास कोई भी फोटो हो तो जरूर शेयर करें l
हम चाहते हैं कि यह संदेश हर पूर्व छात्र तक पहुँचे।
कृपया इसे आगे अवश्य बढ़ाएँ और अपने बैच मेट का नाम नंबर हमारे साथ जरूर शेयर करें और उनसे भी ऐसी ही वीडियो लेकर भेज दें
आइए मिलकर उस शिक्षक की विरासत को फिर से जीवित करें
जो आज भी हमारे जीवन में मार्गदर्शक हैं। आपका साथ रहेगा और मंजिल मिलेगी ऐसी मुझे आशा ही नहीं विश्वास है l
धन्यवाद 🙏.. .... सरिता भाटिया
भाटिया कॉलेज : 9810009863
#भाटिया #भाटिया_कॉलेज Bhatia College