27/09/2026
सीबीएन की राजस्थान इकाई ने पूरे राजस्थान में चलाए जा रहे गहन प्रवर्तन अभियानों में लगभग चार टन तस्करी की सामग्री जब्त की
इन अभियानों के फलस्वरूप 3,937 किलोग्राम पॉपी स्ट्रॉ (डोडा चूरा), 9.6 किलोग्राम अफीम और 1.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक कैनबिस (गांजा) के साथ-साथ ₹18.42 लाख नकद, छः गाड़ियां और तीन जिंदा कारतूसों से भरी एक देसी पिस्तौल जब्त की गई। इन मामलों के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विवरण: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2315393