08/08/2026
आज महाविद्यालय में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के प्रमुख वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेन्द्रगढ़, हरियाणा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कैलाश गुर्जर एवं यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर डॉ. कुलदीप रहे। दोनों वक्ताओं का महाविद्यालय सचिव डॉ. रूपसिंह अधाना ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग प्रभारी ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार बेहतर करियर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
डॉ. कैलाश गुर्जर ने अपने संबोधन में विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
वहीं डॉ. कुलदीप ने कहा कि बदलते समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल और सही करियर योजना भी सफलता की कुंजी है।
सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं ने करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय प्रबंधक रूपसिंह पोसवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।