01/10/2026
हौज़ खास फोर्ट में मेगा स्वच्छता अभियान 🧹🇮🇳
नई दिल्ली के ऐतिहासिक *हौज़ खास फोर्ट* में 01 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान में पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ NCHMCT, ICI और IITTM के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश देना रहा। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान देते हुए यह संदेश दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ सार्वजनिक स्थान बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
आइए, स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी बनाएं। 🇮🇳✨
Ministry of Tourism, Government of India II Press Information Bureau - PIB, Government of India II Incredible India II Gajendra Singh Shekhawat II Suressh Gopi