24/08/2026
विद्यालय में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न*
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, हाइजीन कैप्टन, कल्चरल कैप्टन एवं एक्टिविटी कैप्टन को पदभार ग्रहण कराया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की दो गौरवशाली पूर्व छात्राएं उपस्थित रहीं। *2019 बैच की पूर्व छात्रा असिस्टेंट कमिश्नर GST* एवं *2017 बैच की पूर्व छात्रा निशा, जो वर्तमान में SBI में कार्यरत हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में दोनों पूर्व छात्राओं ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यालय में मिले अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि बड़े सपने देखें, कठिन परिश्रम करें और कभी भी हार न मानें।विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ छाया जैन ने अपने संबोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व एक जिम्मेदारी है और उन्हें उम्मीद है कि सभी विद्यार्थी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने दोनों पूर्व छात्राओं का विद्यालय परिवार की ओर से आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।...