Ch.Mota Ram Meel Memorial PG College

Call Directions Website Contact the university

Ch.Mota Ram Meel Memorial PG College Courses: B.A., B.SC(BIO & MATHS), M.A GEOGRAPHY
PRINCIPAL : Dr. ARVIND KUMAR GAUR

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल महाविद्यालय 74 LNP तहसील पदमपुर जिला श्रीगंगानगर के पूर्व विद्यार्थी लवप्रीत कंबोज पुत्र श्री...
23/09/2026

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल महाविद्यालय 74 LNP तहसील पदमपुर जिला श्रीगंगानगर के पूर्व विद्यार्थी लवप्रीत कंबोज पुत्र श्री पूर्ण चंद, माता कैलाश रानी ने नेवी इनसेट ( इंडियन नेवी )में 26 वी रैंक, वेस्टर्न कमांड में चौथी रैंक प्राप्त कर अपने गांव माता-पिता व महाविद्यालय का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है। महाविद्यालय आने पर संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील, प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार गौड़, उप प्राचार्य डॉ पूनम गौतम व महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने माल्या अर्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी लवप्रीत कंबोज ने वर्तमान में अध्ययन कर रहे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक करते हुए जो विद्यार्थी नियमित क्लासेस अटेंड करता है उसका प्रतियोगी परीक्षाओं का आधे से ज्यादा सफ़र कक्षाओं में तय हो जाता है और आगे जाकर वह कम समय में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक कर लेता है। इस अवसर पर विद्यार्थी ने पूर्व सूरतगढ़ विधायक स्वर्गीय गंगाजल जी मील, व वर्तमान सूरतगढ़ प्रधान हजारी जी मील को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की और अपने वार्तालाप के दौरान संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील को बताया की संघर्ष के दिनों में पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान जी ने हमारे गांव व हमारी बहुत मदद की थी, जिसका परिणाम है कि आज हम पढ़ लिखकर अपने पांव पर खड़े होकर अपना व अपने परिवार व गांव का नाम पूरे भारत में रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह नशा आदि कुरीतियों से दूर रहे नियमित रूप से विद्यालय व महाविद्यालय जाएं। शिक्षा से ही परिवार और समाज की तस्वीर बदल सकती है।

चौ. मोटा राम मील मेमोरियल महाविद्यालय (सह-शिक्षा) कैंपस निरवाना के नवप्रवेषित छात्र छात्राओं की फ्रेशर्स वेलकम व सेमेस्ट...
11/09/2026

चौ. मोटा राम मील मेमोरियल महाविद्यालय (सह-शिक्षा) कैंपस निरवाना के नवप्रवेषित छात्र छात्राओं की फ्रेशर्स वेलकम व सेमेस्टर –VI की छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया | इसमें सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर विभिन्न गतिविधियों में अपना योगदान दिया | कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष चौ. जयमल राम जी मील, कॉलेज प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार गौड़, उप-प्राचार्या डॉ पूनम गौतम, स्कूल प्राचार्य श्री सुनील गोदारा, आईटीआई प्राचार्य श्री राधेश्याम यादव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया गया| छात्राओं द्वारा श्री गणेश व माँ सरस्वती वंदना द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गयी व इस क्रम में भारत की विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते विभिन्न एकल व ग्रुप डांस जैसे हरियाणवी डांस, कश्मीरी डांस, गिद्धा, एकल गायन आदि प्रस्तुत किये गए | वन-मिनट गेम्स व प्रश्न-उत्तर राउंड के आधार पर मिस्टर व मिस फ्रेशर का चयन किया | सत्र 2026-27 की मिस फ्रेशर किरण पुत्री श्री चन्दा राम 68 एल.एन.पी रही | मिस फेयरवेल छनसिमर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह 14 ML से रही | सत्र 2026-27 का मिस्टर फ्रेशर अनीश कुमार 1 जी.एम.डी.घमंडिया से रहा | विजयी रहे विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया

Teej & Sawan Mahotsav Celebration
19/08/2026

Teej & Sawan Mahotsav Celebration

चौधरी मोटा राम मील मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय 74 एलएनपी तहसील पदमपुर कैंपस निरवाना की पूर्व छात्रा मानसी बिश्नोई प...
18/08/2026

चौधरी मोटा राम मील मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय 74 एलएनपी तहसील पदमपुर कैंपस निरवाना की पूर्व छात्रा मानसी बिश्नोई पुत्री उग्रसेन बेनीवाल गांव घमंडिया ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में पूरे राजस्थान में 6 वी रैंकिंग प्राप्त कर अपना व अपने परिवार, गांव महाविद्यालय का नाम पूरे राजस्थान में रोशन किया। छात्रा की इस असाधारण उपलब्धि पर एमआरएम महाविद्यालय परिवार, प्रबंध समिति छात्रा मानसी बिश्नोई उसके परिवार व समस्त ग्रामीण वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता है। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय में लगने वाली नियमित क्लासेस व नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस को दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविंद गौड़ ने बताया कि महाविद्यालय में विषयों की क्लासेस के साथ-साथ एमआरएम सक्सेस मंत्र के नाम से कोचिंग क्लासेस व टेस्ट सीरीज लंबे समय से चलाई जा रही है जिसका परिणाम है कि महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राएं पूरे राजस्थान में रैंकिंग प्राप्त कर ग्रामीण अंचल में स्थापित इस महाविद्यालय का लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील ने कहा की प्रबंध समिति जरूरतमंद प्रतिभावान छात्राओं की हर प्रकार से मदद कर रही हैं व संस्था इस इलाके में बच्चों व युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए कृत संकल्प है।

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय की पूर्व विज्ञान संकाय की छात्रा वर्षा पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव भादवा वाल...
04/06/2026

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय की पूर्व विज्ञान संकाय की छात्रा वर्षा पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव भादवा वाली ढाणी ने राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग लेवल 2 परीक्षा में पूरे राजस्थान में 14 वी रैंक प्राप्त की। छात्रा के महाविद्यालय पहुंचने पर संस्था अध्यक्ष चौधरी जयमल राम जी मील, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार गौड़, उप प्राचार्य डॉ पूनम गौतम द्वारा छात्रा को साफा पहनाकर व पिता सुरेंद्र कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ.अरविंद गौड़ ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया की एक छोटे से गांव की इस छात्रा ने पूरे राजस्थान में 14 वी रैंक हासिल कर इस गांव का नाम पूरे राजस्थान में स्वर्ण अक्षरों में लिखा दिया। छात्रा वर्षा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैने नियमित कक्षाएं महाविद्यालय में लगाई जिसका मुझे इस परीक्षा के दौरान बहुत फायदा मिला। उल्लेखनीय है कि इस महाविद्यालय में छात्रों को प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एमआरएम सक्सेस मंत्र नाम से टेस्ट सीरीज नियमित रूप से चल रही हैं।

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एन एस एस के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई ।  एन. एस.एस पी.ओ. श्री...
04/05/2026

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एन एस एस के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई । एन. एस.एस पी.ओ. श्री हितेश कुमार के निर्देशन में छात्राओं द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गये। सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने उत्सह्पूर्वक इस कार्य को संपन्न जाता। संस्था अध्यक्ष चौ. जयमल राम मील प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार गौड़ व उप प्राचार्य डॉ पूनम गौड़ ने छात्राओं को शुभ कामनाएं प्रेषित की।

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एन एस एस के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई । न एस.एस.एस पी.ओ. श्री...
04/05/2026

चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एन एस एस के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई । न एस.एस.एस पी.ओ. श्री हितेश कुमार के निर्देशन में छात्राओं द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गये। सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने उत्सह्पूर्वक इस कार्य को संपन्न जाता। संस्था अध्यक्ष चौ. जयमल राम मील प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार गौड़ व उप प्राचार्य डॉ पूनम गौड़ ने छात्राओं को शुभ कामनाएं प्रेषित की।

23/04/2026
चौ. मोटा राम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय की 3 छात्राओं पूनम पुत्री शिशपाल फकीरवाली, सोनू कुमारी पुत्री श्री इंदरजीत 9...
06/02/2026

चौ. मोटा राम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय की 3 छात्राओं पूनम पुत्री शिशपाल फकीरवाली, सोनू कुमारी पुत्री श्री इंदरजीत 9 एन.आर.डी ,नाजनीन अख्तर पुत्री उमेद मोहम्मद ढाबा झालार का महाराजा गंगा सिंह विश्विद्यालय बीकानेर की फुटबॉल टीम में चयन हुआ है | अध्यक्ष चौ. जयमल राम मील, प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार गौड़, कोच ताराचंद, कोच रोहित कस्वां व स्टाफ सदस्यों द्वारा बीकानेर विश्वविद्यालय की टीम मे चयनित एम. आर.एम की छात्राओं को 06 फरवरी को एम.आर.एम. कैंपस से बीकानेर के लिए रवाना किया गया | दिनांक 09 से 13 फरवरी को “अवदेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रिवा, मध्य प्रदेश” में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन अन्तर विश्वविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की टीम बीकानेर से रवाना होगी |
ज्ञातव्य है कि इसी सत्र में इस महाविद्यालय की छ: छात्राएं अनीशा पुत्री जयदेव, संजू पुत्री जगदीश, सुमन पुत्री गोरधन राम, बेअंत कौर पुत्री चन्द सिंह, नीतू पुत्री दया राम , ज्योति पुत्री रुघा रामवेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की टीम में चयनित हुई जिन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन टूर्नामेंट में भाग लिया |

Happy Republic DayMRM LIVE PROGRAMME
26/01/2026

Happy Republic Day
MRM LIVE PROGRAMME

This stream is created with

Address

74 LNP (Campus Nirwana)
Padampur
335061

Opening Hours

Monday 8am - 7pm
Tuesday 8am - 7pm
Wednesday 8am - 7pm
Thursday 8am - 7pm
Friday 8am - 7pm
Saturday 8am - 5:30pm

Telephone

+911509256221

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ch.Mota Ram Meel Memorial PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Ch.Mota Ram Meel Memorial PG College:

Shortcuts

Share