Gautam Buddha Inter College Palia

Gautam Buddha Inter College Palia Gautam Buddha Inter College (GBIC) is a recognized institution established in the year 2003 with the

आप समस्त अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान गौतम बुद्ध के विचार हमें सत्य, अहिंस...
01/05/2026

आप समस्त अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान गौतम बुद्ध के विचार हमें सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
यह पावन दिवस सभी के जीवन में शांति, सद्भाव और खुशहाली लेकर आए।

#बुद्ध_पूर्णिमा

सम्मान संदेश🙏🙏उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत हमारे विद्यालय गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी इंटरमीड...
26/04/2026

सम्मान संदेश🙏🙏

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत हमारे विद्यालय गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो हम सभी के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है।

विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली छात्रों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के टॉप 10 स्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं लगन अत्यंत सराहनीय है। विद्यालय परिवार को आप सभी पर गर्व है।

प्रबन्धक जी और निदेशक महोदय की ओर से सभी मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है।🙏🙏

*Admission Open* एडमिशन शुरू हैं,,,*गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी* *"प्रवेश प्रारंभ: उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला क...
17/03/2026

*Admission Open*

एडमिशन शुरू हैं,,,

*गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी*
*"प्रवेश प्रारंभ: उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम"*
सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपके नगर के प्रतिष्ठित और संस्कारयुक्त शिक्षा , इंग्लिश/हिन्दी मीडियम *गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी* में नए सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कक्षाएं: नर्सरी से शुरू
माध्यम: अंग्रेजी/हिन्दी

विशेषताएं:
संस्कारयुक्त एवं आधुनिक शिक्षा का संगम।
अनुभवी एवं योग्य विद्यालय परिवार।
सर्वांगीण विकास हेतु खेल- कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां।

आज दिनांक 26.01.2026 को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह क...
26/01/2026

आज दिनांक 26.01.2026 को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री अशोक कुमार शुक्ला जी के कुशल दिशा निर्देशन में श्री विक्रम शर्मा व श्रीमती पूजा गुप्ता जी, श्रीमती रजनी शर्मा एवं सुश्री इरम जहां जी के द्वारा प्रारंभ किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश 'सुमन' जी एवं विद्यालय संस्थापक श्री आर. एस. कुशवाहा जी तथा समस्त अतिथियों की उपस्थिति में ध्वज फहराया गया तथा उसके पश्चात मां सरस्वती जी व तथागत भगवान बुद्ध के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलिया नगर के महान शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री ओम प्रकाश 'सुमन' जी एव विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया नगर के पूर्व चेयरमैन माननीय श्री महमूद हुसैन जी के साथ ही पलिया नगर के वरिष्ठ पत्रकार एव हिन्दी प्रवक्ता(सेवानिवृत्त) श्री राम चंद्र शुक्ल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री गुरप्रीत सिंह जॉर्जी जी व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम चंद्र गौतम जी एवं विद्यालय के संस्थापक व पूर्व विधायक पलिया माननीय श्री आर. एस. कुशवाहा जी के साथ ही विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिस दौरान उनके प्रस्तुतीकरण पर सम्मानित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय में पधारे हुए माननीय अतिथि श्री जॉर्जी जी, श्री अयूब खान जी व श्री शुक्ल जी तथा अन्य सभी अतिथियों के द्वारा गणतंत्र दिवस पर सभी बलिदानी वीरों के जीवन संघर्ष व संविधान सभा और उसकी प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु सफलता का मूल मंत्र देते हुए दिशा निर्देश भी दिए व सभी को आशीर्वाद प्रदान किया व समस्त छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर माननीय संस्थापक महोदय जी के द्वारा विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश 'सुमन' को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद प्रकट किया गया।
विद्यालय के संस्थापक श्री आर. एस. कुशवाहा जी द्वारा समस्त विद्यालय परिवार एवं समस्त छात्र छात्राओं को स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी के द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें भविष्य की योजनाओं एवं उच्च शिक्षा हेतु संस्था द्वारा निघासन एवं लखनऊ में स्नातक शिक्षा एवं मेडिकल कोर्सेज के विषय में जानकारी दी गई।
इस समारोह के समापन पर विद्यालय के संस्थापक श्री कुशवाहा जी के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार भेंट किए गए जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे , अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को समस्त विद्यालय स्टाफ (श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, श्री विजय पाल, श्री सचिन गुप्ता, श्री रविन्द्र मिश्रा, श्री संतोष यादव, श्री अवधेश अवस्थी, श्री शिवलाल, श्री दिलीप मिश्रा, श्रीमती मनप्रीत कौर, सुश्री शिवानी गुप्ता, सुश्री मनीषा श्रीवास्तव, श्रीमत नेहा नाग तथा अन्य समस्त स्टाफ) के प्रयास द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किया गया जिस हेतु विद्यालय निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

प्रत्येक वर्ष की भांति आज दिनांक 01.12.2025 को गौतम बुद्ध इण्टर कॉलेज पलिया कलां खीरी के संस्थापक माननीय श्री आर. एस. कु...
01/12/2025

प्रत्येक वर्ष की भांति आज दिनांक 01.12.2025 को गौतम बुद्ध इण्टर कॉलेज पलिया कलां खीरी के संस्थापक माननीय श्री आर. एस. कुशवाहा जी (पूर्व विधायक पलिया एवं एम. एल. सी.) का जन्मदिन समस्त छात्र छात्राओं व विद्यालय स्टाफ द्वारा केक काटकर बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार शुक्ला जी ने माननीय संस्थापक महोदय के जीवन के उत्कृष्ट कार्यों व विद्यालय को अग्रसर करने की उनकी योजनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा समस्त छात्र छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा उनके लिए निरोग व दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा सभी के लिए उचित जलपान की व्यवस्था की गई।

आज दिनाँक 31/10/2025 को  गौतम बुद्ध इण्टर कालेज पलिया कलाँ खीरी में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई...
31/10/2025

आज दिनाँक 31/10/2025 को गौतम बुद्ध इण्टर कालेज पलिया कलाँ खीरी में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए शपथ व उनके पूजन अर्चन से हुआ।जिसमें विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला, वरिष्ठ अध्यापक श्री अशोक कुमार शुक्ला जी व वरिष्ठ लेखाकार श्री एस. के. श्रीवास्तव जी समेत अन्य सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री अशोक कुमार शुक्ला जी के द्वारा सभी बच्चों को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जीवन वृतांत बताया गया।

आज दिनांक 15.08.2025 को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारो...
15/08/2025

आज दिनांक 15.08.2025 को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय के वरिष्ठ लेखाकार श्री एस. के. श्रीवास्तव जी के कुशल दिशा निर्देशन में श्री विजय पाल, श्री विक्रम शर्मा व श्रीमती रिचा गुप्ता तथा श्रीमती पूजा गुप्ता जी, सुश्री मनीषा श्रीवास्तव जी के द्वारा प्रारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलिया नगर समाजसेवी माननीय श्री आलोक कुमार मिश्रा (भइया जी) एव विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया नगर के वरिष्ठ पत्रकार एव हिन्दी प्रवक्ता(सेवानिवृत्त) श्री राम चंद्र शुक्ल जी एवं विद्यालय के संस्थापक व पूर्व विधायक पलिया माननीय श्री आर. एस. कुशवाहा जी के साथ ही विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय में पधारे हुए माननीय अतिथि श्री आलोक मिश्रा जी, श्री अयूब खान जी व श्री शुक्ल जी तथा अन्य सभी अतिथियों के द्वारा स्वतंत्रता के लिए सभी बलिदानी वीरों के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु कुछ नियमों का पालन करने तथा सफलता का मूल मंत्र देते हुए कुछ निर्देश भी दिए व सभी को आशीर्वाद प्रदान किया व समस्त छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।
विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी के द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें भविष्य की योजनाओं एवं उच्च शिक्षा हेतु संस्था द्वारा निघासन एवं लखनऊ में स्नातक शिक्षा एवं मेडिकल कोर्सेज के विषय में जानकारी दी गई।
इस समारोह के समापन पर विधालय के संस्थापक श्री आर. एस. कुशवाहा जी के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार भेंट किए गए जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे , अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को समस्त विद्यालय स्टाफ के प्रयास द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किया गया जिस हेतु विद्यालय निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

आज दिनांक 07.07.2025 को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी के 23वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बोर्ड परीक्षा 2024-2...
07/07/2025

आज दिनांक 07.07.2025 को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी के 23वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
जैसा कि इंटरमीडिएट/हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024-25 में पलिया तहसील में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज ने एक अलग ही ख्याति प्राप्त की है। इस विद्यालय में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवम नगरीय क्षेत्र से छात्र-छात्राएं कला वर्ग, विज्ञान वर्ग एवम वाणिज्य वर्ग में कुशल अध्यापकों के नेतृत्व में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री अशोक कुमार शुक्ला जी के कुशल निर्देशन में श्री विजय पाल, श्री विक्रम शर्मा, श्री सचिन गुप्ता व श्रीमती रिचा गुप्ता तथा श्रीमती पूजा गुप्ता जी के द्वारा प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलिया नगर पालिका की अध्यक्ष माननीय श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता जी एव विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया नगर के वरिष्ठ पत्रकार एव हिन्दी के प्रवक्ता(सेवानिवृत्त) श्री राम चंद्र शुक्ल जी, श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव जी, प्रबंधक, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप मेनरो जी एवं विद्यालय के संस्थापक व पूर्व विधायक पलिया माननीय श्री आर. एस. कुशवाहा जी के साथ ही विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के संस्थापक आदरणीय श्री आर. एस. कुशवाहा जी व आये हुए अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को माला पहनाकर उन्हें 🏅 व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं का आशीर्वाद प्रदान किया गया।
विद्यालय में पधारे हुए माननीय अतिथि श्रीमती गुप्ता जी व श्री शुक्ल जी व अन्य सभी अतिथियों के द्वारा सभी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने व उनके अच्छे प्रदर्शन हेतु कुछ नियमों का पालन करने तथा सफलता का मूल मंत्र देते हुए कुछ निर्देश भी दिए व सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
विद्यालय के निदेशक श्री हिमांशु शुक्ला जी के द्वारा सम्मानित छात्र एवं छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें भविष्य की योजनाओं एवं उच्च शिक्षा हेतु संस्था द्वारा निघासन एवं लखनऊ में स्नातक शिक्षा एवं मेडिकल कोर्सेज के विषय में जानकारी दी गई।
इस समारोह के समापन पर विधालय के संस्थापक श्री आर. एस. कुशवाहा जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया एव उनका धन्यवाद प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम को समस्त विद्यालय स्टाफ के प्रयास द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।

"Hey everyone! Get ready for an awesome summer at Gautam Buddha Inter College Palia kalan khiri! ☀️ We're offering a sum...
19/05/2025

"Hey everyone! Get ready for an awesome summer at Gautam Buddha Inter College Palia kalan khiri! ☀️ We're offering a summer packed with fun, new skills, and unforgettable memories. This year, we're focusing on them, e.g., outdoor adventures, arts and crafts, or a specific subject like singing, dancing, painting, taekwando. We'll have exciting activities like a few activities, e.g., sports, arts and crafts, field trips, or learning coding basics. Join us for a summer you won't forget! Learn more and visit our campus of GBIC . See you at camp!"

'बुद्ध पूर्णिमा' के पावन अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स...
12/05/2025

'बुद्ध पूर्णिमा' के पावन अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।

24/03/2025


Address

Dudhwa Tiraha, Dudhwa Road
Palia Kalan
262902

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Telephone

+919565005252

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gautam Buddha Inter College Palia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Gautam Buddha Inter College Palia:

Share