15/06/2026
*एम डी कॉलेज पल्लू बना प्रेरणा का केंद्र, चयनित अभ्यर्थियों का हुआ भव्य सम्मान*
पल्लू, 15 जून। एमडी कॉलेज पल्लू में कैरियर गाइडेंस एंड ओरिएंटेशन सेमिनार एवं भारतीय सेना में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान संरक्षक श्री श्रवण खालिया जी, निदेशक श्री देवेंद्र खालिया , एम पी एस स्कुल निदेशक श्री विनोद बाना ,एम डी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशवनी जाखड़ तथा एम.डी. बी.एड. कॉलेज प्राचार्य डॉ. महावीर प्रसाद पूनियां द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर भारतीय सेना में चयनित महाविद्यालय के विद्यार्थी पंकज पुत्र श्री मनोज पंवार, सतपाल पुत्र श्री रेवंतराम ज्याणी, दीपेंद्र सिंह पुत्र श्री छत्रपाल सिंह, संदीप पुत्र श्री हेतराम लाखटिया, धर्मपाल पुत्र श्री पूर्णाराम सिहाग, सुरेश कुमार पुत्र श्री पन्नाराम गोस्वामी, अंकित पुत्र श्री जगदीश सिराव, जितेंद्र सिंह पुत्र श्री मांगू सिंह, कालूराम पुत्र श्री हेमराज कस्वां, विष्णु गर पुत्र श्री संपत गर, योगेश कुमार पुत्र श्री गिरधारी लाल गढ़वाल, विनोद कुमार पुत्र श्री रामावतार तथा भरत पुत्र श्री शिव सिंह को माला, साफा एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
डॉ. महावीर प्रसाद पूनियां जी ने “आपकी आदतें ही आपका भविष्य तय करती हैं” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सफल आदतों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। व्यक्ति की आदतें ही उसके भविष्य का निर्माण करती हैं। यदि आदतें सकारात्मक हों तो वे उज्ज्वल भविष्य का सृजन करती हैं, जबकि नकारात्मक आदतें लक्ष्य प्राप्ति में बाधा बनती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल व्यक्तियों की आदतों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सही आदतों का निर्माण कर लिया जाए तो सफलता को कोई नहीं रोक सकता।
कार्यक्रम के दौरान एमडी कॉलेज पल्लू द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक नई सौगात देते हुए सीईटी परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क कक्षाओं का शुभारंभ भी किया गया। निदेशक श्री देवेंद्र खालिया ने कहा कि इन नि:शुल्क कक्षाओं से विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।
सेमिनार के तृतीय सत्र में भूगोल व्याख्याता श्री धनराज सुथार ने सीईटी पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए परीक्षा की तैयारी की रणनीति पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अशवनी जाखड़ ने संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं करियर अवसरों के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री सुरेंद्र सहारण , श्री चंद्रभान बिजारणिया एवं श्री राकेश भैरानी के निर्देशन में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सीईटी पाठ्यक्रम, नि:शुल्क कक्षाओं की समय-सारिणी, परीक्षा क्रोनोलॉजी एवं कैरियर गाइडेंस प्रवेश पुस्तिका सहित अध्ययन सामग्री किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री मेहरचंद वर्मा , श्री भादर राम ढूकिया , श्री धनराज सुथार , श्री निशांत शर्मा , श्रीमती जैता शर्मा , श्री भरत राम यादव , श्री रामचन्द्र सहारण , श्रीमती बनारसी पनवा , श्री अजय कुमार सिहाग , श्री विनोद कुमार गंडास , श्री पूनमचंद गोस्वामी , श्रीमती सुदेशना सिहाग , श्री शिम्भु दयाल पारीक , श्री सोनू , श्री दुनिराम स्वामी , श्रीमती मंजू स्वामी , श्रीमती विमला एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।