Ambika College, Pallu

Ambika College, Pallu Ambika College, Pallu

15/02/2026
13/02/2026

पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सालय के शुभारम्भ पर आप सब सादर आमंत्रित हैं! 💐🙏🚩🩺🏥
आयुर्वेद चिकित्सा के लिए अम्बिका आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र व पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सालय का अवलोकन अवश्य करें!
दिनांक :- 15/02/2026 समय:- 9:30 AM
स्थान:- अम्बिका कॉलेज (आयुष भवन)
पल्लू (हनुमानगढ़)

13/02/2026

प्रिय विद्यार्थियों,
आज से आपकी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाएँ प्रारम्भ हो रही हैं। यह समय आपके परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास की सच्ची परीक्षा का है। आपने पूरे वर्ष जो मेहनत की है, वह अवश्य ही श्रेष्ठ परिणाम के रूप में सामने आएगी।
परीक्षा को उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ दें। स्वयं पर विश्वास रखें, धैर्य बनाए रखें और प्रत्येक प्रश्न का उत्तर पूरी एकाग्रता से लिखें। सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो पूरे आत्मविश्वास और निष्ठा से प्रयास करते हैं।
आप सभी को उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट परिणामों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको सफलता, संतुलन और साहस प्रदान करें।
शुभकामनाओं सहित।👍🙌💐

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित अन्तर विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025–26 (महिला वर्ग) ...
12/02/2026

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित अन्तर विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025–26 (महिला वर्ग) का आयोजन दिनांक 11 फरवरी से 15 फरवरी तक अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई के PSNA कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिंडीगुल में किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अम्बिका महाविद्यालय, पल्लू की निम्न छात्राएँ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं—
विभा सैनी, पुत्री श्री राजकरण माली (सरदारशहर)
प्रेरणा रेगर, पुत्री श्री रामकुमार (जैतपुर)
भारती, पुत्री श्री गुलशन (पल्लू)
महाविद्यालय के निदेशक श्री देवकी नंदन जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शारीरिक शिक्षक श्री लखविंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि अन्तर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अम्बिका महाविद्यालय लगातार दो वर्षों से विजेता रहा है, जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विभिन्न खेलों में महाविद्यालय के 26 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
अम्बिका महाविद्यालय परिवार को अपनी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व है और समस्त टीम को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

समस्त देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।जय हिंद 🇮🇳
26/01/2026

समस्त देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद 🇮🇳

💐*ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अम्बिका महाविद्यालय के खिलाड़ियों का चयन*💐ऑल इंडिया इंटर यूनिवर...
15/01/2026

💐*ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अम्बिका महाविद्यालय के खिलाड़ियों का चयन*💐
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) सत्र 2025–26 का आयोजन भारतीदासन विश्वविद्यालय, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से बॉल बैडमिंटन टीम भाग ले रही है, जिसमें अम्बिका महाविद्यालय, पल्लू के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
*मनीष कुमार जोशी, पुत्र श्री कृष्ण कुमार जोशी, निवासी जैतपुर (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर)*
*दीपक, पुत्र श्री रूपराम मेघवाल, निवासी चक 7 डी.डब्ल्यू.एम. (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)*
*नीरज, पुत्र श्री विनोद कुमार गोस्वामी, निवासी पुरबसर (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)*
महाविद्यालय निदेशक *श्री देवकी नंदन जोशी* ने विद्यार्थियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं महाविद्यालय प्राचार्य *श्री सोहन लाल देग* ने बताया कि महाविद्यालय की बॉल बैडमिंटन टीम गत दो वर्षों से लगातार अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में विजेता रही है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं महाविद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग का परिणाम है।👍💐🥇🚩

13/01/2026

भरतनाट्यम की प्रस्तुति

🏑 खेल भावना का सम्मान, प्रतिभा का गौरव 🏑महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेरवेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामें...
13/01/2026

🏑 खेल भावना का सम्मान, प्रतिभा का गौरव 🏑
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट 2025-26 (पुरुष वर्ग)
📍 मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, भोपाल (मध्यप्रदेश)
अम्बिका महाविद्यालय, पल्लू के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि हमारे महाविद्यालय के दो प्रतिभावान विद्यार्थी —
🔹 दुलीचंद (BA प्रथम सेमेस्टर) पुत्र श्री राजेंद्र वर्मा,
ढाणी छिपलाई
🔹 संदीप (MA प्रथम सेमेस्टर) पुत्र श्री जगमाल कांगड़ा, ढाणी छिपलाई
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
महाविद्यालय निदेशक श्री देवकी नंदन जोशी जी ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
शारीरिक शिक्षक श्री लखविंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
यह उपलब्धि महाविद्यालय प्रबंधन की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों के निरंतर प्रोत्साहन और अनुशासित प्रशिक्षण का सशक्त प्रमाण है।
समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।
✨ यह क्षण महाविद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा।

Address

ARJANSAR Road, PALLU
Pallu
335524

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+919828695851

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambika College, Pallu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Ambika College, Pallu:

Share