11/09/2022
के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल ने IIT ADVANCED में किया पलवल जिला टॉप, अवनि अग्रवाल ने हासिल की 33वीं रैंक
"पलवल जिले ने सिद्ध किया कि म्हारी छोरी छोरो से कम नहीं" :)
के. सी. वर्ल्ड स्कूल के 15 छात्रों ने IIT ADVANCED की परीक्षा पास की तथा पलवल जिले को टॉप किया तथा पलवल जिले के टॉपर सूची में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल के 74 छात्रों ने IIT JEE MAIN की परीक्षा पास की थी। स्कूल की छात्रा अवनि अग्रवाल ने CR 33वीं रैंक तथा AIR 330 रैंक लेकर पलवल जिला टॉप किया तथा उमंग नागल ने AIR 890 रैंक लेकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आदित्य गोयल ने AIR 1980 रैंक लेकर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रौशन किया। अंकित ने 2742 रैंक, ख़ुशी भारद्वाज ने 6465 रैंक, ख़ुशी गुप्ता ने 6745, विधि जैन ने 7638, दिव्यांश ने 9602, नवदीप पोसवाल ने 9788, तनिषा गोयल ने 11484, करण अग्रवाल ने 15559, प्रिंस ने CR 7200वीं रैंक प्राप्त करके स्कूल तथा जिला पलवल में सर्वाधिक चयन देकर पूरे देश में पलवल जिले का लोहा मनवाया। के. सी. एम० वर्ल्ड स्कूल पलवल ने विगत कई वर्षों से लगातार जिले से सर्वाधिक छात्रों का JEE MAIN, JEE ADVANCED, NEET, RMO, KVPY, NTSE आदि परीक्षाओं में उत्तीर्ण करा कर जिले का नाम रौशन कर रखा है। ज्ञात रहे अभी कुछ दिन पूर्व आये NEET फॉर MBBS के EXAM में भी 12 छात्रों के 600 से अधिक अंक लेकर पूरे पलवल जिले का नाम रौशन किया। स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर राम नारायण भारद्वाज तथा डायरेक्टर अनिल भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर मैथ्स के HOD रवि कांत सर (IITian), PHYSICS के HOD मनीष सर (IITian) तथा CHEMISTRY के HOD अभिषेक सर (IITian) तथा गौरव मित्तल सर (IITian) की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति पारुल भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर सभी अभिभावकों व छात्रों को बधाई दी।