IGNOU Regional Centre, Mumbai

Call Directions Website Contact the university

IGNOU Regional Centre, Mumbai Page is created for spreading the useful information pertaining to learners

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र द्वारा 'हिंदी पखवाड़ा 2026' के अंतर्गत दिनांक- 25 स...
25/09/2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र द्वारा 'हिंदी पखवाड़ा 2026' के अंतर्गत दिनांक- 25 सितंबर, 2026 को एकदिवसीय आनलाइन राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया।
परिसंवाद का विषय था- हिंदी भाषा : बदलता स्वरूप और विकास की नई दिशाएँ। परिसंवाद में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में कन्नूर विश्वविद्यालय, कन्नूर (केरलम्) के हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति के. उपस्थित रहीं। छात्र प्रतिभागियों के रूप में एम.ए. हिंदी की छात्रा सौम्या पांडेय और छात्र अवनीन्द्र मिश्र को भी आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पी. नंबूथिरीपाद ने परिसंवाद में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और अतिथि वक्ता का परिचय कराया।
परिसंवाद के विषय पर कन्नूर विश्वविद्यालय, केरलम के हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति के. ने व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने हिंदी भाषा के क्रमिक विकास के बारे में बताया। हिंदी भाषा को लेकर समाज में, विज्ञान के क्षेत्र में, विशेषकर तकनीकी दुनिया में आ रहे बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साहित्य, गीतों, सिनेमा और पत्रिकाओं जैसे विभिन्न माध्यमों से देश के विभिन्न भागों में हिंदी भाषा की पहुँच पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रीति ने इस बदलती दुनिया में तकनीकी रूप से उन्मुख समाज के लिए हिंदी की उपयुक्तता पर भी जोर दिया और रोजगार के क्षेत्र में हिंदी के महत्त्व को भी रेखांकित किया।

इसके बाद, क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. राहुल मिश्र ने हिंदी के विकास के इतिहास, विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में हिंदी के योगदान, स्वदेशी आंदोलन में हिंदी की भूमिका और महत्त्व पर विस्तार से बताया। उन्होंने हिंदी साहित्य के विभिन्न लेखकों और उनकी कृतियों तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से हिंदी ने स्वयं को पूरे भारत की भाषा के रूप में स्थापित किया है। डॉ. मिश्र ने सूरीनाम, मॉरीशस, फीजी आदि देशों में हिंदी के विस्तार के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हिंदी के वैश्विक परिदृश्य का खाका प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक श्री शशांक त्रिपाठी ने किया। परिसंवाद में क्षेत्रीय केंद्र के कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

प्रिय विद्यार्थी, आपको सूचित किया जाता है कि IGNOU क्षेत्रीय केंद्र, मुंबई 'हिंदी पखवाड़ा 2026' मना रहा है। इस अवसर पर 2...
25/09/2026

प्रिय विद्यार्थी,

आपको सूचित किया जाता है कि IGNOU क्षेत्रीय केंद्र, मुंबई 'हिंदी पखवाड़ा 2026' मना रहा है। इस अवसर पर 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे एक ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया जा रहा है।

यह व्याख्यान डॉ. प्रीति के. (सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, कन्नूर विश्वविद्यालय, केरलम) द्वारा दिया जाएगा। व्याख्यान का विषय “ हिन्दी भाषा: बदलता स्वरूप और विकास की नई दिशाएँ ” है।

सभी विद्यार्थियों को दिए गए लिंक के माध्यम से वेबिनार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है

https://meet.google.com/wux-ejgd-ifq

24/09/2026
24/09/2026

IGNOU July session admission last date 2026 is September 30. Interested and eligible students who want to have fresh admission or re-registration in IGNOU courses can apply online at ignouadmission.samarth.edu.in. Know how to apply for IGNOU admissio

24/09/2026
17/09/2026
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का मुंबई क्षेत्रीय केंद्र जल्द ही मराठी में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगा। इस ...
17/09/2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का मुंबई क्षेत्रीय केंद्र जल्द ही मराठी में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगा। इस हेतु विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने दिशा-निर्देश दिए हैं। ध्यातव्य है, कि विगत दिनों 6वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भाग लेने के लिए इग्नू की कुलपति का मुंबई आगमन हुआ था। इस दौरान उन्होंने मुंबई क्षेत्रीय केंद्र का दौरा किया।
क्षेत्रीय केंद्र में बैठक के दौरान माननीय कुलपति ने मराठी भाषा में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराए जाने की संभावनाओं पर चर्चा की। क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. राहुल मिश्र ने बताया की समाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अधिक प्रवेश लिए जाते हैं और अधिकांश विद्यार्थियों को मराठी माध्यम में अध्ययन सामग्री की आवश्यकता होती है। सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संगठन, स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण, ग्रामीण विकास, सामुदाय विकास आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता की ज़रूरत है। मराठी में इन पाठ्यक्रम के मिलने से महाराष्ट्र के छात्रों को अपनी मातृभाषा में समाज कार्य के वैज्ञानिक बिंदुओं और व्यावसायिक तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।
अभी, बड़ी संख्या में छात्र अंग्रेजी या हिंदी माध्यम से उच्च शिक्षा लेते हैं। लेकिन, मराठी में समाज कार्य में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा मिलने से, महाराष्ट्र के छात्रों के लिए अपनी मातृभाषा में उच्च शिक्षा लेना आसान हो जाएगा। यह पहल ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर कुलसचिव (प्रशासन) प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव और वित्त अधिकारी डॉ. जितेंद्र गंगवार भी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. राहुल मिश्र ने मुंबई क्षेत्रीय केंद्र की शैक्षिक व प्रशासनिक गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, असाइनमेंट जाँच, प्रायोगिक परीक्षा, काउंसलिंग और अध्ययन केंद्रों के बारे में जानकारी ली गई।
मुंबई क्षेत्रीय केंद्र में अकादमिक गतिविधियों के साथ ही छात्रों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षण आदि के लिए संसाधन उपलब्ध कराने हेतु माननीय कुलपति ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका की उपायुक्त (शिक्षा) डॉ. प्राची जाम्बेकर से भेंट की।

14/09/2026
Examination Form Submission for TEE December 2026 session has started at ignou.samarth.edu.in
10/09/2026

Examination Form Submission for TEE December 2026 session has started at ignou.samarth.edu.in

Address

Panvel
410206

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm

Telephone

+912227489764

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IGNOU Regional Centre, Mumbai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to IGNOU Regional Centre, Mumbai:

Shortcuts

Share