Anugrah Narayan College, Patna

Call Directions Website Contact the university

Anugrah Narayan College, Patna Official page of A.N. College, Patna

Proud Moment for A.N. College, Patna!Heartiest congratulations to our talented players for their outstanding performance...
22/09/2026

Proud Moment for A.N. College, Patna!

Heartiest congratulations to our talented players for their outstanding performance in the Patliputra University Inter-College Table Tennis Tournament.

🥇 Umang Bhagat – Men’s Individual Winner
🥈 Akash Kumar – Runner-up
🥉 Rahul Kumar – 3rd Place
🥉 Piyush – Joint 3rd Place

🏆 Women’s Team – 3rd Place
Priyanka Kumari, Jyoti Kumari, Nickey Kumari, Shanvi Kumari & Anjali Kumari

Your dedication, hard work and sporting spirit have brought great pride and laurels to A.N. College. Congratulations to all the players!

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, एनएसएस पटना एवं ए.एन. कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधा...
22/09/2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, एनएसएस पटना एवं ए.एन. कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बिहार-झारखंड राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 का मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में बिहार-झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से 300 से अधिक कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सम्मेलन के द्वितीय दिवस की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद चारों समूहों के कार्यक्रम पदाधिकारियों ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से एनएसएस की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को साझा किया। विशेषज्ञ सत्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्वच्छता अभियान तथा PFMS एवं TSA मॉडल के माध्यम से पारदर्शी एवं प्रभावी वित्तीय प्रबंधन पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि, एनएसएस के पूर्व उप कार्यक्रम सलाहकार श्री दीपक कुमार विशिष्ट अतिथि तथा बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर (IAS) सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.एन. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत ने की।

वक्ताओं ने एनएसएस को युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुजीत दुबे ने सम्मेलन की दो दिवसीय गतिविधियों एवं प्रमुख निष्कर्षों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समापन अवसर पर एनएसएस बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार ने सभी अतिथियों, कार्यक्रम पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन ए.एन. कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सिरीन मसरूर ने किया। राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का औपचारिक समापन हुआ।

22/09/2026
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, पटना एवं ए.एन. कॉलेज, पटना के स...
21/09/2026

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, पटना एवं ए.एन. कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में ए.एन. कॉलेज के सत्येन्द्र नारायण सिन्हा सभागार में दो दिवसीय बिहार-झारखंड राज्य स्तरीय एनएसएस कन्वेंशन-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में दोनों राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग 300 एनएसएस समन्वयक, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रत्ना अमृत ने स्वागत भाषण में एनएसएस को युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने स्वच्छता एवं समाज सेवा को जन-आंदोलन बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबु बकर रिजवी, राज्य निदेशक श्री कपिल देव राम एवं श्री विकास कुमार, आईएएस ने भी युवाओं के सामाजिक उत्तरदायित्व, कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिरीन मसरूर, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, ए.एन. कॉलेज ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री विनय कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस, पटना ने किया।

“मैं नहीं, आप” — सेवा से समाज, समाज से राष्ट्र निर्माण।

पटना, 19 सितंबर 2026। विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना एवं ए.एन. कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को...
19/09/2026

पटना, 19 सितंबर 2026। विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना एवं ए.एन. कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सत्येन्द्र नारायण सिन्हा सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का संदेश आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता माननीया निवेदिता रघुनाथ भिड़े (पद्मश्री), अखिल भारतीय अध्यक्ष, विवेकानन्द केन्द्र ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन-संघर्ष, 11 सितंबर 1893 को शिकागो धर्म संसद में दिए गए उनके ऐतिहासिक व्याख्यान तथा अभावों के बीच रहकर भी विश्व को प्रभावित करने की उनकी क्षमता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में विषम परिस्थितियों के बावजूद भारतीय संस्कृति और विचार परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके ओजस्वी विचारों से छात्र-छात्राएँ काफी प्रभावित हुए।मंच पर नगर संरक्षक डॉ. निर्मल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस इकाई की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण , शिक्षकेतर कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने युवा संवाद को अत्यंत लाभप्रद एवं प्रेरणादायी बताया।

हस्तशिल्प में करियर और उद्यमिता के नए अवसर!ए.एन. कॉलेज, पटना के स्टार्ट-अप सेल एवं ईपीसीएच के संयुक्त तत्वावधान में “हस्...
18/09/2026

हस्तशिल्प में करियर और उद्यमिता के नए अवसर!

ए.एन. कॉलेज, पटना के स्टार्ट-अप सेल एवं ईपीसीएच के संयुक्त तत्वावधान में “हस्तशिल्प क्षेत्र में करियर एवं उद्यमिता के अवसर” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन।

स्टार्ट-अप सेल, ए.एन. कॉलेज, पटना द्वारा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के सहयोग से 18 सितंबर 2026 को “हस्तशिल्प क्षेत्र में करियर एवं उद्यमिता के अवसर” विषय पर एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हस्तशिल्प क्षेत्र में उपलब्ध करियर, उद्यमिता, निर्यात एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना तथा उन्हें इस क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र प्रतिनिधि सुश्री वंदना सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टार्ट-अप सेल की फैकल्टी इंचार्ज, अतिथि वक्ता एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत, प्राचार्य, ए.एन. कॉलेज, पटना ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने हस्तशिल्प को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का अभिन्न अंग बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक कला एवं कौशल को आधुनिक नवाचार, उद्यमिता और वर्तमान बाजार की आवश्यकताओं से जोड़कर नए अवसरों का सृजन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री नितेश कुमार, ईपीसीएच (EPCH) ने हस्तशिल्प क्षेत्र एवं उसकी संभावनाओं पर परिचयात्मक सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया तथा हस्तशिल्प एवं इससे संबंधित उद्यमशील गतिविधियों में युवाओं के लिए उभरते अवसरों की जानकारी दी।

इसके पश्चात श्री विनोद कुमार गुप्ता, अतिथि वक्ता, ईपीसीएच (EPCH) ने सॉफ्ट स्किल्स, भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं निर्णय लेने की क्षमता विषय पर विशेषज्ञ सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास में प्रभावी संवाद, पारस्परिक कौशल, भावनात्मक समझ और तार्किक चिंतन के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने विभिन्न सॉफ्ट स्किल्स के माध्यम से विद्यार्थियों की निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने तथा भविष्य की करियर एवं उद्यमिता संबंधी चुनौतियों के लिए तैयार होने के तरीकों पर भी चर्चा की।

सत्र के दौरान इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि किस प्रकार पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों को नवाचार, आधुनिक डिजाइन, प्रभावी ब्रांडिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं बाजारोन्मुखी रणनीतियों के माध्यम से सफल व्यावसायिक अवसरों में परिवर्तित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान हस्तशिल्प उद्यमिता, निर्यात एवं करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। अतिथि वक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें इस क्षेत्र की व्यावहारिक संभावनाओं एवं अवसरों से अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत, प्राचार्य, ए.एन. कॉलेज, पटना; डॉ. निहारिका कुमारी, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्ट-अप सेल; सचिन राज, स्टार्ट-अप सेल समन्वयक; छात्र प्रतिनिधि सुश्री वंदना सिंह एवं श्री पीयूष कुमार, सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. निहारिका कुमारी, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्ट-अप सेल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने ईपीसीएच के प्रतिनिधियों, अतिथि वक्ता, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके बहुमूल्य सहयोग, सहभागिता एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

यह विशेष सत्र प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, ए.एन. कॉलेज, पटना के शताब्दी भवन, द्वितीय तल स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।

✨ **परंपरा से उद्यमिता तक, हुनर से आत्मनिर्भरता तक!** ✨

#आत्मनिर्भरभारत #हस्तशिल्प #उद्यमिता #करियर #एएनकॉलेजपटना

A proud moment for A.N. College, Patna.Heartiest congratulations to our students for their excellent performance in the ...
18/09/2026

A proud moment for A.N. College, Patna.

Heartiest congratulations to our students for their excellent performance in the Patliputra University Inter College Chess Championship 2026–27.

Rana Apurv, B.Sc. Zoology, Semester VII, secured the Runner-Up position in the championship and has been selected for the East Zone Inter University Chess Tournament.

Anjali Kumar, B.Ed. First Year, has also been selected for the East Zone Inter University Chess Tournament.

We are proud of their hard work, dedication and sporting spirit. Wishing both of them the very best for the East Zone tournament. May they continue to bring laurels to the college and the university.

Congratulations and best wishes! ♟️🏆

🇮🇳 अनुग्रह नारायण महाविद्यालय, पटना में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन 🇮🇳विषय: ‘सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी सा...
16/09/2026

🇮🇳 अनुग्रह नारायण महाविद्यालय, पटना में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन 🇮🇳

विषय: ‘सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी साहित्य का भविष्य’

अनुग्रह नारायण महाविद्यालय, पटना के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा संपादित अंकुर भित्ति पत्रिका’ के प्रवेशांक का लोकार्पण महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. रत्ना अमृत एवं हिंदी के लब्धप्रतिष्ठित नाटककार हृषीकेश सुलभ द्वारा किया गया।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. रत्ना अमृत ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में हिंदी के सामने नई संभावनाएँ और चुनौतियाँ दोनों उपस्थित हैं। सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में हिंदी को तकनीक के साथ जोड़ते हुए उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और भाषिक गरिमा को बनाए रखना आवश्यक है।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं वक्ता, प्रसिद्ध नाटककार, कथाकार एवं संस्कृतिकर्मी **हृषीकेश सुलभ** ने विषय पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि तकनीक को केवल चुनौती के रूप में देखने के बजाय उसके साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति के नए मंच उपलब्ध कराए हैं, वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता साहित्य और भाषा के सामने नए सवाल भी खड़े कर रही है। ऐसे समय में लेखक की संवेदना, अनुभव और रचनात्मक विवेक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

कार्यक्रम में डॉ. नवीन कुमार ने वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के संदर्भ में हिंदी भाषा और साहित्य की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।

हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित काव्यपाठ, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रदर्शनी के विजेताओं को आज पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

🏆 काव्यपाठ प्रतियोगिता
🥇 प्रथम स्थान – सुपर्णा कुमारी
🥈 द्वितीय स्थान – विद्या रानी
🥉 तृतीय स्थान – वैष्णवी शर्मा

🏆 **भाषण प्रतियोगिता**
🥇 प्रथम स्थान – आभा कुमारी
🥈 द्वितीय स्थान – विशु कुमार
🥉 तृतीय स्थान – श्वेता कुमारी

🏆 **पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता**
🥇 प्रथम स्थान – आकृति रानी
🥈 द्वितीय स्थान – अपर्णा
🥉 तृतीय स्थान – नेहा कुमारी

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. भारती कुमारी ने किया। अंत में डॉ. मधु मंजरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समारोह में डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. विद्या भूषण, डॉ. अभिषेक दत्ता, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. सरिता सिन्हा, विद्यार्थी एवं साहित्य में रुचि रखने वाले अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने हिंदी भाषा और साहित्य के बदलते तकनीकी परिदृश्य पर गंभीर विमर्श के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।

📚 हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रति समर्पण!

#हिंदीदिवस #हिंदीसाहित्य #हिंदीपखवाड़ा #अंकुरभित्तिपत्रिका

Address

Patna New City

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+916122540482

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anugrah Narayan College, Patna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Anugrah Narayan College, Patna:

Shortcuts

Share