07/03/2026
श्री अरविन्द के जीवन एवं दर्शन पर आधारित फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न
श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में दिनांक 06.03.2026 को श्री अरविन्द के जीवन और उनके दर्शन पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दर्शनशास्त्र विभाग तथा श्री अरविन्द आश्रम – दिल्ली शाखा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि श्री अरविन्द आधुनिक भारत के ऐसे महान दार्शनिक, योगी और चिंतक थे, जिनके विचार आज भी मानवता के समग्र विकास और मानवीय एकता के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने छात्राओं को श्री अरविन्द के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अरविन्द के जीवन, आध्यात्मिक साधना और मानवीय एकता के उनके संदेश को रेखांकित करती दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को उनके चिंतन और दर्शन को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम का समन्वयन दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुमाला सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री गोपाल कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों ने श्री अरविन्द के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ग्रहण करने तथा उनके संदेश को समाज में प्रसारित करने का संकल्प व्यक्त किया।
एक_दार्शनिक_की_विरासत.mp4