Institute of Genius for English

Institute of Genius for English Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Institute of Genius for English, College & University, Patna.

Happy friendship to aal my dear friends 🥰🥰🥰
06/08/2023

Happy friendship to aal my dear friends 🥰🥰🥰

मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣मैं ये जानता हूँ...⁣⁣⁣⁣⁣⁣⁣⁣⁣⁣⁣⁣जब सावन की पहली बारिश होगी⁣⁣⁣⁣⁣⁣और भीगी हुई सड़को पर ⁣⁣⁣⁣...
09/07/2023

मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मैं ये जानता हूँ...⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब सावन की पहली बारिश होगी⁣⁣⁣⁣⁣⁣
और भीगी हुई सड़को पर ⁣⁣⁣⁣⁣⁣
थाम के तेरा हाथ चलने की⁣⁣⁣⁣⁣⁣
दिल की फिर से गुज़ारिश होगी⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
हाँ,तब ..⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब उजड़े हुए इन दरख़्तों पर⁣⁣⁣⁣⁣⁣
उम्मीद बन ⁣⁣⁣⁣⁣⁣फिर कोई कली खिलेगी⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब किसी फूल से⁣⁣⁣⁣⁣⁣
कोई तितली मिलेगी⁣⁣⁣⁣⁣⁣
हवाओं में जब⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मुलाक़ातों की महक फिर से घुलेगी⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
हाँ,तब..⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
सर्द होने लगेंगी जब रातें⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जेबों में हाथ डाले निकलूंगा तब⁣⁣⁣⁣⁣⁣
ख़ुद से ही करूँगा तेरी बातें⁣⁣⁣⁣⁣⁣
बदन पर फिर से⁣⁣⁣⁣⁣⁣
तेरे ख़्यालों का लिहाफ़ होगा⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब कोहरे में खोयी सुबह में भी⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मेरी आँखों मे ⁣⁣⁣⁣⁣⁣
तेरा चेहरा साफ होगा⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब चाय की चुस्कियों में ⁣⁣⁣⁣⁣⁣
तेरे एहसास का स्वाद होगा⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
हाँ, तब...⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
हाँ,मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब चाँद पूरा होगा⁣⁣⁣⁣⁣⁣
ये दिल अधूरा होगा⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब साँसों की गर्मी से पिघलेंगे ⁣⁣⁣⁣⁣⁣
सारे साथ बिताये लम्हें⁣⁣⁣⁣⁣⁣
जब करवटें बदल कर बिस्तर पर ⁣⁣⁣⁣⁣⁣
यादों का हाल बुरा होगा⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣
हाँ,तब..⁣⁣⁣⁣⁣⁣
मुझे इश्क़ होगा फिर तुमसे ही⁣⁣⁣⁣⁣⁣
⁣⁣⁣⁣⁣⁣----------------------------------
हेमन्त परिहार

08/07/2023
06/07/2023

मिडल क्लास लड़के बेचारे...🥺🫡

पढ़ना कुछ और चाहते हैं , पढ़ाया कुछ और जाता है , बन कुछ और जाते हैं !

पसन्द किसी और को करते हैं, प्यार किसी और का मिलता है शादी किसी और से हो जाती है !

चाय बना लेते हैं, कर्ज़ लेने और देने में जरा सी भी देरी नही करते ! रिश्तेदारों को शहर घुमाने की जिम्मेदारी यही निभाते हैं !
4जी फोन लेने में इन्हें साल भर लगता है ! गैस भरवाने की जिम्मेदारी , सुबह दूध और शाम की सब्जी लाने जैसा कठिन और दर्दनाक काम भी यही करते हैं !

खुद की प्रेमिका की शादी में 'नागिन डांस' करने का गौरव केवलः इन्हें ही प्राप्त है ! आइसक्रीम की टेस्ट से इन्हें शादी में हुए खर्चों का अंदाजा लग जाता है !

लुसेंट इनकी जिंदगी में उस गर्लफ्रेंड की तरह होती है जो साथ तो रहती है लेकिन समझ कभी नही आती !

रीजनिंग के प्रश्न चुटकी में हल कर देने वाले ये मिडल क्लास लौंडे खुद की जिंदगी की समस्याओं में उलझे रह जाते हैं !

घर और अपनी 'जान' से किसी लायक बनने का वादा करके निकले ये मिडल क्लास लौंडे जब तक लायक हो के घर लौटते हैं तब तक उनकी जान 'दो चार जानो' की 'जननी' बन चुकी होती है !

पापा की बेइज्जती इन्हें कतई पसन्द नही आती,पापा से खूब डरते भी है ! मम्मी से अक्सर रुडली बात करने के बावजूद माँ के गोद मे सर रख कर रोने वाले ये लौंडे बहुत कमजोर भी होते हैं !

जिम्मेदारियां जल्दी निभाना सीख जाते हैं , रिश्तेदारों के तमाम अड़ंगों के बावजूद मां-बाप का विश्वास कैसे बनाये रखना है इन्हें बखूबी आता है !

चीटिंग कभी कर नही पाते क्योंकि मौका ही नही मिलता !
इश्क़ करने की औकात ही नही क्योंकि रिजेक्शन झेलने की हिम्मत नही ! कोई इनपर 'यु आर चीप' का आरोप नही लगाता क्योंकि ये किसी भी लड़की के साथ सोए नही होते हैं ! अजी सोना छोड़िए, ये किसी लड़की के साथ जागे तक नही होते हैं !

इनकी शादियाँ अक्सर अरेंज्ड ही होती हैं, ऑफकोर्स रिश्तेदारों द्वारा...
इनका इश्क़ अक्सर अधूरा रह जाता है, इनके सपने, इनकी जिंदगी सब अधूरी....

पर ये बेहया लड़केकिसी को एहसास तक नही होने देते..
पहले पापा-मां के सपने फिर सोशायटी मेंटेन करना और उसके बाद अरेंज्ड मैरिज वाली बीबी की एक्सपेक्टेशंस पूरी करते हैं ये अधूरे लड़के!

सबको पूरा करने के चक्कर मे अधूरे रह जाते हैं ये मिडल क्लास लड़के👏🏻🥺

19/06/2023

अब लब्ज़ नही है पास मेरे।
बस एहसास बचे हैं
जो तुमसे मिल कर बयां होंगे।
तुमसे दूर रहने की टीस।
अब परेशान करती है।
तुमसे रूबरू होने की जिद अब।
जीना हराम करती है।
दिलासा दे दे कर खुद को थक गया हूं।
दिल बगावत को उतारू हैं
आंखे बंद होने से इंकार कर रही है
मजबूरियां नियम कायदे सब बेमानी लगने लगे हैं।
कोई करता है बात इश्क की तो शूल सी चुभती है
समझने समझाने से ऊपर उठ चुका हूं।
जैसे खुदा से रूठ सा गया हूं।
नही थकता है वो मेरा इम्तिहान लेते लेते।
अब लगता है जैसे काफ़िर हो गया हूं।
❤️

This the real mean of love 💝😘😀
18/06/2023

This the real mean of love 💝😘😀

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Institute of Genius for English posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share