14/05/2025
#सूचना
श्री अरविंद महिला महाविद्यालय, पटना
गृह विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई-2 के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज की सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि Rotary Patna Midtown द्वारा Sashakt Nari App के अंतर्गत एक वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है।
प्रतियोगिता का विवरण इस प्रकार है:
प्रतिभागी: श्री अरविंद महिला महाविद्यालय, पटना की छात्राएँ
भाषा: सरल हिंदी
वीडियो अवधि: 2 से 5 मिनट
विषयवस्तु: शिक्षाप्रद, सुरक्षित और सम्मानजनक होना चाहिए
प्रस्तावित विषय:
महिला अधिकार एवं कानूनी जागरूकता
वर्ल्ड थैलेसीमिया डे
वर्ल्ड नो टोबैको डे
पुरस्कार एवं मान्यता:
सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र
चयनित 3 विजेताओं को नकद पुरस्कार
विजेता वीडियो Sashakt Nari App पर प्रदर्शित किए जाएंगे
वीडियो भेजने की अंतिम तिथि: 31.05.2025
ईमेल पता: [email protected]
निर्णय प्रक्रिया:
सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा।
संयोजकगण:
आयोजन सचिव : डॉ. विमी सिंह, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग
समन्वयक: डॉ. सपना बरुआ, कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई-2
नोट: वीडियो बनाने के निर्देश:
आवाज़ स्पष्ट और तेज़ होनी चाहिए।
बैकग्राउंड में शोर नहीं होना चाहिए।
वीडियो में जानकारी से संबंधित स्लाइड्स का अधिक प्रयोग करें।
अपना चेहरा कम से कम दिखाने की कोशिश करें — ध्यान जानकारी के प्रस्तुतीकरण पर होना चाहिए।
वीडियो की प्रस्तुति प्रभावशाली, सम्मानजनक और उद्देश्यपरक होनी चाहिए।
– गृह विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई-2
श्री अरविंद महिला महाविद्यालय, पटना।
~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~
Follow us on WhatsApp 👇
https://bit.ly/samcpatna
~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~
Join us on Telegram 👇
t.me/PatliputraUnivercity
~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~
Follow On Facebook👇
facebook.com/samcpatna
~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~