Patna University students struggle committee

Patna University students struggle committee patna University students struggle committee (PUSSC)

 #साझी_शहादत_साझी_विरासत
17/12/2025

#साझी_शहादत_साझी_विरासत

*ए.आई.डी.एस.ओ.**केंद्रीय परिषद**प्रेस वक्तव्य**24 दिसंबर 2024**_जन आंदोलन की जीत: कक्षा 5वीं और 8वीं में 'नो डिटेंशन पॉल...
24/12/2024

*ए.आई.डी.एस.ओ.*
*केंद्रीय परिषद*

*प्रेस वक्तव्य*
*24 दिसंबर 2024*

*_जन आंदोलन की जीत: कक्षा 5वीं और 8वीं में 'नो डिटेंशन पॉलिसी' हुई रद्द, एआईडीएसओ कक्षा 1 से पास-फेल प्रणाली पुनः लागू करने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को लेकर प्रयासरत रहेगा।_*

एआईडीएसओ के महासचिव शिबाशीष प्रहराज ने प्रेस को जारी बयान में कहा:

"केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय-संचालित स्कूलों में कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं में पास-फेल प्रणाली को पुनः लागू करना, 'नो-डिटेंशन पॉलिसी' के खिलाफ चलाए जा रहे हैं आंदोलन की एक आंशिक, लेकिन महत्वपूर्ण जीत है। हम सभी जानते हैं कि पिछले कई वर्षों से, अभिभावक, शिक्षक और देश के तमाम शिक्षा प्रेमी लोग सभी कक्षाओं के लिए पास-फेल प्रणाली को पुनः लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। आंदोलन के इस दबाव के चलते सरकार अब कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए अनुत्तीर्ण करने की प्रक्रिया को अनिवार्य करने के लिए मजबूर हुई है। हालांकि, अन्य सभी कक्षाओं के लिए 'नो डिटेंशन' एक नीति के रूप में बनी रहेगी|

एआईडीएसओ, जो कि 'नो डिटेंशन पॉलिसी' के खिलाफ हो रहे आंदोलनो का एक अभिन्न अंग रहा है, ने इस फैसले को 'आंशिक जीत' कहा है| एआईडीएसओ की केंद्रीय परिषद की मांग है कि केंद्र और राज्य सरकारें देश के सभी शिक्षा पसंद लोगों की मांग पर ध्यान दें और सभी कक्षाओं में 'पास-फेल नीति' को पुनः लागू कर देश में सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करें।

हम यह भी मानते हैं कि पास-फेल प्रणाली को फिर से लागू करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना वास्तविक शिक्षा के अधिकार का एक अभिन्न और जरूरी हिस्सा है, जहां सरकार पूरी तरह विफल रही है। साथ ही, एनईपी-2020 का कार्यान्वयन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कहर बन रहा है। एआईडीएसओ की केंद्रीय परिषद, सरकार से ये मांग करती है कि सरकार किसी भी नीतिगत परिवर्तन करने से पहले लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करे।”

जारीकर्ता
प्रशांत कुमार
कार्यालय सचिव

03/09/2023


23/03/2023
23मार्च2023पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्ट्रगल कमेटी (PUSSC) द्वारा प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग पटना विश्वविद...
23/03/2023

23मार्च2023
पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्ट्रगल कमेटी (PUSSC) द्वारा प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग पटना विश्वविद्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ।
उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए PUSSC के सचिव पवन कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक आज के ही दिन 1931 में शहीद - ए- आजम भगत सिंह , सुखदेव एवं राजगुरु फांसी के फंदे चुमकर शहादत देने से पहले आखिरी समय जेल में जब पुलिस भगत सिंह को लेने आया तो वह लेनिन की किताब पढ़ रहे थे। पुलिस के बुलाए जाने पर उन्होंने कहा ठहरो एक क्रांतिकारी दूसरे क्रांतिकारी से मिल रहा है, उनके सोच में दृढ़ता देखकर अधिकारी आश्चर्य चकित रह गया। किताब पढ़कर भगत सिंह चलने को तैयार हो गए। सुखदेव और राजगुरु भी अपने-अपने कोठारी से आ गए थे। तीनों एक दूसरे से गले मिले और तीनों चल पड़े। फांसी पर झूल जाने से पहले तीनों क्रांतिकारियों ने नारे लगाएं
इंकलाब जिंदाबाद। साम्राज्यवाद का नाश हो। कुछ ही देर बाद तीनों क्रांतिकारी इतिहास के पन्ने में हमेशा के लिए अमर हो गए।
आगे उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मानना था कि आजादी के मायने यह नहीं होते कि सत्ता गोरों हाथ से काले हाथों में आ जाए यह तो सत्ता का हस्तांतरण हुआ। असली आजादी तो तब आएगी जब देश के कोई भी व्यक्ति भूखे न सोए, कोई नंगा न रहे, इंसान का इंसान शोषण न करें, कोई अशिक्षित न रहे। लेकिन आजादी के 75 वर्ष बाद भी क्रांतिकारियों का शोषण विहीन समाज बनाने का सपना अधूरा है।
छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए PUSSC के सह सचिव अमित कुमार ने कहा कि
उनके सपना को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में चंदन कुमार, दिलखुश कुमार, कृपाशंकर, विवेक कुमार, विवेकानंद, टिंकू कुमार, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, पीयूष कुमार, असलम अंसारी आदि ने भाग लिया।

प्रकाशनार्थ/प्रसारनार्थ पटना: 03 मार्च 2023पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्ट्रगल कमिटी (PUSSC) की ओर से प्राचीन भारतीय इतिहा...
03/03/2023

प्रकाशनार्थ/प्रसारनार्थ
पटना: 03 मार्च 2023

पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्ट्रगल कमिटी (PUSSC) की ओर से प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के स्नाकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने द्वितीय सेमेस्टर के नामांकन शुल्क में अवैध रूप से लिए गए ₹500 क़ो वापस करने की मांग को लेकर कुलपति महोदय से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि पटना विश्वविधालय प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व द्वितीय सेमेस्टर में ₹2060 रुपया नामांकन शुल्क निर्धारित है लेकिन छात्रों से 2560 रूपए लिया गया है। इस तरह छात्रों से ₹500 अतिरिक्त वसूला गया।

कुलपति महोदय से छात्रों की वार्ता सफल रही एवं कुलपति महोदय ने लिए गए 500 रूपए की अतिरिक्त राशि को अगले सेमेस्टर समायोजित करने का आदेश दिया एवं इससे सम्बन्धित सूचना भी प्रकाशित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर PUSSC के अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र विद्यार्थी, सचिव पवन कुमार, संयुक्त सचिव अमित कुमार, दिलखुश कुमार, विवेक पटेल,चंदन कुमार एवं पंकज कुमार शामिल थे।

प्रेषक
पवन कुमार
सचिव
पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स स्ट्रगल कमिटी
मो: 7563984740

 पटना: 27 फरवरी 2023पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स स्ट्रगल कमिटी (PUSSC) की ओर से आज 27 फरवरी 2023 को गैर समझौतावादी धारा क...
27/02/2023


पटना: 27 फरवरी 2023

पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स स्ट्रगल कमिटी (PUSSC) की ओर से आज 27 फरवरी 2023 को गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का 92 वाँ शहादत दिवस बीएन कॉलेज एवं पटना कॉलेज में मनाया गया। इस अवसर पर उनके जीवन संघर्ष एवं आदर्शों पर चर्चा की गई तथा वर्तमान समय व्याप्त शोषण एवं अन्याय के खिलाफ एकजूट होने का संकल्प लिया गया।

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में की गई फीस वृद्धि को वापस लेने एवं प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व के द्वितीय सेमेस्टर के नामांकन में अवैध रूप से ली गई 500 रूपए के शुल्क वापस करने की मांग को लेकर कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर PUSSC के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दी गई है। देखा जा रहा है कि इस सेमेस्टर सिस्टम में बार- बार अनावश्यक फीस वृद्धि की जा रही है। नतीजतन स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में लगभग ₹500 एवं पूरे 1 वर्ष की पढ़ाई में ₹1000 वृद्धि की गई है। वही स्नाकोत्तर प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व द्वितीय सेमेस्टर में ₹2060 रुपया नामांकन शुल्क है लेकिन 2500 लिया गया है। जहां ₹500 अतिरिक्त वसूला गया है।

PUSSC के सचिव पवन कुमार ने कहा कि हम सभी अपने बिहार राज्य की दयनीय आर्थिक स्थिति से अवगत हैं जहां बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते है। ऐसी स्थिति में यह फीस वृद्धि आम छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने वाला निर्णय है।

ज्ञापन के माध्यम से कुलपति महोदय से मांग किया गया कि स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में की गई फीस वृद्धि अविलंब वापस ली जाए, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व के सेकंड सेमेस्टर में लिए गए ₹500 अतिरिक्त छात्रों को वापस किया जाए एवं विस्तृत एवं सामग्री ज्ञान के लिए बाधक तथा फीस बढ़ाने वाले सीबीसीएस एवं सेमेस्टर प्रणाली वापस ली जाए। अन्यथा PUSSC चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तेज करेगा।
कार्यक्रम में शामिल संतोष कुमार कुशवाहा,इंद्रजीत कुमार,आदिल हुसैन, रविकुमार,तेजप्रताप पंडित,
हर्षित कुमार, आदि शामिल हुए।

प्रेषक
संतोष कुमार कुशवाहा
उपाध्यक्ष
पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स स्ट्रगल कमिटी
PUSSC, PATNA
Mob: 7563984740

27/02/2023

06/01/2023

Address

Patna University
Patna

Telephone

+917563984740

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patna University students struggle committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Patna University students struggle committee:

Share