24/09/2024
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से सूचना भवन के "संवाद कक्ष" में आज सोमवार दिनांक 23 सितंबर, 2024 को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित सम्मानित मीडियाकर्मियों को विभाग के माननीय मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह जी एवं डॉ. प्रतिमा जी, सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, ने मीडिया को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री उदयन मिश्रा जी, निदेशक-सह-विशेष सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, डॉ. चंद्रशेखर सिंह जी, सचिव, राज्य प्रावैधिकी शिक्षा परिषद, बिहार सरकार, डॉ. अनंत कुमार जी, परियोजना निदेशक, बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना सहित विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के नोडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
The Department of Science, Technology and Technical Education, Government of Bihar, in collaboration with the Department of Information and Public Relations, organised a press conference today, in Soochna Bhawan, Patna. Media present at the press conference were briefed about the achievements and future plans of the department by Shri Sumit Kumar Singh Ji and Dr. Pratima Ji, Secretary, Department of Science, Technology and Technical Education, Government of Bihar. On this occasion, Shri Udayan Mishra Ji, Director-cum-Special Secretary, Department of Science, Technology and Technical Education, Government of Bihar, Dr. Chandrashekhar Singh Ji, Secretary, State Board of Technical Education, Bihar, Dr. Anant Kumar Ji, Project Director, Bihar Council of Science and Technology, Patna, along with the nodal officers of various projects of the department were present.
Sumit Kumar Singh Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department IIT Patna