21/07/2024
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु - शिष्य परंपरा का आयोजन सेमिनार हॉल में वनस्पति विज्ञान विभाग COCAS,पटना
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान मे गुरु - शिष्य परंपरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा गुरु की गुरु वंदना, गुरु की चरण पखारना एवं आरती की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. इंद्रजीत प्रसाद राय ने छात्रों से गुरु एवं शिष्य के बीच निःस्वार्थ प्रेम के बारे मे चर्चा किया एवं उन्होंने बताया की किसी भी व्यक्ति के सफलता मे माता- पिता के बाद सबसे ज्यादा खुशी उनके गुरुजन का ही होता है।साथ ही साथ एन एस एस के पदाधिकारी प्रो. राजीव रंजन ने भी छात्रों के सफलता मे गुरु के योगदान के बारे मे चर्चा किया। इस अवसर पर इन लोगों के अलावा पूर्व मुख्य सहायक विनोद जी, जितेंद्र जी ग्रुप लीडर दिवाकर कुमार,एंटी रैगिंग स्क्वाड लीडर शुभम कुमार
छात्र-विकाश, सूर्या, आयुषी , संजीव, प्रवीन समेत बड़ी संख्या मे शिक्षक और छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।