10/05/2026
इंदिरा गांधी मेमोरियल पी.जी. महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के पूर्व व्याख्याता आदरणीय श्री लीलाधर जी के निधन का समाचार मन को व्यथित करने वाला है। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, शिक्षण के प्रति समर्पण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री लीलाधर जी ने महाविद्यालय में लगभग 25 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
महाविद्यालय परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।