New Beersheba Public School, Police Line, Pithoragarh

New Beersheba Public School, Police Line, Pithoragarh Village - Kumaur, Police Line Pithoragarh, Uttarakhand - +919927380340, +91 - 8006596789, Today the school has its own building at Police Line.

New Beersheba School was established in Pithoragarh on 9th July 1990. The school has laboratories, a computer Lab and Library. The school functions under a registered society. New Beersheba School offers courses in Commerce and Scinece. It prepares students for the All India Senior Secondary School Certificate Examination conducted by Central Board of Secondary Eduation, New Delhi.

❤️  #वाह  #सफलताएं  #बरकरार  #रहें ❤️"मेहनत की राह पर चलने वालों के लिए सफलता स्वयं मंज़िल बन जाती है।"  #न्यू  #बियरशिब...
24/06/2026

❤️ #वाह #सफलताएं #बरकरार #रहें ❤️

"मेहनत की राह पर चलने वालों के लिए सफलता स्वयं मंज़िल बन जाती है।"
#न्यू #बियरशिबा #पब्लिक #स्कूल, #पुलिस #लाइन #शाखा, #पिथौरागढ़ के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली पूर्व छात्र #जगदीश #कुमार ने NDA (10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme) के माध्यम से प्रतिष्ठित इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला (केरल) में चयन प्राप्त कर #भारतीय #नौसेना में कैडेट के रूप में अपने गौरवशाली भविष्य की शुरुआत की है।

जगदीश की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके समर्पण, अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे जनपद पिथौरागढ़ का मान बढ़ाया है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आदरणीय #श्री #भुवन #भाकुनी जी, प्रधानाचार्या #सुश्री #ममता #मेहता जी, #श्रीमती #मीनाक्षी #बिष्ट जी तथा समस्त बियरशिबा परिवार जगदीश कुमार एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल और गौरवशाली भविष्य की मंगलकामनाएँ करता है।

बेटा आपकी उपलब्धि यह सिद्ध करती हैं कि दृढ़ निश्चय, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी सपना असंभव नहीं होता। आपकी सफलता विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीपक है, जो उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस प्रदान करेगी।

न्यू बियरशिबा परिवार को आप पर गर्व है। देश सेवा के इस पावन पथ पर आपका भविष्य उज्ज्वल हो और आप भारतीय नौसेना के गौरवशाली मूल्यों—कर्तव्य, निष्ठा और वीरता—को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

जय हिन्द! 🇮🇳⚓

न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अमित पाण्डेय का भारतीय नौसेना में चयन! ⚓🇮🇳​"लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,क...
23/06/2026

न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अमित पाण्डेय का भारतीय नौसेना में चयन! ⚓🇮🇳

​"लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।"

​हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल (पुलिस लाइन, पिथौरागढ़) के होनहार पूर्व छात्र अमित पाण्डेय ने NDA (10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme) परीक्षा उत्तीर्ण कर इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला, केरल में अपनी जगह पक्की कर ली है कोर्स के तहत उनका चयन सीधे भारतीय नौसेना में बतौर कैडेट हुआ है, जहाँ से वे देश सेवा के एक नए और स्वर्णिम सफर की शुरुआत करेंगे।

​अमित की इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता पर पूरा विद्यालय परिवार और जनपद पिथौरागढ़ गौरवान्वित है।

अमित पाण्डेय की इस अविश्वसनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक आदरणीय ​एडवोकेट भुवन भाकुनी जी​,प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता जी,श्रीमती ​मीनाक्षी बिष्ट जी ​एवं समस्त बियरशिबा परिवार आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करता है!

आपकी यह कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और देश सेवा का जज्बा हमारे स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए हमेशा एक महान प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हमें पूरा विश्वास है कि आप भारतीय नौसेना के मूल आदर्शों कर्तव्य, सम्मान और साहस को आत्मसात करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।

22/06/2026
22/06/2026
🙏🏻 #प्रेरणा  #का  #गौरवमय  #क्षण 🇮🇳आप सभी सम्मानित अभिवावकों और मित्रों को अभिवादन एवं प्रणाम 🙏🏻मित्रों आज  #न्यू  #बियर...
19/06/2026

🙏🏻 #प्रेरणा #का #गौरवमय #क्षण 🇮🇳

आप सभी सम्मानित अभिवावकों और मित्रों को अभिवादन एवं प्रणाम 🙏🏻

मित्रों आज #न्यू #बियरशिबा #पब्लिक #स्कूल, पुलिस लाइन शाखा #पिथौरागढ़ के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर रहा। विद्यालय के होनहार पूर्व छात्र #लेफ्टिनेंट #भूपेंद्र #सिंह #सौन और #लेफ्टिनेंट #दीपक #सिंह #बिष्ट का विद्यालय परिवार द्वारा बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की आकर्षक स्वागत बैंड से हुई। विद्यालय पहुंचने पर आदरणीय प्रबंधक एडवोकेट श्री भुवन भाकुनी जी,प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता ने टीका लगाकर और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों के माता पिता क़ो पुष्प गुच्छ एवं पारम्परिक एपण कला देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय से लेकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने तक के प्रेरणादायी सफर को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए बताया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर उनके माता-पिता ने विद्यालय एवं शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं विद्यालय को शहर का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक आदरणीय श्री भुवन भाकुनी जी ने लेफ्टिनेंट भूपेंद्र सिंह सौन और लेफ्टिनेंट दीपक सिंह बिष्ट को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उसके पश्चात कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के बच्चे जो सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैँ उनके साथ एक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय रहा तथा विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा दे गया।

जय हिंद! 🇮🇳

Address

Po Pithoragarh
Pithoragarh
262501

Opening Hours

Monday 8:30am - 4pm
Tuesday 8:30am - 4pm
Wednesday 8:30am - 4pm
Thursday 8:30am - 4pm
Friday 8:30am - 4pm
Saturday 8:30am - 4pm

Telephone

+919997378190

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when New Beersheba Public School, Police Line, Pithoragarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to New Beersheba Public School, Police Line, Pithoragarh:

Share