NSS Batmul College Mahapalli

Call Directions Contact the university

NSS Batmul College Mahapalli Not Me But You

18/09/2026
माय युवा भारत नशा मुक्ति संकल्प 02.08.2026
02/08/2026

माय युवा भारत नशा मुक्ति संकल्प 02.08.2026

22/06/2026
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर परबटमूल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यासएनएसएस एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के सं...
21/06/2026

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर
बटमूल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास

एनएसएस एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के संयुक्त तत्वावधान में पंचदिवसीय योग-शिविर संपन्न

महापल्ली, 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना तथा संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी. एस. गौराहा एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविन्द्र चौबे एवं बटमूल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीएल पटेल के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली एवं बटमूल आश्रम महाविद्यालय, महापल्ली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 17 जून से 21 जून 2026 तक पंचदिवसीय योग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन शिविर का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चन्द्र झा एवं वर्षा प्रधान द्वारा प्रतिदिन निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा अंचलवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर के समापन अवसर पर 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) महापल्ली, बटमूल कॉलेज एनएसएस इकाई एवं क्षेत्र के नागरिकों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। पूर्व जनपद पंचायत सदस्य टीकाराम प्रधान, अशोक निषाद एवं महाविद्यालय समिति के सचिव दशरथ गुप्ता ने योग से जुड़े अपनी नीजी अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार, एनएसएस स्वयंसेवकों, आयुष विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनसमुदाय का विशेष सहयोग रहा। जिसमें महाविद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव दशरथ गुप्ता, प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, निशांत पण्डा, त्रिलोचन बरेठ, यमुना मेहर, सुमन किसान, सुशीला यादव, योग प्रशिक्षण की वर्षा प्रधान, गंगा सिधार, स्वाति किसान, विश्वबंधु सोनी, टीकाराम प्रधान, अशोक निषाद, संपत पटेल, दशरथ पटेल, अरुण सा, श्रीमती ललिता गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आनंद अग्रवाल, विद्यानंद सिदार एवं महिलाओं के साथ बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। अंत में शिविर स्थल पर ग्रामीणों को योगाभ्यास से संबंधित ब्रोशर एवं पांपलेट निःशुल्क वितरित किया गया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा, अंकुरित चना एवं केला का भी वितरण किया गया

बटमूल आश्रम महाविद्यालय रासेयो इकाई द्वारा किया गया पौधारोपण महापल्ली 5 जून :- छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर ए...
05/06/2026

बटमूल आश्रम महाविद्यालय रासेयो इकाई द्वारा किया गया पौधारोपण

महापल्ली 5 जून :- छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार, बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी के मार्गदर्शन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्टाफ एवं स्वयं सेवकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर के बाहर पौधारोपण किया गया। यह विषय जलवायु परिवर्तन से निपटने और प्रकृति-आधारित समाधानों को अपनाने पर केंद्रित है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता, प्रो निलकंठ निषाद, निशांत पण्डा, त्रिलोचन बरेठ, सुमन किसान, सुशीला यादव एवं सक्रिय छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी ने उपस्थित स्टाफ एवं स्वयं सेवकों को विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन करने के उद्देश्य को विस्तार से बताते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगामी दिनों में अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण करने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई।

बटमूल कॉलेज के स्वयंसेवकों ने किया शहीद जवानों के परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सहयोग राशि एकत्र
18/03/2026

बटमूल कॉलेज के स्वयंसेवकों ने किया शहीद जवानों के परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सहयोग राशि एकत्र

Address

Batmul Ashram College Mahapalli
Raigarh
496001

Telephone

+919893022174

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Batmul College Mahapalli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to NSS Batmul College Mahapalli:

Shortcuts

Share