20/05/2022
*छोटे छोटे कस्बों में रहने वाले नजरें आस्माँ पर रखते हैं और बुल्न्दियों तक पहुंचने का जुनून रखते है।*
स्वामी गंगा गिरी जनता गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी लेवल पर परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर किया कालेज का नाम रोशन ।
रायकोट पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पिछले दिनों घोषित किए गए एम.ए. पॉलिटिकल साइंस के सेमेस्टर पहले के नतीजे में गंगागिरी जनता गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट सुखपाल कौर सुपुत्री परमजीत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है । इसी तरह कॉलेज की स्टूडेंट गुरप्रीत कौर सुपुत्री कर्मजीत सिंह ने 89.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में से दसवां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल किया है और इसी कॉलेज की स्टूडेंट जशनवीर कौर सुपुत्री परगट सिंह ने 86.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में से तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के महामंत्री राजेंद्र कौड़ा और प्रिंसिपल डॉ रजनी बाला ने बताया कॉलेज की स्टूडेंट सुखपाल कौर जिसने एम .ए. पॉलिटिकल साइंस के यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए नतीजे में यूनिवर्सिटी में से पहला स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती है माता पिता की मेहनत लगन और कॉलेज की हर प्रकार की सपोर्ट के चलते ही सुखपाल कौर ने यह बड़ा मुकाम हासिल किया है ।स्टूडेंट की इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने पॉलिटिकल साइंस विभाग के मुखी प्रोफेसर अमरदीप , मिस मनप्रीत कौर विर्क और मिस भारती कौडा की मेहनत से कराई गई पढ़ाई को दीया और सभी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए स्टूडेंट मुंह मीठा करवा कर बधाई दी! कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश कौड़ा ने कॉलेज के स्टूडेंट की ओर से प्राप्त की गई इस इस उपलब्धि के लिए कॉलेज की प्रिंसिपल, स्टाफ के सदस्य और स्टूडेंट के पैरंट्स को बधाई देते हुए कहा ,कि यह सब स्टूडेंट, स्टूडेंट के पेरेंट्स और कॉलेज स्टाफ की मेहनत का ही नतीजा है, कि रूरल एरिया के कॉलेज के स्टूडेंट ने पंजाब यूनिवर्सिटी में से पहला स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है ।