UTD NSS Pt.RSU

UTD NSS Pt.RSU National Service Scheme (NSS)
university teaching department Uunit (UTD)
Pt, RAVISHANKAR SHUKLA UNIVERSITY, RAIPUR

!!जागरूकता ही है समाधान!!विश्व एड्स दिवस पर संकल्प ले कि, जागरूकता की ज्योत जलाएंगे। स्वयं जागरूक रहेंगे और सबको जागरूक ...
11/12/2022

!!जागरूकता ही है समाधान!!
विश्व एड्स दिवस पर संकल्प ले कि, जागरूकता की ज्योत जलाएंगे। स्वयं जागरूक रहेंगे और सबको जागरूक करेंगे।

Anurag Thakur A S Kabir
Neeta Bajpai RD Nss Bhopal PMO India CMO Chhattisgarh

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्लास्टिक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश।राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केन्द्र ...
31/10/2021

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्लास्टिक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश।

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर जिला में 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले क्लीन इंडिया अभियान (प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान) का आज 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन समापन कार्यक्रम का आयोजन रायपुर शहर के गोल बाजार में किया गया ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का है , खास तौर पर ऐसे प्लास्टिक जो कि गल नहीं सकते । इसका उपयोग कम से कम करे।
स्वयंसेवको द्वारा रायपुर शहर के गोल बाजार में जहां काफी मात्रा में लोगो की आवाजाही होती है जिसके कारण प्लास्टिक का भी उपयोग भारी मात्रा में किया जाता है, ऐसे स्थान में प्लास्टिक मुक्त भारत का अभियान चला कर लगभग 200 किलो ग्राम प्लास्टिक इकट्ठा कर दुकानों व समान लेने आए बाजार में लोगों से चर्चा कर , उनसे निवेदन कर व गीत कविता नारों के साथ कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने का सन्देश दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथि सांसद श्री सुनील सोनी जी ने लोगो को स्वच्छता के प्रति सन्देश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के सपने को साकार करने हेतु संकल्प लेने का आग्रह किया।
रासेयो रायपुर जिला के जिला संगठक डॉ. एल एस गजपाल जी ने बताया की प्लास्टिक हमारे लिए बहुत हानिकारक है, तथा हमें इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में रासेयो रायपुर जिला के जिला संगठक डॉ. एल एस गजपाल जी, विश्वविद्यालय अध्ययनशाला इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश शुक्ला जी, श्रीकांत पांडेय जी (राज्य निर्देशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, छत्तीसगढ़) , अर्पित तिवारी जी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र रायपुर, विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं रासेयो के स्वयंसेवक लगभग 200 की संख्या में उपस्थित रहें।








A S Kabir ए एस कबीर
Anurag Thakur
Sunil Soni
PMO India
UTD NSS Pt.RSU
CMO Chhattisgarh
National Unity Day
Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India
NYKS Chhattisgarh NYKS india
NYKS NYKS Chhattisgarh NYKS india

13/10/2021
भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान मे राष्ट्रीय सेवा योज...
11/10/2021

भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की पं. रविशंकर शुक्ल विवि की विश्वविद्यालय अध्ययन शाला इकाई (यूटीडी ) एवं शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय पं. रविशंकर शुक्ल विवि परिसर रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम / के तहत कुकुड़बेडा, रायपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई कर, प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रासेयो जिला संगठक रायपुर डॉ एल.एस.गजपाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश शुक्ला, अन्य शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

PMO India Anurag Thakur NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India A S Kabir Rajya Swachh Bharat Mission- Gramin, Govt of Chhattisgarh Swachh Bharat Mission, India Pibraipur DPR Chhattisgarh

Address

Raipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UTD NSS Pt.RSU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share