29/07/2016
ACE EDUCATION ACADEMYकरेण्ट अफेयर्स 29 जुलाई 2016
1) प्रख्यात बांग्ला लेखिका तथा सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी (Mahasweta Devi) का 28 जुलाई 2016 को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष भारत का सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award) प्रदान किया गया था? – 1996,,उनकी अन्य प्रमुख कृतियाँ हैं – “अरन्येर अधिकार” (जिसके लिए उन्हें वर्ष 1979 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था), “द क्वीन ऑफ झांसी”, “अग्निगर्भ”, “बशाई तुडु”, “रुदाली” तथा “इमेजिनेरी मैप्स”।
उन्हें पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनाधर्मिता के लिए वर्ष 1997 में मैग्सेसे पुरस्कार (Magsaysay Award) प्रदान किया गया था। वहीं वर्ष 2006 में उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) प्रदान किया गया था।
2)केन्द्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने 27 जुलाई 2016 को भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में व्यक्तिगत विदेशी निवेशकों (individual foreign investors) के लिए अधिकतम हिस्सेदारी सीमा को बढ़ाकर 15% करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। अभी तक यह सीमा कितनी
उल्लेखनीय है कि विदेशी निवेशक मिलकर (aggregate) किसी भारतीय स्टॉक एक्सचेंज अथवा कमोडिटी एक्सचेंज में किसी स्टॉक में अधिकतम 49% हिस्सेदारी हासिल कर सकते हैं।
3) देश की सबसे बड़ी कार कम्पनी मारुति सुज़ुकी इण्डिया लिमिटेड (MSIL) ने 27 जुलाई 2016 को घोषणा की कि वह अपने पहले हल्के वाणिज्यिक वाहन (light commercial vehicle – LCV) की बिक्री पायलट-आधार पर अगस्त 2016 से शुरू करने कि घोषणा की। इस वाहन का नाम क्या रखा गया है? – सुपर कैरी (Super Carry),,सुपर कैरी” को डीज़ल विकल्प में उपलब्ध कराया जायेगा। मारुति सुज़ुकी ने इस नए वाहन को तैयार करने के लिए 300 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसकी क्षमता 740 किलो भार उठाने की होगी।
4)डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की नेता हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) ने 26 जुलाई 2016 को अमेरिका (United States) के लिए क्या नया इतिहास रच दिया? – वे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए किसी प्रमुख पार्टी द्वारा नामित पहली महिला उम्मीदवार बन गईं
उल्लेखनीय है कि 2008 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी हिलेरी क्लिंटन ने अपनी दावेदारी की मुहिम छेड़ी थी लेकिन बराक ओबामा (Barack Obama) के आकर्षण के सामने वे नहीं टिक पाईं थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton) की पत्नी हिलेरी का मुकाबला अब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार तथा प्रख्यात उद्योगपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) से 8 नवम्बर 2016 को होगा।