ABVP-Balrampur Chhattisgarh

ABVP-Balrampur Chhattisgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ABVP-Balrampur Chhattisgarh, College & University, Ramanuj Ganj.

13/03/2024

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल हो रहे सभी छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर रामानुजगंज की ओर से सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं!

स्वागत, वंदन, अभिनंदन, केवल 5 दिन शेष... ABVP छत्तीसगढ़ प्रांत का अमृत महोत्सव समारोह 18 मार्च को रायपुर में होने जा रहा...
13/03/2024

स्वागत, वंदन, अभिनंदन,
केवल 5 दिन शेष...
ABVP छत्तीसगढ़ प्रांत का अमृत महोत्सव समारोह 18 मार्च को रायपुर में होने जा रहा है।

ABVP के 75 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ प्रांत का अमृत महोत्सव समारोह 18 मार्च को रायपुर में होने जा ...
09/03/2024

ABVP के 75 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ प्रांत का अमृत महोत्सव समारोह 18 मार्च को रायपुर में होने जा रहा है।

"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।"समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मातृशक्ति को अंतररा...
08/03/2024

"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।"

समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारतवर्ष की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

08/03/2024
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा संदेशखाली की महिलाओं पर अत्याचार, एवं आरोपियों को ममता बनर्जी सरकार द्...
06/03/2024

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा संदेशखाली की महिलाओं पर अत्याचार, एवं आरोपियों को ममता बनर्जी सरकार द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण देने के विरोध में अभाविप जिला बलरामपुर के नगर इकाई रामानुजगंज के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी सरकार का विरोध करते हुए ममता बनर्जी का पुतला दहन किया तथा न्याय की मांग की। इस दौरान अभाविप नगर मंत्री विकाश कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र यादव , जिला एसएफएस प्रमुख आकाश तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख उमेश कुशवाहा, महाविद्यालय अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, अक्षय कुशवाहा,परमानंद कुशवाहा, शैलेश यादव, उदय यादव, अभिषेक केसरी, दीपू यादव, सुयश, ओमप्रकाश, कमलेश तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभाविप द्वारा संदेशखाली की घटना का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जा रहा हैं, अभाविप छत्तीसगढ़ द्वारा भी पूरे प्रदेश भर में इस घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा आज कक्षा 12 वी के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर तथा प...
01/03/2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा आज कक्षा 12 वी के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर तथा पेन देकर परीक्षा की शुभकामनाएं दिए गए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज के   नगर मंत्री विकाश कुशवाहा के नेतृत्व में आज शासकीय लरंगसाय स्नातकोतर मह...
27/02/2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज के नगर मंत्री विकाश कुशवाहा के नेतृत्व में आज शासकीय लरंगसाय स्नातकोतर महाविद्यालय रामानुजगंज के प्राचार्य डॉ. राम भजन सोनवानी का पुतला दहन किया गया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है तथा महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को ठीक नहीं कराया जा रहा है। लड़कियों पे अभद्रता पूर्वक टिप्पणियां करना, कला संकाय के छात्र-छात्राओं से भेदभाव किया जाता हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनका पुतला दहन किया और प्राचार्य के इस्तीफा की मांग की इनका कहना है कि हमें उनकी स्थान पर दूसरे नियमित प्राचार्य उपलब्ध कराया जाए।अगर इनका निराकरण जल्द से जल्द नही होता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे जिसमें संपूर्ण जिम्मेवारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री श्री दीपक गुप्ता जी, विभाग संयोजक श्री गुलशन पांडे , तथा जिला संयोजक रितिक सिंह , महाविद्यालय अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र यादव, जिला सोशल मीडिया प्रमुख उमेश कुशवाहा, महाविद्यालय मंत्री परमानंद कुशवाहा, अरविंद यादव,उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा, बॉबी विश्वास संदीप रवि उदय यादव ,अक्षय कुशवाहा मुकुल पांडे, अभिषेक केसरी समेत समस्त कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज में कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता चौक पर मां भारती के वीर सपूत, स्वतंत्रता ...
26/02/2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज में कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता चौक पर मां भारती के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं महान क्रांतिकारी स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर उनके वीरता और शौर्य को याद किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सरगुजा विभाग संगठन मंत्री श्री दीपक गुप्ता जी,रामानुजगंज इकाई के नगर मंत्री विकास कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख उमेश कुशवाहा व नगर सह मंत्री अभिषेक केसरी समेत बालक छात्रावास के समस्त बालक उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज के   लरंगसाय स्नातकोत्तर कैंपस के समस्त कार्यकारणी सदस्यों की बैठक आज दिनां...
24/02/2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामानुजगंज के लरंगसाय स्नातकोत्तर कैंपस के समस्त कार्यकारणी सदस्यों की बैठक आज दिनांक 24/02/2024 को शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ, इस बैठक में नगर व कैंपस में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा हुई तथा आगामी कार्य को लेकर बैठक रखा गया था जिसमें मुख्य रूप से सरगुजा विभाग के संगठन मंत्री दीपक गुप्ता जी उपस्थित रहे। इस बैठक में महाविद्यालय अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता नगर मंत्री विकास कुशवाहा जिला एसएफएस प्रमुख आकाश तिवारी जिला सोशल मीडिया प्रमुख उमेश कुशवाहा समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभाविप बलरामपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रान्त सह संगठन मंत्री महेश प्रसाद जी,विभाग संगठन मंत्री ...
22/10/2021

अभाविप बलरामपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रान्त सह संगठन मंत्री महेश प्रसाद जी,विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा एवं विभाग संयोजक निखिल मराबी उपस्थित रहे। संगठन के आगामी कार्यक्रमों की योजनाएं बनी।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा  सरगुजा विभाग के  विभाग संयोजक उपेंद्र यादव स...
08/09/2021

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा सरगुजा विभाग के विभाग संयोजक उपेंद्र यादव सरगुजा विभाग के विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आकाश तिवारी की उपस्थिति में आयोजित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक में नवीन नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें मनोज प्रजापति को नगर मंत्री मनोनीत किये जाने की घोषणा की । बैठक में घोषित नवीन कार्यकारिणी में सहमंत्री उमेश कुशवाहा, नेहा गिरी, रोहित यादव। कार्यालय मंत्री मनीष कश्यप, कोष प्रमुख चिंतन कुशवाहा, एसएफएस प्रमुख तबरेज आलम, एसएफडी प्रमुख अभिनय मिश्रा, राहुल यादव राष्ट्रीय कला मंच, क्रीड़ा प्रमुख रिशु कश्यप, अरविंद यादव सोशल मीडिया प्रमुख,उपेंद्र सरूता जनजाति कार्य प्रमुख, छात्रावास प्रमुख सत्यनारायण सिंह, विद्यालय प्रमुख निखिल पांडेय, तकनीकी प्रमुख विकाश प्रजापति, कार्यकारणी सदस्य सुभाष यादव, राहुल पाल,सागर सिकदर ,को बनाया गया

Address

Ramanuj Ganj
497220

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP-Balrampur Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to ABVP-Balrampur Chhattisgarh:

Share