Amuoba Jharkhand

Amuoba Jharkhand The AMUAWS (Aligarh Muslim University Alumni Welfare Society) is the registered Society. Which is formed by the alumni of AMU residing in jharkhand.

01/06/2026
आज के दिन ही 24 मई 1875 को सर सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मदरसतुल उलूम मुसलमान-ए-हिंद (Mohammedan Anglo-Oriental Colle...
24/05/2026

आज के दिन ही 24 मई 1875 को सर सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मदरसतुल उलूम मुसलमान-ए-हिंद (Mohammedan Anglo-Oriental College) की संग ए बुनियाद रखी थी। 1920 में जाकर इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

इसकी तामीर में 1,53,492 रुपए 8 आना खर्चा हुआ था। गवर्नर लार्ड नार्थ बूक ने 10,000, पटियाला के महाराजा महेंद्र सिंह ने 58000, हैदराबाद के सातवें निज़ाम, मीर उस्मान अली खान ने 50 हज़ार रुपए दान दिए थे।

शुरुआत में यह कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड था, 1887 में यह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड हो गया और 1920 में इसे सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

- एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में 13 लाख किताबें मौजूद है।
- यहां रखी इंडेक्स इस्लामिक्स की कीमत 12 लाख रुपये है।

- यहां अकबर के दरबारी फैजी की फारसी में अनुवादित गीता और 400 साल पहले फारसी में अनुवादित महाभारत की पांडुलीपि भी मौज़ूद है।

- मुगल बादशाह जहांगीर के पेंटर मंसूर नक्काश ती अद्भुत पेंटिग मौजूद है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने हिंदुस्तान को कई अज़ीम शख्सियत दी

दो भारत रत्न दिए
डॉ0 जाकिर हुसैन (1963)
खान अब्दुल गफ्फार खान (1983)

6 पद्म विभूषण दिए
डॉ0 जाकिर हुसैन (1954)
हाफिज मुहम्मद इब्राहिम (1967)
सैयद बशीर हुसैन जैदी (1976)
प्रो. जावेद सिद्दीकी (2006)
प्रो. राजा राव (2007)
प्रो. ए आर किदवई (2010)

8 पद्मभूषण दिए
शेख मोहम्मद अब्दुल्ला (1964)
प्रो. सैयद जहूर कासिम (1982)
प्रो. आले अहमद सुरूर (1985)
नसीरुद्दीन शाह (2003)
प्रो. इरफान हबीब (2005)
कुर्रतुल एन हैदर (2005)
जावेद अख्तर (2007)
डॉ. अशोक सेठ (2014)

विश्वविद्यालय के 53 विद्वानों को पद्मश्री मिला

3 ज्ञानपीठ दिए
कुर्रतुल ऐन हैदर (1989)
अली सरदार जाफरी (1997)
प्रो. शहरयार (2008)

5 सुप्रीम कोर्ट के जज दिए
जस्टिस बहारूल इस्लाम
जस्टिस सैयद मुर्तजा फजल अली
जस्टिस एस. सगहीर अहमद
जस्टिस आरपी सेठी

एएमयू ने हाईकोर्ट को 47 जज दिए

हमे नही पता कि सर सैय्यद पर लगा कुफ़्र का फ़तवा जायज़ था या नहीं ये अल्लाह ही बेहतर जनता है। लेकिन आज उनकी उसी एक कोशिश की वजह से लाखों मुसलमानों ने उच्च शिक्षा हासिल कर देश मे अपना योगदान दिया और आगे भी देते रहेंगे।

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amuoba Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Amuoba Jharkhand:

Share