Ranchi University

Directions Website Contact the university

Ranchi University Official Facebook account of Ranchi University,Ranchi. Empowering Education| Est. 1960 | 20+ PG depts, colleges | Excellence in innovation, research, & impact.

Ranchi University, located in Ranchi, Jharkhand, is a prominent institution dedicated to providing quality education and fostering academic excellence. Offering diverse undergraduate, postgraduate, and research programs, it focuses on holistic development and innovation.

न्यायवाणी राष्ट्रीय वर्चुअल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के ILS विद्यार्थियों ने क्वार्टर फाइनल में बना...
28/09/2026

न्यायवाणी राष्ट्रीय वर्चुअल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के ILS विद्यार्थियों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह ।

रांची विश्वविद्यालय के Institute of Legal Studies (ILS) के सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थियों कृष्णांशु कर्मकार, ऋषभ राज एवं अंजलि कुमारी ने न्यायवाणी राष्ट्रीय वर्चुअल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के द्वितीय संस्करण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

देशभर से 120 टीमों की भागीदारी वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ILS की टीम ने उत्कृष्ट विधिक अनुसंधान, तार्किक प्रस्तुतीकरण, प्रभावी वाद-विवाद, न्यायालयीन अभिव्यक्ति एवं सामूहिक प्रयास के बल पर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 120 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल तक पहुँचना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण को दर्शाता है।

डॉ. स्मृति सिंह, निदेशक, CVS, रांची विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रतिभा, लगन एवं विधिक समझ का परिचायक है। उन्होंने आगामी चरण के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, निदेशक, ILS, रांची विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में विधिक अनुसंधान, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति एवं न्यायालयीन प्रस्तुतीकरण की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

श्री प्रियांशु कुमार त्रिपाठी, प्रभारी, मूट कोर्ट, ILS ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे उनके परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं विधिक कौशल का परिणाम बताया तथा आगामी चरण के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रांची विश्वविद्यालय परिवार कृष्णांशु कर्मकार, ऋषभ राज एवं अंजलि कुमारी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं आगामी चरण के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

रांची विश्वविद्यालय में NSS का 57वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न500+ स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा | नशामुक्ति का संकल्प | उ...
27/09/2026

रांची विश्वविद्यालय में NSS का 57वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

500+ स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा | नशामुक्ति का संकल्प | उत्कृष्ट स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सम्मानित ।

रांची, 27 सितंबर। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 57वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से 500 से अधिक NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने अपने संदेश में NSS को युवाओं में सेवा, संवेदना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे सेवा-भाव को अपने जीवन का संस्कार बनाते हुए स्वस्थ, जागरूक, नशामुक्त एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार, एडवाइजर, स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम, BIT मेसरा एवं पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, NSS थे। श्री सी.पी. सिंह, विधायक, रांची; प्रो. सुदेश कुमार साहू, DSW, रांची विश्वविद्यालय; डॉ. विकास कुमार, निदेशक, एस्टेट एवं फैसिलिटी मैनेजमेंट, रांची विश्वविद्यालय; तथा डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती कुमारी ललिता, स्टेट MY Bharat डायरेक्टर सह SNO NSS, झारखंड तथा डॉ. किशोर सुरिन, कार्यक्रम समन्वयक, NSS, रांची विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत एकता रैली से हुई। इसके पश्चात NSS ध्वजारोहण एवं लक्ष्य गीत के माध्यम से सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को अभिव्यक्त किया गया। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में NIC, RDC, Pre-RD, विश्वविद्यालय स्तर के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी सहित विभिन्न उपलब्धियों के लिए उत्कृष्ट स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यह समारोह युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ करने वाला रहा।

InMedia
25/09/2026

InMedia

रांची विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण । Institute of Legal Studies (ILS), Ranchi University को भारत सरकार के विधि एवं ...
24/09/2026

रांची विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण ।

Institute of Legal Studies (ILS), Ranchi University को भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के अंतर्गत Designing Innovative Solutions for Holistic Access to Justice in India (DISHA 2.0) योजना के ‘Nyaya Bandhu’ कार्यक्रम के तहत ₹1,00,000 की प्रथम किस्त स्वीकृत की गई है। स्वीकृति आदेश 10 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने ILS की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता तथा समाज के व्यापक हित में कार्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की निदेशक डॉ. स्मृति सिंह ने भी ILS के निदेशक एवं समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वीकृति ILS की सक्रियता, प्रतिबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों का उत्साहवर्धन करने वाली उपलब्धि है।

‘Nyaya Bandhu’ कार्यक्रम के माध्यम से ILS के Pro-Bono Club द्वारा विद्यार्थियों को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक कानूनी सहायता एवं न्याय की पहुँच से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। साथ ही Pro-Bono Legal Services, Legal Aid, Access to Justice तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विद्यार्थियों में व्यावहारिक समझ विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

क्लब की गतिविधियों का संचालन Department of Justice द्वारा निर्धारित Standard Operating Procedure (SOP) के अनुरूप किया जाएगा तथा प्रत्येक माह की गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट Monthly Progress Report (MPR) के रूप में अगले माह की 5 तारीख तक प्रस्तुत की जाएगी।

यह उपलब्धि ILS, रांची विश्वविद्यालय द्वारा विधि शिक्षा को सामाजिक न्याय और जरूरतमंद लोगों तक न्याय की पहुँच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के साथ-साथ संवेदनशील, उत्तरदायी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विधि पेशेवर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


22/09/2026
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा का आलेख “पाठ्यक्रम में शामिल हो हमारी विरासत” दैनिक समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ के संप...
21/09/2026

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा का आलेख “पाठ्यक्रम में शामिल हो हमारी विरासत” दैनिक समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित।

हमारी समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं बौद्धिक विरासत को शिक्षा के पाठ्यक्रम से जोड़ने की आवश्यकता पर केंद्रित यह आलेख शिक्षा और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण विमर्श प्रस्तुत करता है।

#हमारीविरासत #पाठ्यक्रम #शिक्षा #भारतीयविरासत #सांस्कृतिकविरासत

डॉ. सी. आर. लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय ने एक विद्वान शिक्षाविद् को खो दिया : कुलपति प्रो. सरोज शर्मारांची, 21 स...
21/09/2026

डॉ. सी. आर. लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय ने एक विद्वान शिक्षाविद् को खो दिया : कुलपति प्रो. सरोज शर्मा

रांची, 21 सितंबर 2026 : रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सी. आर. लाहा के निधन पर रांची विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया।

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सी. आर. लाहा के निधन से विश्वविद्यालय ने एक विद्वान शिक्षाविद्, समर्पित अकादमिक प्रशासक तथा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका निधन रांची विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. सी. आर. लाहा ने 29 अक्टूबर 1997 से 2 अप्रैल 1998 तक रांची विश्वविद्यालय के 26वें कार्यवाहक कुलपति के रूप में दायित्व निभाया। इसके पूर्व उन्होंने 1996 से 2000 तक यूजीसी-ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर, रांची विश्वविद्यालय के निदेशक तथा विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनके शोध कार्यों एवं पुस्तकों ने अकादमिक जगत को समृद्ध किया। विश्वविद्यालय में उनके द्वारा निभाए गए विभिन्न दायित्व उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं अकादमिक गरिमा के परिचायक रहे।

डॉ. सी. आर. लाहा के निधन पर सोमवार, 21 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में कुलसचिव, डीआर-I, डीआर-II, वित्त पदाधिकारी, वित्त सलाहकार, डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर सहित विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण, श्री नवीन चंचल, श्री अर्जुन राम आदि उपस्थित रहे।

रांची विश्वविद्यालय परिवार डॉ. सी. आर. लाहा की विद्वत्ता, सेवाओं एवं योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा।

ॐ शांति।

InMedia
21/09/2026

InMedia

Address

Ranchi University, Shahid Chowk
Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranchi University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Ranchi University:

Shortcuts

Share