09/09/2026
🌟 प्रतिभा का सम्मान, सफलता का उत्सव! 🌟
संजिवनी क्लासेस में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट परिणामों ने संस्थान का गौरव बढ़ाया। 🏆✨
इस वर्ष आराधना कुमारी ने 98.20% अंक प्राप्त कर Jharkhand Rank 6, District Rank 5 एवं School Rank 1 हासिल किया तथा गणित में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं हेमंती कुमारी (96.40%) और मनीषा कुमारी (93.40%) ने भी अपने विद्यालय में School Rank 1 प्राप्त करते हुए गणित में 100 अंक हासिल किए। रिया, प्रियंका एवं पूजा ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 👏
CBSE से ओमकार भारद्वाज ने 89.8% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में School Rank 1 हासिल किया, जबकि प्रीत, हीरा, हरीश एवं रौनक ने भी अपने-अपने विद्यालयों में शानदार रैंक प्राप्त की। वहीं कक्षा 12 में आदित्य राज (85.4%) एवं सिम्पी कुमारी (82.4%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। 🎓🌟
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षिका श्रीमती संगीता ओझा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाया।
❤️ संजिवनी क्लासेस — प्रतिभा को पहचान, मेहनत को सम्मान और सफलता को नई उड़ान!