03/09/2026
सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष
**सरल, सहज और उच्च विचारों के साथ अध्ययन में पूर्ण ऊर्जा लगाने का दिया संदेश**
सृजन महाविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराज श्री के प्रेरणादायी उद्बोधन एवं सकारात्मक ऊर्जा से महाविद्यालय के नवागत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यकम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वामी श्री ने विद्यार्थियों से सरल, सहज एवं उच्च विचारों*के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन वह महत्वपूर्ण काल है, जिसमें व्यक्ति को अपनी समस्त ऊर्जा ज्ञानार्जन और अध्ययन में लगानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को हर प्रकार की अनावश्यक लोलुपता एवं आकर्षण से स्वयं को दूर रखते हुए अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
महाराज श्री ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने वाला विद्यार्थी एक प्रकार से ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश करता है, जहाँ उसका प्रमुख धर्म अध्ययन, अनुशासन, संयम और आत्मविकास है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी अनावश्यक आकर्षणों का त्याग कर अपने ज्ञान, चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूपानंद जी महाराज की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने **‘शिवोऽहम्’ मंत्र** के सामूहिक उच्चारण के माध्यम से सभागार को आध्यात्मिक एवं ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ा तथा विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्रदान किया।संस्था प्रमुख एवं सृजन भारत के संयोजक *अनिल झालानी* ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सृजन महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास और सपने के साथ वे सृजन परिवार से जुड़ रहे हैं, उन सपनों को साकार करने के लिए संस्था हर संभव प्रयास करेगी और विद्यार्थियों के साथ सदैव खड़ी रहेगी।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य *डॉ. जिंदल यादव* ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे, डीन इम्तियाज खान ने संस्था की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मोटिवेट किया।