26/05/2026
एमडीयू में सीएपीएफ परीक्षा की कोचिंग 14 जून से
रोहतक, 26 मई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) आगामी जुलाई 2026 में होने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा के लिए कोचिंग प्रोग्राम 14 जून से शुरू करेगा।
यूसीसीई निदेशक प्रो जेएस हुड्डा ने बताया कि इस कोचिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। सीएपीएफ परीक्षा की ऑफलाइन कोचिंग कक्षाएं 14 जून से 17 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएंगी। कोचिंग प्रोग्राम एमडीयू परिसर स्थित यूसीसीई (स्वराज सदन) में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में स्वराज सदन स्थित यूसीसीई ऑफिस में विजिट की जा सकती है या यूसीसीई कर्मी अशोक कुमार से मोबाइल नंबर-8307920670 पर सम्पर्क किया जा सकता है।