17/03/2026
प्रेस विज्ञप्ति
सीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी में 'टेकमसे इंडिया' द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन
रोहतक, 17 मार्च 2026: आज सीएमआरए (CMRA) राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी के परिसर में टेकमसे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Tecumseh India Pvt Ltd), बल्लभगढ़, फरीदाबाद द्वारा एक भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। टेकमसे इंडिया रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है, जो मुख्य रूप से घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कंप्रेसर (रेसिप्रोकेटिंग, रोटरी और स्क्रॉल), कंडेंसिंग यूनिट्स, चिलर्स और हीट पंप का निर्माण करती है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी की एचआर मैनेजर सुश्री मीरावी सक्सेना और शॉप फ्लोर इंचार्ज श्री लक्ष्य धीमान ने शिरकत की। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (TPO) से श्री उमेश पहल और श्री चेतन ने इस पूरी प्रक्रिया का कुशल समन्वय और प्रबंधन किया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
• कंपनी परिचय और लैब भ्रमण: प्रतिनिधियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से छात्रों को कंपनी के उत्पादों और पर्यावरण-अनुकूल R290 कंप्रेसर की जानकारी दी। इसके साथ ही, सुश्री मीरावी सक्सेना और श्री लक्ष्य धीमान ने कॉलेज की वर्कशॉप और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की लैब्स का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने छात्रों के कौशल विकास (Skills Improvement) में कंपनी द्वारा दिए जा सकने वाले सहयोग पर भी अपने विचार साझा किए।
• चयन प्रक्रिया: ड्राइव में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 30 छात्रों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद 'नवीनतम औद्योगिक विषयों' पर ग्रुप डिस्कशन (GD) और व्यक्तिगत साक्षात्कार संपन्न हुए।
संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न (Momento) भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों को प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों में अपना करियर शुरू करने का बेहतरीन मंच मिलता है।