ABVP Haryana

Call Directions Website Contact the university

ABVP Haryana Official Page Of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad(ABVP) - Haryana State

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और सादगी के उनके आदर्शों ने स्वतंत्रता आंदोलन क...
02/10/2026

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और सादगी के उनके आदर्शों ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त किया।

गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर सेवा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जागरूक नागरिक और युवा शक्ति ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।

“जय जवान, जय किसान” सशक्त सेना और समृद्ध किसान, राष्ट्र की प्रगति के दो सशक्त आधार। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्...
02/10/2026

“जय जवान, जय किसान” सशक्त सेना और समृद्ध किसान, राष्ट्र की प्रगति के दो सशक्त आधार। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

शास्त्री जी का जीवन राष्ट्रहित, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक विजय! 🚩केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के छात्र परिषद चुन...
01/10/2026

केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक विजय! 🚩

केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के छात्र परिषद चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 में से 33 विभागीय प्रतिनिधि (DR) सीटों पर विजय प्राप्त की।

यह विजय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के उस विश्वास और सहभागिता को दर्शाती है, जो छात्र शक्ति, राष्ट्र प्रथम की भावना और विद्यार्थी हितों के लिए निरंतर सक्रिय अभाविप के साथ खड़ी है।

सभी नवनिर्वाचित विभागीय प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ! 🚩

9वाँ दिवस… छात्रशक्ति के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा अभाविप सदस्यता अभियान!अभाविप हरियाणा के सदस्यता अभियान के माध्यम से महाव...
30/09/2026

9वाँ दिवस… छात्रशक्ति के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा अभाविप सदस्यता अभियान!

अभाविप हरियाणा के सदस्यता अभियान के माध्यम से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़ रहे हैं। छात्र अपनी सक्रिय भागीदारी के साथ शिक्षा, छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े सकारात्मक प्रयासों का हिस्सा बनकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

हर जुड़ता विद्यार्थी, छात्रशक्ति को देता नई मजबूती और राष्ट्र निर्माण को नई गति!

8वाँ दिवस… हर कैंपस में बढ़ रहा अभाविप से जुड़ने का उत्साह!अभाविप हरियाणा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं...
29/09/2026

8वाँ दिवस… हर कैंपस में बढ़ रहा अभाविप से जुड़ने का उत्साह!

अभाविप हरियाणा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता निरंतर बढ़ रही है। छात्र अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों को छात्रहित एवं राष्ट्रहित के रचनात्मक प्रयासों से जोड़ते हुए संगठन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

बढ़ती सहभागिता, सशक्त होती छात्रशक्ति और राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ते कदम!

आज अभाविप हरियाणा ने प्रांत में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सदस्यता अभियान का सातवाँ दिवस “अधिकतम सदस्यता दिवस” के रूप...
28/09/2026

आज अभाविप हरियाणा ने प्रांत में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सदस्यता अभियान का सातवाँ दिवस “अधिकतम सदस्यता दिवस” के रूप में पूरे उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ मनाया गया।

प्रदेश भर के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से व्यापक संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें अभाविप की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति की भूमिका से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से एक ही दिन में 23,135 सदस्यता का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

आज अभाविप ने हरियाण प्रांत में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सदस्यता अभियान का सातवाँ दिवस “अधिकतम सदस्यता दिवस” के रूप ...
28/09/2026

आज अभाविप ने हरियाण प्रांत में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सदस्यता अभियान का सातवाँ दिवस “अधिकतम सदस्यता दिवस” के रूप में पूरे उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ मनाया गया।

प्रदेश भर के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से व्यापक संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें अभाविप की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति की भूमिका से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से एक ही दिन में 23,135 सदस्यता का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

28/09/2026

एक विचार, जो आज भी ज़िंदा है 🇮🇳

जिस उम्र में लोग अपने सपने सजाते हैं, उस उम्र में भगत सिंह जी ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उनका साहस, विचार और बलिदान आज भी हर युवा को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

#हरियाणाABVP

शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।उनका साहस, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है।उनक...
28/09/2026

शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उनका साहस, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है।
उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने और राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

#हरियाणाABVP

Address

“Chhatra Shakti Bhawan” ABVP State Office, Near Amit Miglani Park, Chinyot Colony
Rohtak
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to ABVP Haryana:

Shortcuts

Share