06/11/2024
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि के 11 रेंजर्स और 06 रोवर्स ने भारत स्काउट एंड गाइड देहरादून द्वारा आयोजित 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक 14वे प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्तम प्रदर्शन किया। यह समागम स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, महाविद्यालय परिवार और रोवर रेंजर प्रभारी ने इनको बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।