12/12/2023
SVNU विश्वविद्यालय मे एड्स दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आई सी टी सी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद विश्व विद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग के सामंजस्य से आयोजित विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत एड्स जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरी जी नोडल अधिकारी डॉ रोहित पंत ज़ी, UCHC प्रभारी डॉ स्वेता स्टीफन जी,
सी बी एम ओ डॉ सुनील जैन ज़ी,
श्री प्रखर तिवारी जी, सुनीता जैन जी, नीरज जी एवं समस्त विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र छात्राये
मौजूद रहे।
एचआईवी एड्स पर आयोजित इस कार्यक्रम मे छात्रों के बीच रंगोली, शलोगन, पोस्टर, नाटक प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया।
विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना हैं। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, ग़ैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ, इस दिन का निरीक्षण करते हैं।
एड्स का पूरा नाम ‘एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम’ (acquired immune deficiency syndrome) है और यह एक तरह का विषाणु है, जिसका नाम HIV (Human immunodeficiency virus) है.
विश्व एड्स दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चिह्नित आधिकारिक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।
उपरोक्त कार्यक्रम मे बताया गया कीभारत एचआईवी/एड्स उन्मूलन की दिशा में लगातार कठिन प्रयास कर रहा है। एड्स नामक इस भयानक बीमारी ने देश की एक बड़ी आबादी को अपने प्रभाव में जकड़ रखा है। एचआईवी से संबंधित मामलों को पूर्ण रूप से ख़त्म किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं एवं पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इस प्रयास में अंशतः सफलता भी पाई है। भारत को “पूर्णतः एड्स मुक्त” होने में अभी काफी समय लगेगा क्योंकि अभी भी देश में 15 से 49 वर्ष की उम्र के बीच के लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हैं। यह आँकड़ा विश्व में एड्स प्रभावित लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर आता है।
इस दिन विशेष मे रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक, मानव श्रँखला एवं रैली आयोजित कर एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी ली।