03/04/2022
https://www.facebook.com/106558305151154/posts/159210533219264/?app=fbl
हिमालय के ‘लिटिल आइस एज’ पर शोध के लिए भूगोल विभाग के डॉ. राकेश सैनी को मिला 79.52 लाख का प्रोजेक्ट
सागर. 03 अप्रैल. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के सामान्य एवं अनुप्रयुक्त भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ राकेश सैनी (पीआई) को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी), भारत सरकार से 79.52 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ. यह शोध परियोजना 3 वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है. यह अनुदान उन्हें पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ‘लिटिल आइस एज’ (हिम युग) की शैली पर शोध-अध्ययन करने के लिए मिला है। उनके साथ डॉ संजय देसवाल, सहायक प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज छारा (झज्जर) भी सह शोध पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे।. इस परियोजना के अंतर्गत हिमालयी क्षेत्र में लगभग 4000 से 5000 मीटर ऊंचाई पर स्थित लाहौल स्पीति और लद्दाख में शोध एवं अध्ययन किया जाएगा। डॉ राकेश सैनी ने बताया कि परियोजना राशि के अंतर्गत कई उपयोगी उपकरणों, शोध सहायकों और फील्डवर्क आदि सहित सभी सहायता प्रदान की गई है. डॉ सैनी की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विभाग के सभी शिक्षकों ने भी अपनी शुभेच्छा प्रेषित की हैं।
Ministry of Education